फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 219/7, इंग्लैंड से अभी भी 134 रन पीछे

Sat, 24 Feb 2024 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

खास बातें

IND vs ENG 4th Test Day 2 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। जो रूट ने शतक जड़ा और वह फॉर्म में लौट चुके हैं। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:37 PM, 24-Feb-2024

दूसरे दिन का खेल खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 219 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 17 रन और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 134 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इंग्लिश स्पिनर्स ने कहर बरपाया है। शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन को एक विकेट मिला है।

भारत की पहली पारी
कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया।

 

04:04 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार

भारत ने सात विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 21 रन और कुलदीप 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने चार और टॉम हार्टले ने दो विकेट लिए।

03:36 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: अश्विन भी पवेलियन लौटे

भारत को 177 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। टॉम हार्टले ने रविचंद्रन अश्विन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के स्पिनर्स कहर बरपा रहे हैं। शोएब बशीर चार और टॉम हार्टले दो विकेट ले चुके हैं।

विज्ञापन
03:22 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को छठा झटका

भारत को 171 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सरफराज खान को टॉम हार्टले ने रूट के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। इससे पहले यशस्वी 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

03:04 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को पांचवां झटका

भारत को 161 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। शोएब बशीर को चौथी सफलता मिली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल बोल्ड किया। यशस्वी 117 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सरफराज खान और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
02:43 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: चायकाल के बाद खेल शुरू

चायकाल के बाद तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान क्रीज पर हैं। इन दोनों पर विकेट बचाने की जिम्मेदारी है। यशस्वी ने अर्धशतक लगाया है।

02:08 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को चौथा झटका

दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। शोएब बशीर की फिरकी में भारतीय बल्लेबाज फंसते दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन विकेट झटके हैं। बशीर ने शुभमन गिल (38), रजत पाटीदार (17) और रवींद्र जडेजा (12) को पवेलियन भेजा है। वहीं, रोहित शर्मा दो रन बनाकर एंडरसन के शिकार बने थे। भारत अब भी इंग्लैंड से 222 रन पीछे है।

01:58 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को तीसरा झटका

भारत को 112 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बाद रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट चुके हैं। रजत अब तक इस सीरीज में फ्लॉप साबित हुए हैं। वह अब तक इस सीरीज में 32, 9, 5 और 0 की पारियां खेल चुके हैं। उनके फॉर्म को देखते हुए लग रहा कि अगले मैच में उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है।

01:43 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। यह इस सीरीज में उनका चौथा 50+ का स्कोर है। भारत ने दो विकेट पर 110 से ज्यादा रन बना लिए हैं। यशस्वी के साथ रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।

01:37 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 100 के पार

भारत ने दो विकेट पर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 48 और रजत पाटीदार 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले यशस्वी ने शुभमन के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई थी। शुभमन 38 रन बनाकर आउट हुए।

01:06 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: 86 पर दूसरा झटका

भारत को 86 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शोएब बशीर ने शुभमन गिल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 38 रन बना सके। शुभमन ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल यशस्वी और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं।

12:50 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: यशस्वी-शुभमन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने एक विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 27 रन और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का पहला विकेट चार पर गिरा था। रोहित दो रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

12:15 PM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे दिन लंच के बाद दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। दोनों भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

11:32 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: लंच ब्रेक

दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 27 रन और शुभमन गिल चार बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को चार के स्कोर पर ही पहला झटका लगा था। रोहित दो रन बनाकर एंडरसन का शिकार बने थे। भारत अभी भी इंग्लैंड से 319 रन पीछे है।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हो गई है। आज इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। 51 रन जोड़ने में टीम ने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिर उन्होंने जेम्स एंडरसन को एल्बीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की पारी को 353 रन पर समेट दिया। एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके।

11:01 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारत को पहला झटका

भारत को चार के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

10:51 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: भारतीय पारी शुरू

भारत की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। लंच से पहले आधे घंटे का वक्त बचा है। टीम इंडिया चाहेगी कि तब तक कोई विकेट न गिरे।

10:36 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड 353 रन पर ऑलआउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हो गई है। आज इंग्लैंड ने सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। 51 रन जोड़ने में टीम ने बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिर उन्होंने जेम्स एंडरसन को एल्बीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की पारी को 353 रन पर समेट दिया। एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके।

10:24 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए

रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर में दो विकेट लेकर भारतीय टीम की वापसी कराई है। उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर ओली रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 352 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 121 रन और जेम्स एंडरसन क्रीज पर हैं।

10:22 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को आज का पहला झटका

इंग्लैंड को 347 के स्कोर पर आठवां और आज का पहला झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने ओली रॉबिन्सन और जो रूट के बीच 102 रन की साझेदारी को तोड़ा। रॉबिन्सन 96 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जडेजा ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

09:53 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: रॉबिन्सन का अर्धशतक

ओलि रॉबिन्सन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वह टीम इंडिया को कोई मौका नहीं दे रहे हैं। वहीं, जो रूट भी मैदान पर जम चुके हैं। दोनों ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रॉबिन्सन बाउंड्री में ही डील कर रहे हैं। साथ ही स्ट्राइक भी बखूबी रोटेट कर रहे हैं। भारतीय टीम को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा। दोनों के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

09:35 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। जो रूट और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। टीम इंडिया जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी को समेटना चाहेगी। 

08:39 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: दो सत्र इंग्लैंड के नाम रहे

लंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। उन्होंने ओली रॉबिन्सन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। भारत की ओर से अब तक आकाश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट गंवाकर 104 रन बनाए। 

08:38 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Live: रूट का शतक

पहले दिन की समाप्ती के बाद इंग्लैंड ने सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओली रॉबिन्सन 31 रन और जो रूट 106 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहला सत्र भारत के नाम रहा था। आकाश दीप के तीन विकेट ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को उखाड़ कर रख दिया था। उन्होंने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश के कहर बरपाने के बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके।

08:35 AM, 24-Feb-2024

IND vs ENG Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 219/7, इंग्लैंड से अभी भी 134 रन पीछे

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिए हैं। आज टीम उससे आगे खेलेगी। जो रूट ने शतक जड़ा और वह फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं, ओली रॉबिन्सन भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें