भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई थी। उसके जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की इंग्लैंड पर 175 रन की लीड हो चुकी है। रवींद्र जडेजा 81 रन और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं।
दूसरे दिन भारत ने एक विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और अब तक 302 रन जोड़ लिए हैं। भारत को शुक्रवार का पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा था। जो रूट ने दिन के पहले ही ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा। रूट ने उनका कैच अपनी ही गेंद पर लपका।
यशस्वी शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आज का दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया। वह 23 रन बना सके। इसके बाद केएल राहुल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने हार्टले के हाथों कैच कराया।
वहीं, राहुल ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। ऐसा लग रहा था कि वह शतक लगा लेंगे, लेकिन 86 रन के निजी स्कोर पर उन्हें हार्टले ने रेहान अहमद के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ 65 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जडेजा और केएस भरत ने मोर्चा संभाला दोनों ने 68 रन की साझेदारी निभाई। जडेजा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया।
जो रूट ने इस मैच में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने केएस भरत को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भरत 41 रन बना सके। भारत को 358 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। अश्विन और जडेजा एक समय पर एक ही छोर पर थे। हालांकि, जडेजा पहले क्रीज के अंदर आए तो अश्विन को रन आउट दिया गया। इसके बाद जडेजा ने अक्षर के साथ अब तक आठवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर ली है।
जडेजा 155 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन और अक्षर 62 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से हार्टले और रूट को दो-दो विकेट मिले हैं। जैक लीच और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने सात विकेट पर 390 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 73 रन और अक्षर पटेल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 144 रन की हो गई है। आज के खेल में 11 ओवर बचे हैं।
भारत को 358 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। अश्विन और जडेजा एक समय पर एक ही छोर पर थे। हालांकि, जडेजा पहले क्रीज के अंदर आए तो अश्विन को रन आउट दिया गया। भारत ने दो रन बनाने में दो विकेट गंवा दिए हैं। केएस भरत के बाद अश्विन वापस लौट गए। फिलहाल अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
356 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। जो रूट ने इस मैच में दूसरी सफलता हासिल की। उन्होंने केएस भरत को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भरत 41 रन बना सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और अश्विन क्रीज पर हैं। जडेजा अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत की बढ़त 110 से ज्यादा रन की हो गई है।
रवींद्र जडेजा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तलवारबाजी वाले स्टाइल में जश्न मनाया। भारत का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 336 रन है। जडेजा और केएस भरत क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने पांच वकेट गंवाकर 309 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 45 रन और केएस भरत नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 63 रनों की हो गई है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। केएल राहुल शतक से चूक गए। वह 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत ने पांच विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 40 रन और केएस भरत नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 58 रन की हो चुकी है। केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्टले ने आउट किया।
भारत को 291 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्टले ने रेहान के हाथों कैच कराया। फिलहाल जडेजा और भरत क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 45 से ज्यादा रनों की हो गई है।
भारत ने इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। अब भारत ने चार विकेट पर इस स्कोर को पार कर लिया है। केएल राहुल शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा उनका बेहतरीन साथ निभा रहे हैं।
लंच के बाद भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में पहला और ओवरऑल चौथा झटका लगा। 223 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने हार्टले के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने राहुल के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल केएल राहुल का साथ निभाने रवींद्र जडेजा मैदान पर आए हैं। राहुल अर्धशतक लगा चुके हैं।
दूसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अब भी 24 रन पीछे है। लंच तक केएल राहुल 78 गेंद में छह चौके की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर भी 34 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 63 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने आज एक विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया। दिन के पहले ही ओवर में जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया। उन्होंने यशस्वी का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। यशस्वी शतक से चूक गए और 80 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आज का दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन डकेट के हाथों कैच कराया। वह 23 रन बना सके। इसके बाद से राहुल और श्रेयस ने शानदार तरीके से पारी संभाली है। गुरुवार को रोहित 24 रन बनाकर आउट हुए थे।
भारत ने तीन विकेट गंवाकर 217 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी कर ली है।
भारत ने तीन विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 47 रन और श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे।
भारत ने तीन विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 42 रन और श्रेयस अय्यर चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। राहुल टेस्ट करियर के 14वें अर्धशतक से आठ रन दूर हैं। भारत अब भी इंग्लैंड के स्कोर से 67 रन पीछे हैं। टीम इंडिया बड़ी लीड लेने की कोशिश करेगी। आज टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के रूप में दो झटके लगे।
भारत को 159 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले ने शुभमन गिल को बेन डकेट के हाथों कैच कराया। शुभमन ने 66 गेंद में 23 रन बनाए। इनमें दो चौके शामिल हैं। इससे पहले यशस्वी के रूप में टीम इंडिया को दिन का पहला झटका लगा था। वह 80 रन बना सके थे।
भारत ने दो विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन पहले ही ओवर से इंग्लैंड ने स्पिन अटैक लगा रखा है। एक छोर से जो रूट और दूसरे छोर से टॉम हार्टले गेंदबाजी कर रहे हैं। दिन के पहले ही ओवर में जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया था। वह 80 रन बना सके थे। केएल राहुल और शुभमन गिल इंग्लैंड के स्पिन अटैक का सामना कर रहे हैं।
जो रूट दूसरे दिन के पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। पहले दिन इंग्लैंड ने अपने सभी विशेषज्ञ गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई थी, लेकिन विकेट नहीं मिला था। अब दूसरे दिन के पहले ही ओवर में जो रूट गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया। रूट ने अपनी ही गेंद पर यशस्वी का कैच लपका। यशस्वी शतक से चूक गए। वह 74 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर फिलहाल दो विकेट पर 124 रन है। फिलहाल शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
भारत ने 12 ओवर में बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे। टीम इंडिया करीब सात के रन रेट से स्कोर कर रही थी। रोहित के आउट होने तक ऐसा ही जारी रहा। रोहित बड़े शॉट के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें जैक लीच ने स्टोक्स के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंद में तीन चौके की मदद से 24 रन बना सके। रोहित 13वें ओवर में आउट हुए और उसके बाद टीम इंडिया ने लगभग 10 ओवर में महज 39 रन ही जोड़े। यशस्वी और शुभमन का शुक्रवार को लक्ष्य पहले सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने देना होगा।
जवाब में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो किसी को अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय में नई शैली की क्रिकेट खेली है। टेस्ट में इसे बैजबॉल क्रिकेट कहा गया, जो कि इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के नाम पर है। दरअसल, मैकुलम का निकनेम बैज है। तो उनके और स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी, जिसे बैजबॉल कहा गया। अब इंग्लैंड नहीं बल्कि भारत हैदराबाद टेस्ट में उस तरह की बल्लेबाजी करता दिखा।
इंग्लैंड को आठवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने टॉम हार्टले को क्लीन बोल्ड किया। वहीं, अश्विन ने मार्क वुड और बुमराह ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी 246 रन पर समेट दी। आउट होने से पहले स्टोक्स ने 88 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए। अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह और अक्षर को दो-दो विकेट मिले।
लंच तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन था। लंच के ठीक बाद बेयरस्टो और रूट आउट हो गए। अक्षर ने बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 रन बना सके। वहीं, जडेजा ने जो रूट को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंद में 29 रन बना सके। बेन फोक्स चार रन बनाकर अक्षर का दूसरा शिकार बने। वहीं, बुमराह ने भी विकेट का खाता खोलते हुए रेहान अहमद को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। एक वक्त 12वें ओवर में स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन था, इसके बाद 16वें ओवर में टीम ने तीन रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो गया। डकेट 35 रन और ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्राउली 20 रन बना सके। डकेट और क्राउली को अश्विन ने पवेलियन भेजा। वहीं, पोप को जडेजा ने आउट किया।
सबसे अहम बात तो यह है कि भारत ने अभी तक अपनी पहली पारी में 23 ओवर ही बल्लेबाजी की है और एक विकेट गंवाया है। अभी भी उसके तीनों रिव्यू बाकी हैं, लेकिन इंग्लैंड अभी ही अपने तीनों रिव्यू गंवा चुकी है। उसके पास अब इस पारी में अंपायर को चुनौती देने के लिए कोई रिव्यू नहीं बचा है। पहले दिन 11 विकेट गिरे और 365 रन बने। इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर समाप्त हुई थी। भारत अभी भी इस स्कोर से 127 रन पीछे है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 70 गेंद में 76 रन और शुभमन गिल 43 गेंद में 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे हैदराबाद टेस्ट का आज दूसरा दिन जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए। भारत ने गुरुवार को दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 119 रन बना लिए थे और आज टीम उससे आगे खेल रही है। यशस्वी और शुभमन फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।