पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। श्रेयस अय्यर के 105 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बना लिए हैं। भारत के पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम अभी भी 216 रन से पीछे है। न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (75*) और टॉम लाथम (50*) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड की पारी के 50 ओवर पूरे हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज अब पूरी तरह से अपना पैर जमा चुके हैं। लाथम और यंग भारतीय गेंदबाजों पर अभी तक हावी हैं। 50 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 122/0, विल यंग (72*), टॉम लाथम (46*)
टॉम लाथम और विल यंग की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 101/0, विल यंग (63*), टॉम लाथम (34*)
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यांग ने 88 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका दूसरा टेस्ट अर्धशतक है। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 76/0, विल यंग (50*), टॉम लाथम (23*)
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन दोनों सत्रों में शानदार खेल दिखाया है। गेंदबाजी में छह विकेट चटकाने के बाद बल्लेबाजी में भी मेहमान टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया। टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों को अभी तक कोई मौका नहीं दिया है। 26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 72/0, विल यंग (46*), टॉम लाथम (23*)
विल यंग और टॉम लाथम की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन से अधिक जोड़ दिए हैं। 21 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 55/0, टॉम लाथम (18*), विल यंग (34*)
न्यूजीलैंड ने अभी तक बिना विकेट खोए धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया है। मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग रनों में इजाफा कर रहे हैं। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 35/0, विल यंग (23*), टॉम लाथम (10*)
भारत के 345 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग और टॉम लाथम ने पारी की शुरुआत की है। जबकि भारत ने उमेश यादव और ईशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी आक्रमण को गेंदबाजी पर लगाया है। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 8/0, टॉम लॉथम (5*), विल यंग (2*)
लंच के बाद खेल दोबारा शुरू होते ही भारत का नौवां विकेट गिरा। एजाज पटेल ने अश्विन को 38 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 110 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 339/9, उमेश यादव (4*), ईशांत शर्मा (0*)
कानपुर में लंच के साथ पहले सत्र की समाप्ति हो चुकी है। इस सत्र में भारत ने जहां 81 रन बनाए वहीं न्यूजीलैंड ने आठ विकेट झटके। श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया तो वहीं टिम साउदी ने अपना 13वां पांच विकेट हॉल लिया। फिलहाल भारत की तरफ से अश्विन और उमेश यादव क्रीज और बने हुए हैं और दोनों के बीच 26 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। 109 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 339/8, रविचंद्रन अश्विन (38*), उमेश यादव (4*)
रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव के बीच नौवें विकेट के लिए एक अहम साझेदारी हो रही है। उमेश एक छोर पर टिके हुए हैं जबकि अश्विन दूसरे छोर से रन बना रहे हैं। 109 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 339/8, रविचंद्रन अश्विन (38*), उमेश यादव (4*)
टिम साउदी ने दूसरे दिन आधी भारतीय टीम को पवेलियन भेज दिया है। इस बार उन्होंने अक्षर पटेल को तीन रन के स्कोर पर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। 100 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 314/8, रविचंद्रन अश्विन (21*), उमेश यादव (0*)
श्रेयस अय्यर अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन साउदी की गेंद पर उन्होंने कवर की दिशा में यंग को आसान कैच थमाया। श्रेयस ने आउट होने से पहले 171 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली।
रविचंद्रन अश्विन ने टिम साउदी के ओवर में लगातार दो चौके लगाए। 95 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 301/6
टिम साउदी ने एक बार फिर से भारत को बड़ा झटका दिया है। रविंद्र जडेजा को बोल्ड करने के बाद उन्होंने साहा को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। साहा 12 गेंदों में महज एक रन बनाकर आउट हुए। 93 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 291/6, श्रेयस अय्यर (104*), रविचंद्रन अश्विन (3*)
श्रेयस अय्यर ने अपने पहले टेस्ट मैच में पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने 157 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए।
श्रेयस अय्यर आज काइल जेमीसन को छोड़ने की मूड में नहीं दिख रहे। एक बार फिर से उन्होंने जेमीसन के ओवर में दो चौके लगाये। इसी के साथ वह 97 रन पर पहुंच गए है। 90 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 281/5, श्रेयस अय्यर (97*), ऋद्धिमान साहा (1*)
भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और रविंद्र जडेजा पहले दिन के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े पवेलियन लौट गए। उन्हें 50 रन के स्कोर पर टिम साउदी ने बोल्ड किया।
काइल जेमीसन के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी महंगी हुई। श्रेयस अय्यर ने उनके ओवर में दो चौके जड़कर आठ रन बटोरे। 86 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 266/4, श्रेयस अय्यर (83*), रविंद्र जडेजा (50*)
न्यूजीलैंड ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी से गेंदबाजी शुरू कराई है। उन्होंने भी पहला ओवर मेडेन डाला है। 85 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 258/4, रविंद्र जडेजा (50*), श्रेयस अय्यर (75*)
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले दिन 80 ओवर के बाद दूसरी नई गेंद ले ली थी। इसके बाद मात्र चार ओवर की गेंदबाजी हुई जिसमें अधिकतर गेंदें स्पिनरों ने ही डाली। ऐसे में गेंद अभी पूरी तरह से नई है और आज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज इसका फायदा उठा सकते हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दिन का खेल खत्म होने तक 258/4 का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर (75*) और रविंद्र जडेजा (50*) के बीच 113 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। वहीं सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 52 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने तीन बड़े विकेट चटकाए।
डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर अपने पहले टेस्ट शतक से मात्र 25 रन दूर हैं और इस वक्त 75 रन बनाकर नाबाद हैं। वह रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर अभी तक 113 रन जोड़ चुके हैं।