फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रन से जीता, सीरीज 1-1 से बराबर, बुमराह-अश्विन को 3-3 विकेट

Mon, 05 Feb 2024 02:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

खास बातें

IND vs ENG 2nd Test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया। भारतीय टीम ने 399 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई। अश्विन 500 टेस्ट विकेट से अब भी एक विकेट दूर हैं।
विज्ञापन
बुमराह ने फोक्स को आउट किया - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:14 PM, 05-Feb-2024

भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया

भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। 

भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया। 

02:04 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड के नौ विकेट गिरे

इंग्लैंड के नौ विकेट गिर चुके हैं और भारतीय टीम जीत से बस एक विकेट दूर है। इंग्लैंड को 281 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। बशीर को मुकेश ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं।

01:48 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को 275 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने बेन फोक्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। फोक्स ने 69 गेंद में 36 रन की पारी खेली। उन्होंने टॉम हार्टले के साथ 55 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल हार्टले और शोएब बशीर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
01:38 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: फोक्स-हार्टले के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सात विकेट गिरने के बाद बेन फोक्स और टॉम हार्टले ने पारी संभाली है और अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इन दोनों ने अब तक संभल कर बल्लेबाजी की है और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भारत को तीन विकेट चाहिए, जबकि इंग्लैंड को 129 रन की जरूरत है।

12:53 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: स्टोक्स रन आउट

इंग्लैंड को 220 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट हिट पर कप्तान बेन स्टोक्स रन आउट हो गए। श्रेयस ने शानदार थ्रो किया और गेंद सीधे जाकर स्ट्राइकर एंड पर विकेटों पर लगी। इसके बाद उन्हें रन आउट करार दिया गया। वह 11 रन बना सके। भारत जीत से बस तीन विकेट दूर है। फिलहाल बेन फोक्स और टॉम हार्टले बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
12:35 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: फोक्स-स्टोक्स क्रीज पर

इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर 210 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए अभी भी 189 रन की जरूरत है। फिलहाल बेन फोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। भारतीय टीम सीरीज में वापसी से बस चार विकेट दूर है।

12:11 PM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: लंच के बाद खेल शुरू

लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है। फिलहाल क्रीज पर बेन फोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 194 रन है। उन्हें जीत के लिए अभी भी 205 रन की जरूरत है। लंच से पहले अश्विन, कुलदीप और बुमराह ने विकेट लेकर पासा पलट दिया है।

11:32 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: लंच तक इंग्लैंड के छह विकेट गिरे

इंग्लैंड ने 194 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। छठा विकेट गिरते ही अंपायर ने लंच की घोषणा कर दी। इंग्लिश टीम को जीत के लिए अब भी 205 रन की जरूरत है। भारतीय टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हालांकि, अब भी क्रीज पर बेन स्टोक्स और बेन फोक्स मौजूद हैं।

आज इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम को आज का पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने नाइट वाचमैन रेहान अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रेहान 23 रन बना सके। इसके बाद अश्विन ने ओली पोप (23) और जो रूट (16) को पवेलियन भेजा। क्राउली ने एक छोर को संभाले रखा। उन्होंने अर्धशतक लगाया।

फिर जैक क्राउली और जॉनी बेयरस्टो ने 40 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को लंच से ठीक पहले कुलदीप ने तोड़ा। कुलदीप की फिरकी का जादू चला और उन्होंने क्राउली को पवेलियन भेज दिया। कुलदीप की गेंद क्राउली के पैड पर जाकर लगी। इस पर कुलदीप कप्तान रोहित से डीआरएस लेने की मांग करने लगे।

रोहित ने थोड़ा समय लिया और फिर रिव्यू ले लिया। इसके बाद रिव्यू में दिखा कि तीनों रेड टिक लगे और क्राउली आउट हो गए। रोहित ने फिर कुलदीप को गोदी में उठा लिया। क्राउली ने 132 गेंद में 73 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद बुमराह ने बेयरस्टो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच चौके की मदद से 26 रन बना सके। भारत की ओर से अश्विन ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह, अक्षर और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला।

11:24 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड को 194 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप की फिरकी का जादू चला है और उन्होंने मैदान पर जम चुके जैक क्राउली को लंच से ठीक पहले पवेलियन भेज दिया। कुलदीप की गेंद क्राउली के पैड पर जाकर लगी। इस पर कुलदीप कप्तान रोहित से डीआरएस लेने की मांग करने लगे। रोहित ने थोड़ा समय लिया और फिर रिव्यू ले लिया। इसके बाद रिव्यू में दिखा कि तीनों रेड टिक लगे और क्राउली आउट हो गए। रोहित ने फिर कुलदीप को गोदी में उठा लिया। क्राउली ने 132 गेंद में 73 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को 205 रन की जरूरत है।

10:41 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को चौथा झटका

154 के स्कोर पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा। अश्विन ने रूट को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। दरअसल, मैदान पर आते ही रूट ने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और चौके-छक्के जड़ कर आक्रामक क्रिकेट खेलना चाह रहे थे। अश्विन की गेंद पर भी बड़े शॉट के चक्कर में गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और अक्षर के पास चली गई। इस तरह वह कैच आउट हुए। उन्होंने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली।

10:29 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को तीसरा झटका

इंग्लैंड को 132 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने ओली पोप को रोहित के हाथों कैच कराया। रोहित ने स्लिप में बेहतरीन कैच लपका। वह 23 रन बना सके। फिलहाल जैक क्राउली और जो रूट क्रीज पर हैं। क्राउली अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि रूट ने मैदान पर आते ही दो चौके लगाए। इंग्लैंड को अब भी 250+ रन की जरूरत है।

10:02 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को दूसरा झटका

इंग्लैंड को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने नाइट वाचमैन रेहान अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 31 गेंद में 23 रन बना सके। उन्होंने जैक क्राउली के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को अब भी 304 रन की जरूरत है। फिलहाल ओली पोप और क्राउली क्रीज पर हैं।

09:49 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड ने एक विकेट पर 80 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारत ने 399 रन का लक्ष्य रखा है। फिलहाल जैक क्राउली और रेहान अहमद क्रीज पर हैं।

09:11 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: शुरुआती सत्र में बुमराह भी होंगे महत्वपूर्ण

चौथे दिन का पहला सत्र महत्वपूर्ण हो सकता है। शुरुआती सत्र में जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया के लिए अहम होंगे। तीसरे दिन इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी कहर बरपाया था। तीसरे दिन भारत ने बिना विकेट गंवाए 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। एंडरसन ने दो रन बनाने में भारत के दो विकेट गिरे दिए। उन्होंने पहले कप्तान रोहित शर्मा और फिर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। रोहित 13 रन और यशस्वी 17 रन बना सके।

09:11 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: क्राउली और रेहान क्रीज पर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर समाप्त हो गई थी। टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल 398 रन की हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को दूसरी पारी में एकमात्र झटका बेन डकेट के रूप में लगा, जिन्हें अश्विन ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। वह 28 रन बना सके। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जैक क्राउली 29 रन और रेहान अहमद नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।

09:10 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को और 332 रन की जरूरत

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम को जीत के लिए अभी भी 332 रन की जरूरत है। भारत ने 399 रन का लक्ष्य रखा था। वहीं, भारतीय टीम को जीत के लिए नौ विकेट चाहिए। चौथे दिन इंग्लैंड की आक्रामक शैली, जिसे 'बैजबॉल' भी कहा जाता है, उसके और भारतीय स्पिनर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। 

09:01 AM, 05-Feb-2024

IND vs ENG Highlights: भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रन से जीता, सीरीज 1-1 से बराबर, बुमराह-अश्विन को 3-3 विकेट

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में जारी है। भारतीय टीम ने 399 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। आज इंग्लैंड के प्रसिद्ध 'बैजबॉल' और भारतीय स्पिनर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें