फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में भारत 40/0, जीत के लिए अभी भी 152 रन की जरूरत

Sun, 25 Feb 2024 04:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

खास बातें

IND vs ENG 4th Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। आज मैच का तीसरा दिन रहा और इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी 145 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:35 PM, 25-Feb-2024

तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है। 

04:17 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत ने आक्रामक शुरुआत की है

भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर में टीम इंडिया ने 20 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने 192 रन का लक्ष्य दिया है। अब भारत को 172 रन बनाने हैं।

03:58 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: दूसरी पारी में इंग्लैंड 145 रन पर ऑलआउट

इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन 145 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। वहीं, भारत की पहली पारी आज 307 रन पर खत्म हुई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम को 46 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में इंग्लिश टीम की कुल बढ़त 191 रन की हुई और भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब होती है तो सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में और भारत ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल की थी। रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 35वां फाइव विकेट हॉल था। वहीं, कुलदीप ने चार विकेट झटके और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

विज्ञापन
03:54 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को नौवां झटका

145 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने बेन फोक्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका।

03:00 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: कुलदीप का कहर

कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चल रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी के 41वें ओवर में दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने टॉम हार्टले को सरफराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हार्टले सात रन बना सके। वहीं, रॉबिन्सन खाता नहीं खोल सके। कुलदीप अब तक चार विकेट ले चुके हैं। फिलहाल बेन फोक्स और शोएब बशीर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की बढ़त 179 रन की हो चुकी है।

विज्ञापन
02:54 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: कुलदीप को तीसरी सफलता

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 133 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने टॉम हार्टले को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल बेन फोक्स और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। कुलदीप की यह तीसरी सफलता है। इंग्लैंड की बढ़त 179 रन की हो चुकी है।

02:33 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: बेयरस्टो भी आउट

चायकाल के तुरंत बाद इंग्लैंड को छठा झटका लगा। जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बना सके। फिलहाल बेन फोक्स और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं। 

02:14 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: चायकाल

चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 30 रन और बेन फोक्स चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। इस आधार पर इंग्लैंड की बढ़त अब तक 166 रन की हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन और भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए।

02:09 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: स्टोक्स भी आउट

इंग्लैंड को 120 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप ने जैक क्राउली के बाद कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। वह चार रन बना सके।

01:50 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: 110 पर इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को 110 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड किया। वह 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 24 रन और कप्तान बेन स्टोक्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की बढ़त 150+ रन की हो गई है।

01:08 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: अश्विन को तीसरी सफलता

इंग्लैंड को 65 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने जो रूट को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन की यह तीसरी सफलता है। उन्होंने इससे पहले बेन डकेट और ओली पोप को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा था। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और जैक क्राउली क्रीज पर हैं।

12:37 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: अश्विन हैट्रिक से चूके

इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के पांचवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो विकेट लिए। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। जैक क्राउली ने उनकी गेंद पर डिफेंस किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने बेन डकेट को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वहीं, अगली ही गेंद पर ओली पोप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल जैक क्राउली और जो रूट क्रीज पर हैं।

12:26 PM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को 19 पर दो झटके

इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के पांचवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो विकेट लिए। वह हैट्रिक पर हैं। हालांकि, अगले ओवर में हैट्रिक का पता चलेगा। ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने बेन डकेट को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वहीं, अगली ही गेंद पर ओली पोप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल जैक क्राउली और जो रूट क्रीज पर हैं।

11:34 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारतीय पारी 307 रन पर सिमटी

भारत की पहली पारी तीसरे दिन 307 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। ऐसे में इंग्लैंड दूसरी पारी में 46 रन के बढ़त के साथ उतरेगी। भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। वह शतक से चूक गए और 10वें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया। जुरेल को मैदान में मौजूद दर्शकों और ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। 

आज भारत ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया और 88 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। आज भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए।

कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने पांच और हार्टले ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिले।

11:28 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 300 के पार

भारत ने नौ विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 90 रन और मोहम्मद सिराज खाता नहीं खोल सके हैं। टीम इंडिया अब इंग्लैंड से 50 रन पीछे है।

11:24 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को नौवां झटका

भारत को 293 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। शोएब बशीर ने आकाश दीप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह नौ रन बना सके। आकाश ने ध्रुव जुरेल के साथ नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। ध्रुव जुरेल 80 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज उनका साथ निभाने आए हैं। बशीर को मिली यह पांचवीं सफलता रही। उनका यह पहला फाइव विकेट हॉल है।

11:20 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: ध्रुव जुरेल शतक के करीब

भारत ने आठ विकेट पर 290 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 80 रन और आकाश दीप नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब भी इंग्लैंड से 60 रन पीछे है।

10:36 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को आठवां झटका, जुरेल का अर्धशतक

भारत को 253 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। कुलदीप यादव 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 250 के पार पहुंचा है। भारत अब इंग्लैंड से 97 रन पीछे है। जुरेल का अर्धशतक इस सीरीज में किसी विकेटकीपर द्वारा पहला अर्धशतक है। इंग्लैंड के बेन फोक्स भी कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।

10:13 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: ध्रुव-कुलदीप की सूझबूझ वाली बल्लेबाजी

भारत ने सात विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 46 रन और कुलदीप यादव 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 60+ रन की साझेदारी हो चुकी है।

09:32 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। जुरेल 30 रन और कुलदीप 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने आज के पहले ओवर में गेंदबाजी की।

09:00 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: जुरेल-कुलदीप पर जिम्मेदारी

दूसरे दिन के खेल के खत्म होने पर भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 219 रन बनाए थे। कुलदीप यादव 17 रन और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 134 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इंग्लिश स्पिनर्स ने कहर बरपाया है। शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला है।

08:59 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत की पहली पारी

कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया।

08:49 AM, 25-Feb-2024

IND vs ENG Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में भारत 40/0, जीत के लिए अभी भी 152 रन की जरूरत

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया मुश्किलों में नजर आ रही है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 219 रन बना लिए हैं। आज मैच का तीसरा दिन है और टीम इंडिया इससे आगे खेलेगी। भारतीय टीम अभी भी 134 रन पीछे है और बचे हुए बल्लेबाज इस अंतर को कम करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें