भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 473 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। ऐसे में टीम इंडिया की बढ़त 255 रन की हो चुकी है। भारतीय टीम इस बढ़त को तीसरे दिन और आगे बढ़ाना चाहेगी।
बुमहार और कुलदीप ने नौवें विकेट के लिए 30+ रन की साझेदारी कर ली है। दोनों समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे हैं। भारत का स्कोर फिलहाल आठ विकेट पर 462 रन है। कुलदीप 23 रन और बुमराह 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त 244 रन की हो चुकी है।
428 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया। भारत का स्कोर एक वक्त 403 पर चार था और अब 25 रन बनाने में टीम इंडिया ने चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त फिलहाल 210 से ज्यादा रन की हो चुकी है। भारत के अब तक आठ विकेट में से दो तेज गेंदबाजों ने लिए हैं, बाकी के छह विकेट स्पिनर्स के नाम रहे हैं।
भारत को 427 के स्कोर पर दो झटके लगे हैं। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा लगातार दो ओवर में आउट हुए। जुरेल को शोएब बशीर ने डकेट के हाथों कैच कराया। वहीं, जडेजा को टॉम हार्टले ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भारत का स्कोर एक वक्त 403 पर चार था और अब 24 रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की बढ़त फिलहाल 209 रन की है।
403 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। देवदत्त पडिक्कल 103 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने क्लीन बोल्ड किया। अपनी पारी में पडिक्कल ने 10 चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। डेब्यू टेस्ट की डेब्यू पारी में पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सरफराज खान के साथ 97 रन की साझेदारी निभाई थी। सरफराज 56 रन बनाकर आउट हुए। भारत की बढ़त फिलहाल 187 रन की हो चुकी है।
376 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। सरफराज 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने चायकाल के ठीक बाद जो रूट के हाथों कैच कराया। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही अर्धशतक लगा दिया है। भारत ने चार विकेट पर 394 रन बना लिए हैं। फिलहाल पडिक्कल 60 रन और रवींद्र जडेजा दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 44 रन और सरफराज खान 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हो चुकी है। सरफराज ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। वहीं, पडिक्कल टेस्ट में अपनी डेब्यू पारी में अब तक सूझबूझ वाली बल्लेबाजी की है। भारत की बढ़त अब तक 158 रन की हो चुकी है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। आज भारत को दो झटके लगे। रोहित शर्मा 103 रन और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की थी। रोहित को स्टोक्स और एंडरसन ने शुभमन को आउट किया। एंडरसन के नाम फिलहाल 699 विकेट हैं।
सरफराज खान ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया है। यह उनकी टेस्ट में पांचवीं पारी है और वह खूब रन बना रहे हैं। उन्होंने अब तक देवदत्त पडिक्कल के साथ चौथे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम की बढ़त 145+ रन की हो चुकी है। पडिक्कल भी अर्धशतक के करीब हैं। वह 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर फिलहाल तीन विकेट पर 366 रन है।
भारत ने तीन विकेट पर 337 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 34 रन और सरफराज खान 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की बढ़त अभी तक 119 रन की हो चुकी है।
भारत का स्कोर फिलहाल तीन विकेट पर 313 रन है। सरफराज सात रन और देवदत्त पडिक्कल 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 34 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त फिलहाल 95 रन की हो चुकी है।
भारत को लगातार दो ओवर में दो बड़े झटके लगे हैं। पारी के 62वें ओवर में बेन स्टोक्स ने सीरीज की अपनी पहली गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 63वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। रोहित 103 रन बना सके। वहीं, शुभमन ने 150 गेंद में 110 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। फिलहाल सरफराज खान और डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 280 रन है। बढ़त अब तक 62 रन की हो चुकी है।
बेन स्टोक्स ने काफी समय बाद बॉलिंग कर जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने इस सीरीज की अपनी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। रोहित ने 162 गेंद में 103 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित और शुभमन के बीच 171 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल शुभमन गिल 110 रन और देवदत्त पडिक्कल चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर फिलहाल दो विकेट पर 279 रन है। रोहित का विकेट दूसरे दिन इंग्लैंड को मिली पहली सफलता है।
दूसरे दिन लंच तक भारत ने एक विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 102 रन और शुभमन गिल 101 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। ऐसे में बढ़त 46 रन की हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी के रूप में गुरुवार को लगा था। वह 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।
आज के पहले सत्र में 30 ओवर गेंदबाजी हुई और भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 129 रन बनाए। टीम इंडिया ने 4.30 के रन रेट से स्कोर किया। रोहित ने टेस्ट करियर का 12वां और शुभमन गिल ने चौथा शतक जड़ा। रोहित का यह इस सीरीज में दूसरा शतक रहा। उन्होंने इससे पहले राजकोट में तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 131 रन बनाए थे। वहीं, शुभमन का इस सीरीज में पहला शतक रहा। शुभमन ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। उनके पिता भी आज स्टेडियम में मौजूद हैं। ऐसे में पिता के सामने शतक लगाकर शुभमन ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया।
रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ दिया है। उनके शतक के एक गेंद बाद शुभमन गिल ने भी शतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। उनके शतक के वक्त पिता भी मौजूद रहे और उन्होंने खड़े होकर खुशी से ताली बजाई। इस सीरीज में शुभमन तीन मौके पर शतक से चूक गए थे। हालांकि, आज उन्होंने शतक पूरा किया। वहीं, रोहित इस सीरीज में एक और शतक लगा चुके हैं। उन्होंने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 131 रन बनाए थे। भारत ने एक विकेट पर 262 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन 100 रन और रोहित 101 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 158 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली है। शुभमन ने शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बढ़त दिलाई। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 225 रन है। शुभमन 79 रन और रोहित 85 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों के बीच टेस्ट में पहली बार 100+ रन की साझेदारी हुई है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 206 रन है। टीम इंडिया अब इंग्लैंड से बस 12 रन पीछे है। शुभमन 65 और रोहित 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत ने एक विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 65 रन और रोहित शर्मा 76 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 98 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 16 रन पीछे है। शुभमन ने शुरुआती कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी की है। यह इस सीरीज में उनका चौथा 50+ का स्कोर है।
शुभमन गिल ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक 64 गेंद पर जड़ा। वह काफी प्रभावी तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं औ कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका चौथा अर्धशतक रहा। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 186 रन है। शुभमन गिल 51 और रोहित शर्मा 74 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब भी 32 रन पीछे है।
भारत ने एक विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 72 रन और शुभमन गिल 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब भी इंग्लैंड से 47 रन पीछे है।
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया दो विकेट पर 135 रन से आगे खेल रही है। शुभमन गिल 26 रन और रोहित शर्मा 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की नजर बढ़त हासिल करने पर है।
रोहित और शुभमन टीम इंडिया को बढ़त दिलवाना चाहेंगे। रोहित अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि शुभमन ने भी अब तक 26 रन की अपनी पारी में कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए हैं। पहले दिन पिच ने स्पिनर्स की काफी मदद की थी। आज का दिन दिलचस्प रहने वाला है।
गुरुवार को पहले सत्र में 25.3 ओवर गेंदबाजी हुई और इंग्लैंड ने 100 रन बनाकर दो विकेट गंवाए। इसके बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29.3 ओवर बल्लेबाजी की और 94 रन बनाने में छह विकेट गंवा दिए। एक वक्त इंग्लैंड का स्कोर 38वें ओवर में 137 रन पर दो विकेट था। इसके बाद क्राउली का विकेट गिरा और यहीं से इंग्लैंड की पूरी पारी ढह गई। 137 पर दो विकेट से इंग्लैंड की टीम 58वें ओवर में 218 रन पर सिमट गई। 20 ओवर के अंदर और 81 रन बनाने में भारत ने इंग्लैंड के आठ विकेट गिरा दिए।
इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमट गई थी। कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके। वहीं, 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। यानी इंग्लैंड के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए। पहले दिन दोनों पारियों को मिलाकर 353 रन बने और कुल 11 विकेट गिरे। सभी विकेट स्पिनर्स ने लिए। 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने और एक विकेट बशीर ने लिया।
भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इस हिसाब से भारत अभी भी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 58 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों स्टंप कराया। यशस्वी के टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक रहा। वहीं, रोहित के टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक रहा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 3-1 से आगे चल रही है। ऐसे में यह मैच जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है।