भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने खेल समाप्ति के समय दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए थे। यशस्वी जायसवाल 15 और कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रन पर सिमट गई थी। भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 143 रन की बढ़त हासिल हो गई थी। अब यह बढ़त दूसरी पारी में 171 रनों की हो गई है।
इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 143 रन की बढ़त ली है। जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। इस मैच में यह उनकी छठी सफलता रही। उनके अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 76 रन जैक क्राउली ने बनाए। उनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 47 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के 209 रनों की बदौलत 396 रन बनाए थे। इसी वजह से पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है, जो कि इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भारत को तीसरे दिन तीनों सत्र में बल्लेबाजी करनी होगी।
नौ विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार जा चुका है। जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर भारत के करीब ले जाने की होगी। वहीं, भारत की कोशिश जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी खत्म कर अहम बढ़त लेने की होगी।
229 रन पर इंग्लैंड के आठ विकेट गिर चुके हैं। बेन स्टोक्स 54 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इस मैच में यह उनकी चौथी सफलता है। अब टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी 167 रन पीछे है। भारत की कोशिश इंग्लैंड की पारी जल्दी से समेटकर 150 रन से ज्यादा की बढ़त हासिल करने की होगी।
सात विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने फॉलो ऑन का खतरा टाल दिया है। बेन स्टोक्स और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं। 46 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 205/7 है।
182 रन पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा है। रेहान अहमद 15 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। अब टॉम हार्टले और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।
172 रन पर इंग्लैंड के छह विकेट गिर चुके हैं। बेन फोक्स 10 गेंद में छह रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इस मैच में यह कुलदीप की दूसरी सफलता है। अब बेन स्टोक्स के साथ रेहान अहमद क्रीज पर हैं।
159 रन पर इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा है। जसप्रीत बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने 39 में 25 रन बनाए। अब बेन स्टोक्स के साथ बेन फोक्स क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 172/5 है।
विशाखापत्तनम में दूसरे दिन चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 155/4 है। कप्तान बेन स्टोक्स पांच और जॉनी बेयरस्टो 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी भारत के स्कोर से 241 रन पीछे है। हालांकि, इंग्लैंड के बल्लेबाजी तेज गति से रन बना रहे हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाजी में गहराई भी है। इस वजह से भारतीय गेंदबाजों को नियमित अंतराल में विकेट लेने होंगे।
136 रन पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा है। ओली पोप 55 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सटीक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। बुमराह की गेंद इतनी शानदार थी कि दूसरे छोर पर खड़े जॉनी बेयरस्टो भी हैरान रह गए। अब उनके साथ बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।
123 रन पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा है। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को आउट किया। रूट ने 10 गेंद में पांच रन बनाए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। अब ओली पोप के साथ जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 134/3 है।
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने जैक क्राउली को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। क्राउली ने 78 गेंद में 76 रन बनाए। अब ओली पोप के साथ जो रूट क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 119/2 है।
एक विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। जैक क्राउली और ओली पोप क्रीज पर हैं। क्राउली तेज गति से रन बना रहे हैं। 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 105/1 है।
जैक क्राउली ने मजह 52 गेंदों ंमें अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 72 रन हो चुका है। दूसरे छोर पर ओली पोल संभलकर खेल रहे हैं।
कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने बेन डकेट को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। डकेट ने 17 गेंद में चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए। अब जैक क्राउली के साथ पिछले मैच के हीरो ओली पोप क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 75/1 है।
इंग्लैंड ने भारत के 396 रनों के जवाब में अच्छी शुरुआत की है और बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं और इंग्लैंड का स्कोर आगे बढ़ा रहे हैं।
दूसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं।
दूसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 32/0 है। बेन डकेट और जैक क्राउली क्रीज पर हैं। भारत अभी भी 364 रन आगे है। टीम इंडिया को दूसरे सत्र में विकेट लेकर इंग्लैंड की रन गति में लगाम लगानी होगी। क्योंकि, बेन डकेट आठ गेंद में 17 रन और जैक क्राउली 28 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। छह ओवर में इंग्लैंड ने 32 रन बनाए हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के लिए विकेट लेना और रन गति में लगाम लगाना बेहद जरूरी है।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जैक क्राउली और बेन डकेट की जोड़ी क्रीज पर है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और भारत को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी। चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/0 है।
भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 209 रन का योगदान यशस्वी जायसवाल ने दिया। उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका। 34 रन बनाने वाले शुभमन गिल टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। पहले मैच के हीरो टॉम हार्टले को एक विकेट मिला।
भारत के शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और अब इन दोनों को टीम से बाहर किया जा सकता है। तीसरे टेस्ट के लिए टीम चयन होना बाकी है। अगर विराट कोहली की टीम में वापसी होती की है तो श्रेयस अय्यर टीम इंडिया से बाहर जा सकते हैं। वहीं, राहुल के भी फिट होने पर शुभमन गिल को भी टीम से बाहर किया जा सकता है।
395 रन पर भारत का नौवां विकेट गिरा है। जसप्रीत बुमराह नौ गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। रेहान अहमद ने जो रूट के हाथों उन्हें कैच कराया। अब कुलदीप के साथ मुकेश कुमार क्रीज पर हैं।
यशस्वी जायसवाल 290 गेंद में 209 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और सात छक्के लगाए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। अब कुलदीप यादव के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। उनके बाद मुकेश कुमार को बल्लेबाजी के लिए आना है। मौजूदा समय में भारत का स्कोर 383/8 है। ऐसे में भारत के लिए 400 रन का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा।
यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अपने दम पर भारत का स्कोर 400 रन के करीब ले गए हैं। वह टेस्ट में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली 21 साल की उम्र में दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वहीं, सुनील गावस्कर ने 21 की उम्र में एक दोहरा शतक लगाया था। अब यशस्वी ने 22 की उम्र में ऐसा किया है।
364 रन पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन 37 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जेम्स एंडरसन ने उन्हें बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। अब यशस्वी के साथ कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
छह विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 350 रन के पार जा चुका है। यशस्वी और अश्विन अच्छी गति से रन बना रहे हैं। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। यशस्वी अपने दोहरे शतक के करीब हैं।
विशाखापत्तनम में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। वहीं, इंग्लैंड ने एक ओवर की गेंदबाजी के बाद दूसरी नई गेंद ले ली है। जेम्स एंडरसन नई गेंद से विकेट निकालने की कोशिश करेंगे। 95 ओवर के बाद भारत का स्कोर 343/6 है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। रोहित ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की।
शुभमन एक बार फिर फ्लॉप रहे और 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर कैच आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने श्रेयस ने यशस्वी के साथ 90 रन की साझेदारी निभाई। टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार ने 32 रन की पारी खेली और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उनकी यशस्वी के साथ 70 रन की साझेदारी हुई। फिर यशस्वी ने अक्षर के साथ 52 रन की साझेदारी की। अक्षर ने 27 रन बनाए।
वहीं, श्रीकर भरत 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी फिलहाल 179 रन की पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। भारतीय टीम शनिवार को 400+ रन बनाना चाहेगी। इंग्लैंड की ओर से अब तक शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले को एक-एक विकेट मिला है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 336 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
पहले दिन के खेल का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पांच मैच की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 0-1 से पिछड़ रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारत सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगा। दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 336/6 है।