07:00 PM, 08-Nov-2021
कप्तान के रूप में विराट का 50वां अंतर्राष्ट्रीय मैच
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। वरुण चक्रवर्ती की जगह राहुल चाहर को टीम में शामिल किया गया है। नामीबिया की टीम में जैन फ्रीलिंक की वापसी हुई है। इस टूर्नामेंट में यह दूसरा मौका है, जब विराट ने टॉस जीता है। कप्तान के रूप में यह विराट का 50वां अंतर्राष्ट्रीय मैच है।
टीम
भारत- विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया- गेरहार्ड इरामस, स्टीफन बार्ड, मिशेल वॉन लिंगेन, क्रैग विलियम्स, जेन ग्रीन, डेविड विसे, जैन फ्रिलिंक, जेजे स्मिट, जैन निकोल लॉफ्टी ईटन, रुबेन ट्रंपेलमैन, बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज।