फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG 1st T20: भारत ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 50 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, हार्दिक का जलवा

Fri, 08 Jul 2022 05:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

खास बातें

India vs England (IND vs ENG) 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्पटन में खेला गया। एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया टी-20 में सकारात्मक शुरुआत की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 199 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 148 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:08 AM, 08-Jul-2022

भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से हराया

भारत ने साउथैम्पटन में खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 50 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 51 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी के बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा और अपने कोटे के चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके। इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में हार का बदला भी लिया।

01:58 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को नौवां झटका

18वें ओवर में 135 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट झटका। उन्होंने रीस टॉपली को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। टॉपली नौ रन बना सके। फिलहाल क्रिस जॉर्डन और मैथ्यू पार्किंसन क्रीज पर हैं।

01:46 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को आठवां झटका

16वें ओवर में 120 के स्कोर पर इंग्लैंड को आठवां झटका लगा। हर्षल पटेल ने टाइमल मिल्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। मिल्स सात रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 120 रन है। फिलहाल क्रिस जॉर्डन और रीस टॉपली क्रीज पर हैं। 

विज्ञापन
01:41 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को सातवां झटका

14वें ओवर में 106 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने सैम करन को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। करन चार रन बना सके। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 106 रन है। फिलहाल टाइमल मिल्स और क्रिस जॉर्डन क्रीज पर हैं।

01:37 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: चहल ने एक ओवर में झटके दो विकेट

हार्दिक पांड्या के बाद युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 13वें ओवर में चहल ने पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। ब्रूक 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर मोईन अली को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। मोईन 20 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 101 रन है। फिलहाल क्रिस जॉर्डन और सैम करन क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
01:20 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: नौ ओवर के बाद इंग्लैंड 62/4

नौ ओवर के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी ब्रूक 18 रन और मोईन अली 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक ने अब तक तीन विकेट झटके हैं।

01:09 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को चौथा झटका

इंग्लैंड को सातवें ओवर में 33 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने जेसन रॉय को हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया। रॉय 16 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 45 रन है। फिलहाल हैरी ब्रूक और मोईन अली क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद इंग्लिश टीम ने चार विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब 78 गेंदों पर 154 रन चाहिए। इससे पहले हार्दिक ने मलान और लिविंगस्टोन को एक ही ओवर में आउट किया था।

12:55 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: हार्दिक ने बिखेरा जलवा

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड मलान को क्लीन बोल्ड किया। मलान 14 गेंदों पर चार चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने लियाम लिविंगस्टोन को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। लिविंगस्टोन खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल हैरी ब्रूक और जेसन रॉय क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए हैं।

12:38 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर और जेसन रॉय ओपनिंग करने आए। उन्हें पहले ही ओवर में झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में बटलर को क्लीन बोल्ड किया। बटलर खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल डेविड मलान और जेसन रॉय क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 12 रन बना लिए हैं।

12:21 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत ने 199 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने इंग्लैंड के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की ओर से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट झटके।

12:10 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG: भारत का सातवां विकेट गिरा

195 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा है। टायमल मिल्स की छोटी गेंद पर सैम करन ने दिनेश कार्तिक का कैच पकड़ा। उन्होंने 11 रन बनाए। इसी स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। अतिरिक्त रन लेने के चक्कर में हर्षल पटेल रन आउट हो गए। उन्होंने तीन रन बनाए। 

12:03 AM, 08-Jul-2022

IND vs ENG: भारत का छठा विकेट गिरा

हार्दिक पांड्या के रूप में भारत का छठा विकेट गिरा है। उन्होंने 33 गेंद में 51 रन बनाए। रीसी टोपली के छोटी गेंद पर हैरी बुक ने उनका कैच पकड़ा। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 187 रन है। अब दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

11:59 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG: हार्दिक ने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया

हार्दिक पांड्या ने टी20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 30 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। अर्धशतक लगाने के बाद हार्दिक आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरना चाहेंगे। दूसरे छोर पर उन्हें दिनेश कार्तिक से भी पूरा साथ मिलेगा। 

11:57 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG: भारत का पांचवां विकेट गिरा

171 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अक्षर पेटेल को पर्किंसन ने जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। उन्होंने 12 गेंद में 17 रन बनाए। 

11:52 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/4

16 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। अभी दिनेश कार्तिक का बल्लेबाजी के लिए आना बाकी है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज बचे हुए चार ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे। 

11:41 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत का स्कोर 150 के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। फिलहाल हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 157 रन बना लिए हैं। 

11:32 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

126 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव को क्रिस जॉर्डन ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या एक बार फिर छोटी गेंद पर आउट हुए हैं। क्रिस जॉर्डन की छोटी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए और गेंद उनके दस्तानों पर लगकर विकेटकीपर के पास चली गई। हालांकि, अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम ने रिव्यू लिया और रीप्ले में दिखा की सूर्यकुमार आउट थे। उन्होंने 19 गेंद पर 39 रन बनाए।

इस विकेट के साथ ही क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आदिल राशिद को पीछे छोड़ा है। अब उनके नाम 82 टी20 विकेट हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 141 रन हो चुका है। अब हार्दिक पांड्या के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 

11:27 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक की आक्रामक बल्लेबाजी

इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए हैं। तीन विकेट गिरने के बावजूद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या तेजी से रन बना रहे हैं। 

11:19 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: सूर्यकुमार-हार्दिक क्रीज पर

10 ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर 27 रन और हार्दिक पांड्या पांच गेंदों पर 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मोईन अली ने दो विकेट झटके। उन्होंने रोहित और ईशान को पवेलियन भेजा। वहीं क्रिस जॉर्डन ने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजा।

11:13 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत को तीसरा झटका

भारत को नौवें ओवर में 89 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। दीपक हुड्डा 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। हुड्डा ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें क्रिस जॉर्डन ने टायमल मिल्स के हाथों कैच कराया। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 91 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।

 

11:05 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: सात ओवर के बाद भारत 75/2

सात ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल दीपक हुड्डा 13 गेंदों पर 31 रन और सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों पर 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले स्पिनर मोईन अली ने रोहित शर्मा और ईशान किशन को पवेलियन भेजा।

10:55 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत को दूसरा झटका

पांचवें ओवर में 46 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। मोईन अली ने अपने लगातार दूसरे ओवर में दूसरा विकेट झटका। उन्होंने ईशान किशन को मैथ्यू पार्किंसन के हाथों कैच कराया। ईशान 10 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन है। फिलहाल दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 

10:48 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत को पहला झटका

तीसरे ओवर में 29 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा। मोईन अली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। रोहित 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। इसके साथ ही रोहित ने 14 रन बनाते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान हजार रन भी पूरे कर लिए। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 29 रन है। फिलहाल दीपक हुड्डा और ईशान किशन क्रीज पर हैं।

10:34 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: रोहित-ईशान कर रहे ओपनिंग

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग रोहित शर्मा और ईशान किशन कर रहे हैं। सैम करन के पहले ओवर में टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए नौ रन बनाए।

10:08 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मलान, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।



भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।


अर्शदीप को डेब्यू कैप सौंपते रोहित

10:04 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, इयोन मॉर्गन के संन्यास लेने के बाद जोस बटलर पहली बार नियमित कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे हैं।

09:50 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG 1st T20 Live: डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं अर्शदीप

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में 37 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 40 विकेट अपने नाम किए हैं। अर्शदीप ने 8.35 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। पंजाब के लिए आखिरी ओवरों में अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की है। वह शुरुआती ओवरों में महंगे जरूर साबित होते हैं, लेकिन आखिरी ओवरों में उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं होता।

09:40 PM, 07-Jul-2022

IND vs ENG 1st T20: भारत ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 50 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, हार्दिक का जलवा

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार (सात जुलाई) को साउथम्पटन में होगी। पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला है। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपा।

एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया टी-20 में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी से टीम इंडिया मजबूत हुई है। हालांकि, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत समेत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल रहे क्रिकेटर दूसरे टी-20 मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें