86 ओवर्स के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 124 और अजिंक्य रहाणे 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
78वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौके के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 212 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। टेस्ट में एशिया के बाहर राहुल का यह चौथा शतक है।
66 ओवर्स के बाद भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 84 और विराट कोहली 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। केएल राहुल 55 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि विराट कोहली अभी खाता नहीं खोल पाए हैं।
51वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने तीन रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 137 गेंदों का सामना किया। यह केएल राहुल का 13वां अर्धशतक है।
45 ओवर्स के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 43 रन बनाकर बनाकर नाबाद हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा अभी खाता नहीं खोले हैं।
42 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 122/0. रोहित शर्मा 82 और केएल राहुल 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
30 ओवर्स के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 66 और केएल राहुल 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
27 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 77/0. रोहित शर्मा 56 और केएल राहुल 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
ड्रिंक्स तक भारत का स्कोर 38/0. 15 ओवर्स की समाप्ति के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 29 और केएल राहुल 8 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि रोहित ने 15वें ओवर में ताबड़तोड़ चार चौके लगाए।
सात ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 8/0. रोहित शर्मा 5 और केएल राहुल 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जेम्स एंडरसन कर रहे हैं।
लॉर्ड्स में बारिश फिर से शुरू हो गई है, जिस कारण मैच में देरी हो रही है। भारतीय समय के मुताबकि, तीन बजकर 45 मिनट मैच शुरू हो जाना था लेकिन बारिश के कारण इसमें दोरी हो रही है।
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
तीन बजकर 20 मिनट पर होगा टॉस और तीन बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा मुकाबला