फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में इंग्लैंड 316/6, भारत पर 126 रन की बढ़त बनाई

Sat, 27 Jan 2024 04:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

IND vs ENG 1st Test Day 3 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैदराबाद टेस्ट का आज तीसरा दिन रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत आज अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 421 रन से आगे खेलना शुरू किया और 15 रन जोड़ने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। फिलहाल इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर 316 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
ओली पोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:45 PM, 27-Jan-2024

तीसरे दिन का खेल खत्म

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरी पारी में भारत पर 126 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 316 रन बना लिए हैं। उपकप्तान ओली पोप ने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक जड़ा और नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वह 148 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, रेहान अहमद 16 रन बनाकर नाबाद हैं। 

भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास 190 रन की बढ़त थी। अब इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 316 रन बना लिए हैं और अब तक 126 रन की बढ़त हासिल कर चुका है। 

04:03 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को छठा झटका

अक्षर पटेल ने ओली पोप और बेन फोक्स के बीच छठे विकेट के लिए हुई 112 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने फोक्स को क्लीन बोल्ड किया। इससे पहले अक्षर ने ओली पोप का आसान कैच छोड़ दिया था। तब वह 110 रन पर थे। पोप फिलहाल 126 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त 80 से ज्यादा रन की हो गई है।

03:38 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: ओली पोप का शतक

इंग्लैंड के ओली पोप ने 154 गेंद पर टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। उनके शतक की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 245 रन हो चुका है। पोप 101 रन और बेन फोक्स 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 82 रन की साझेदारी हो चुकी है। इतना ही नहीं इंग्लैंड की बढ़त भी 55 रन की हो चुकी है।

विज्ञापन
03:12 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड के 200 रन पूरे

इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उसने पांच विकेट पर 205 रन की बढ़त बना ली है। उसके पास अब 15 रन की बढ़त हो गई है। ओली पोप धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 84 रन बना लिए हैं। वहीं, बेन फोक्स 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:51 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड ने भारत पर बढ़त हासिल की

इंग्लैंड ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने 190 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने पहली पारी में 190 रन की बढ़त बनाई थी। अब ओली पोप ने बेन फोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को उसके पार ले गए हैं। इंग्लैंड के अभी भी पांच विकेट बाकी हैं। 

विज्ञापन
02:12 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: चायकाल

चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओली पोप 67 रन और बेन फोक्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अभी भी भारत से 18 रन पीछे है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन और भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए थे और 190 रन की बढ़त हासिल की थी। 

01:54 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पांचवां झटका

इंग्लैंड को 163 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अश्विन ने कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। फिलहाल ओली पोप अर्धशतक लगाकर और बेन फोक्स खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 190 रन की थी। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अब 20+ रन पीछे है।

01:23 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: बेयरस्टो का नहीं चला बल्ला

जॉनी बेयरस्टो का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चला। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेज दिया। जडेजा ने बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 24 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 141 रन है। वह दूसरी पारी में 49 रन पीछे है। ओली पोप 46 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान बेन स्टोक्स को खाता खोलना है।

12:47 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: जो रूट भी हुए फेल

इंग्लैंड को दूसरी पारी में तीसरा झटका जो रूट के रूप में लगा। वह सिर्फ दो रन ही बना पाए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन है। वह दूसरी पारी में अभी भी 73 रन पीछे है।

12:31 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: बुमराह ने दिलाई बड़ी सफलता

जसप्रीत बुमराह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने मैच के दूसरे दिन लंच के बाद बेन डकेट को आउट कर दिया। डकेट 52 गेंद पर 47 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके लगाए। डकेट ने दूसरे विकेट के लिए ओली पोप के साथ 68 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 113 रन हैं। ओली पोप 31 रन बनाकर नाबाद हैं। जो रूट को अभी खाता खोलना है। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में अभी 77 रन पीछे है।

12:22 PM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू

लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड की टीम बैजबॉल क्रिकेट खेल रही है। टीम साढ़े पांच से ज्यादा के रन रेट से स्कोर कर रही है। बेन डकेट और ओली पोप आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को एकमात्र झटका जैक क्राउली के रूप में लगा है।

11:34 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: लंच ब्रेक

इंग्लैंड ने बैजबॉल का असर दिखाना शुरू कर दिया है। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम आक्रामक बल्लेबाजी कर रही है। उसने तीसरे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में 15 ओवर में एक विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। टीम 5.93 के रन रेट से स्कोर कर रही है। बेन डकेट 42 गेंद में 38 रन और ओली पोप 15 गेंद में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को जैक क्राउली के रूप में एकमात्र झटका लगा है। उन्हें अश्विन ने आउट किया था। क्राउली ने 33 गेंद में 31 रन बनाए थे। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हुई। इस तरह टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त हासिल की। अब इंग्लैंड दूसरी पारी में भारत से अब भी 101 रन पीछे है।

11:13 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को 45 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अश्विन ने जैक क्राउली को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंद में 31 रन बना सके। इंग्लिश टीम आक्रामक बल्लेबाजी कर रही है। उन्होंने 11 ओवर में एक विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। बेन डकेट और ओली पोप क्रीज पर हैं।

10:43 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड की बैटिंग शुरू

इंग्लैंड को ओपनर्स जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर हैं। भारत ने 190 रन की बढ़त बनाई है। इंग्लैंड के लिए आसान नहीं रहने वाला है। गेंद काफी स्पिन हो रही है और ऐसे में अश्विन-जडेजा और अक्षर की तिकड़ी को खेल पाना इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

10:24 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: भारत 436 रन पर ऑलआउट

भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास फिलहाल 190 रन की बढ़त है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। वह 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, केएल राहुल ने 86 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने लिए। जो रूट ने चार विकेट लिए। यह जो रूट का टेस्ट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल है। इससे पहले  2021 में उन्होंने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ ही आठ रन देकर पांच विकेट झटके थे। 

तीसरे दिन यानी आज भारत ने सात विकेट पर 421 रन से आगे खेलना शुरू किया और 15 रन जोड़ने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। भारत को आज का पहला झटका जो रूट ने दिया। उन्होंने पारी के 120वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। सबसे पहले रूट ने ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 180 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह खाता नहीं खोल सके। रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी को 436 रन पर खत्म कर दिया। अक्षर ने 100 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली।

रूट ने इससे पहले दूसरे दिन (शुक्रवार) का भी पहला विकेट झटका था। उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा था। यशस्वी 74 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन बना सके थे। वहीं, राहुल भी शतक से चूक गए थे। उन्होंने 123 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली थी। केएस भरत 41 रन, अश्विन एक रन, श्रेयस अय्यर 35 रन, शुभमन गिल 23 रन और कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए थे। इंग्लैंड की ओर से रूट ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, वहीं टॉम हार्टले और रेहान को दो-दो विकेट मिले। जैक लीच ने एक विकेट लिया। 

इंग्लैंड की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। एक वक्त 12वें ओवर में स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन था, इसके बाद 16वें ओवर में टीम ने तीन रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो गया। डकेट 35 रन और ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्राउली 20 रन बना सके। डकेट और क्राउली को अश्विन ने पवेलियन भेजा। वहीं, पोप को जडेजा ने आउट किया। 

पहले दिन (गुरुवार) लंच तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन था। लंच के ठीक बाद बेयरस्टो और रूट आउट हो गए। अक्षर ने बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 रन बना सके। वहीं, जडेजा ने जो रूट को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंद में 29 रन बना सके। बेन फोक्स चार रन बनाकर अक्षर का दूसरा शिकार बने। वहीं, बुमराह ने भी विकेट का खाता खोलते हुए रेहान अहमद को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड को आठवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने टॉम हार्टले को क्लीन बोल्ड किया। वहीं, अश्विन ने मार्क वुड और बुमराह ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी 246 रन पर समेट दी। आउट होने से पहले स्टोक्स ने 88 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए। अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह और अक्षर को दो-दो विकेट मिले।

10:15 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: जडेजा और बुमराह आउट

जो रूट ने भारतीय पारी के 120वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर मैदान पर जम चुके रवींद्र जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 87 रन बना सके। रूट ने इस पारी में दूसरे भारतीय खिलाड़ी को शतक से रोका। इससे पहले उन्होंने यशस्वी जायसवाल को 80 रन पर आउट किया था। वहीं, जडेजा को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह खाता भी नहीं खोल सके। रूट इस मैच में चार विकेट ले चुके हैं।

10:08 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: लीच गेंदबाजी के लिए उतरे

इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच चोटिल होने के बावजूद गेंदबाजी के लिए आए। हालांकि, अक्षर ने उनके उस ओवर में लगातार दो चौके लगाए। भारत का स्कोर सात विकेट पर 436 रन हो चुका है। अक्षर 44 रन और जडेजा 87 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 78 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की कुल बढ़त अब तक 190 रन की हो चुकी है।

09:35 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। जडेजा और अक्षर पटेल का लक्ष्य भारत का कुल स्कोर 500 के पार पहुंचाना होगा। साथ ही बढ़त को भी 250 के पार पहुंचाना चाहेंगे। जडेजा शतक की ओर भी बढ़ रहे हैं।

08:46 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: जडेजा बना पाएंगे शतक?

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की इंग्लैंड पर 175 रन की बढ़त हो चुकी है। रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं।

08:45 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: जडेजा ने बल्ले से किया कमाल

जडेजा 155 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन और अक्षर 62 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से हार्टले और रूट को दो-दो विकेट मिले हैं। जैक लीच और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला।

08:45 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: राहुल शतक से चूके

राहुल ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। ऐसा लग रहा था कि वह शतक लगा लेंगे, लेकिन 86 रन के निजी स्कोर पर उन्हें हार्टले ने रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ 65 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जडेजा और केएस भरत ने मोर्चा संभाला दोनों ने 68 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया।

जो रूट ने इस मैच में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने केएस भरत को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भरत 41 रन बना सके। भारत को 358 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। अश्विन और जडेजा एक समय पर एक ही छोर पर थे। हालांकि, जडेजा पहले क्रीज के अंदर आए तो अश्विन को रन आउट दिया गया। इसके बाद जडेजा ने अक्षर के साथ अब तक आठवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर ली है।

08:44 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: दूसरे दिन क्या हुआ?

दूसरे दिन भारत ने एक विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और 302 रन जोड़े। भारत को शुक्रवार का पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जो रूट ने दिन के पहले ही ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा। रूट ने उनका कैच अपनी ही गेंद पर लपका। यशस्वी शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया। वह 23 रन बना सके। इसके बाद केएल राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने हार्टले के हाथों कैच कराया।

08:44 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: रोहित-यशस्वी की आक्रामक बल्लेबाजी

रोहित और यशस्वी ने भारत को आक्रामक शुरुआत दिलाई। भारत ने 12 ओवर में बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे। टीम इंडिया करीब सात के रन रेट से स्कोर कर रही थी। रोहित के आउट होने तक ऐसा ही जारी रहा। रोहित बड़े शॉट के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें जैक लीच ने स्टोक्स के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंद में तीन चौके की मदद से 24 रन बना सके। रोहित 13वें ओवर में आउट हुए और उसके बाद टीम इंडिया ने लगभग 10 ओवर में महज 39 रन ही जोड़े।

08:43 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Live: मैच में पहले दिन क्या हुआ?

पहले दिन 11 विकेट गिरे और 365 रन बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। एक वक्त 12वें ओवर में स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन था, इसके बाद 16वें ओवर में टीम ने तीन रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो गया। डकेट 35 रन और ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्राउली 20 रन बना सके। डकेट और क्राउली को अश्विन ने पवेलियन भेजा। वहीं, पोप को जडेजा ने आउट किया। 

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन था। लंच के ठीक बाद बेयरस्टो और रूट आउट हो गए। अक्षर ने बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 रन बना सके। वहीं, जडेजा ने जो रूट को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंद में 29 रन बना सके। बेन फोक्स चार रन बनाकर अक्षर का दूसरा शिकार बने। वहीं, बुमराह ने भी विकेट का खाता खोलते हुए रेहान अहमद को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड को आठवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने टॉम हार्टले को क्लीन बोल्ड किया। वहीं, अश्विन ने मार्क वुड और बुमराह ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी 246 रन पर समेट दी। आउट होने से पहले स्टोक्स ने 88 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए। अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह और अक्षर को दो-दो विकेट मिले।

08:40 AM, 27-Jan-2024

IND vs ENG Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में इंग्लैंड 316/6, भारत पर 126 रन की बढ़त बनाई

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैदराबाद टेस्ट का आज तीसरा दिन है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत आज अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 421 रन से आगे खेल रहा है। टीम इंडिया इस पारी में बड़ी बढ़त लेने की कोशिश करेगा, ताकि दूसरी पारी में इंग्लैंड को जल्द से जल्द समेट सकें और पारी से यह मैच जीत सकें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें