भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। पिछले दो दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जाने के बाद आखिरकार सोमवार को मुकाबला हुआ। भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर ऑलआउट करने के बाद अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित की। भारत ने इस तरह बांग्लादेश से 52 रनों की बढ़त हासिल की। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की जिससे भारत ने दूसरी पारी में बांग्लादेश को दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 26 रन पर रोका। बांग्लादेश की टीम फिलहाल 26 रन पीछे चल रही है।
भारत और बांग्लादेश के बीच अब एक दिन का खेल शेष बचा है और भारतीय टीम की नजरें इस मैच का नतीजा निकालने पर टिकी हुई है। दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश में धुलने के बाद लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अब यह मुकाबला रोमांचक हो गया है। भारत की कोशिश पांचवें दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी जल्द से जल्द समेटने की होगी, जबकि मेहमान टीम हर हाल में भारत को क्लीन स्वीप से रोकने की कोशिश करेगी। स्टंप्स के समय शादमान इस्लाम सात रन और मोमिनुल हक खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए दोनों विकेट अश्विन ने झटके।
रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता प्राप्त कराई और हसन महमूद को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। अश्विन ने बोल्ड कर महमूद की पारी का अंत किया जो चार रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश अभी भी भारत से 26 रन पीछे चल रहा है।
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को दूसरी पारी में पहला झटका दिया। अश्विन ने जाकिर हसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जाकिर ने अपंयार के फैसले के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन उनका रिव्यू बेकार गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। जाकिर 10 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की टीम अभी भारत से 30 रन पीछे चल रही है।
भारत ने अपनी पहली पारी 285/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। 34.4 ओवर में भारत ने यह स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की लीड 52 रन की हुई। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 36 गेंद में 29 रन, ऋषभ पंत ने 11 गेंद में नौ रन, विराट कोहली ने 35 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। केएल राहुल ने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने आठ रन, रविचंद्रन अश्विन ने एक रन और आकाश दीप ने 12 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, हसन महमूद को एक विकेट मिला।
भारत को 272 के स्कोर पर सातवां झटका और 284 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। शाकिब ने चौथी सफलता हासिल की। उन्होंने अश्विन को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आकाश दीप ने लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए। फिर केएल राहुल भी छक्के के प्रयास में स्टंप हो गए। उन्होंने 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। फिलहाल आकाश दीप और बुमराह क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 51 रन की है।
भारत को 269 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मेहदी हसन मिराज ने रवींद्र जडेजा को शांतो को हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
भारत को 246 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। विराट कोहली 35 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। विराट ने अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, केएल राहुल ने टेस्ट करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 249 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की लीड 16 रन की हो चुकी है। विराट और राहुल के बीच 89 रन की साझेदारी हुई।
विराट कोहली और केएल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत ने चार विकेट गंवाकर 219 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 41 रन और केएल राहुल 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 40 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत को 159 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। शाकिब अल हसन ने ऋषभ पंत को हसन महमूद के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। इससे पहले शाकिब ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा था। शुभमन 39 रन बनाकर आउट हुए थे। भारत ने चार विकेट गंवाकर 162 रन बना लिए हैं।
भारत को 141 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शुभमन गिल 36 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल दो नए बल्लेबाज ऋषभ पंत और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
चौथे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। भारत अब भी बांग्लादेश की पहली पारी के स्करो से 95 रन पीछे है। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समाप्त हुई थी। फिलहाल शुभमन गिल 37 रन और यशस्वी जायसवाल चार रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले रोहित और यशस्वी ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दी थी। रोहित 11 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने टेस्ट में छठा अर्धशतक जड़ा। वह 51 गेंद में 72 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने तीन ओवर में 50 रन और 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए थे। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम पचास और टीम शतक का रिकॉर्ड है। एक विकेट हसन महमूद और एक विकेट मेहदी हसन मिराज को मिला।
भारत को दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। उन्हें हसन महमूद ने बोल्ड किया। युवा बल्लेबाज ने 51 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं। उनका साथ देने के लिए गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह भारत की ओर से चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है। उन्होंने 28 गेंद में ऐसा किया था। यह यशस्वी का टेस्ट में छठा अर्धशतक रहा। भारत ने नौ ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए।
भारत को चौथे ओवर में 55 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रोहित 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर कैटलबॉरो ने एल्बीडब्ल्यू का गलत फैसला दिया था। रिव्यू में रोहित नॉटआउट हुए थे। इससे रोहित का लय टूटा और अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 58 रन है। यशस्वी और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी की आक्रामक शुरुआत की है। टीम ने तीन ओवर में बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी 13 गेंद में 30 रन और रोहित शर्मा छह गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा सबसे तेज 50 रन हैं।
बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समाप्त हो गई है। आज बांग्लादेश की टीम ने तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया और 126 रन बनाने में बाकी बचे सात विकेट गंवा दिए। जडेजा ने आखिरी विकेट के रूप में खालिद अहमद (0) को आउट किया। यह उनके टेस्ट करियर का 300वां विकेट रहा। वहीं, मोमिनुल हक 107 रन बनाकर नाबाद रहे।
बांग्लादेश को आज के दिन पहला झटका मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा। वह 11 रन बना सके। इसके बाद लिटन दास 13 रन, शाकिब अल हसन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मेहदी हसन मिराज ने मोमिनुल हक के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच मोमिनुल ने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। मेहदी 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तैजुल पांच रन और हसन महमूद एक रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने खालिद को आउट कर बांग्लादेश की पारी 233 रन पर समेट दी। फिलहाल भारत की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।
231 के स्कोर पर बांग्लादेश को नौवां झटका लगा। सिराज ने हसन महमूद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल मोमिनुल हक और खालिद अहमद क्रीज पर हैं।
230 के स्कोर पर बांग्लादेश को आठवां झटका लगा। बुमराह ने तैजुल इस्लाम को क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल मोमिनुल हक 106 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, हसन महमूद उनका साथ देने हैं। यह बुमराह का तीसरा विकेट रहा। इससे पहले वह मेहदी हसन मिराज और मुशफिकुर रहीम को पवेलियन भेज चुके हैं।
224 के स्कोर पर बांग्लादेश को सातवां झटका लगा। बुमराह ने मेहदी हसन मिराज को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह 42 गेंद में 20 रन बना सके। उन्होंने मोमिनुल हक के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मोमिनुल 106 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, तैजुल उनका साथ देने आए हैं।
चौथे दिन के दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। बांग्लादेश ने छह विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 106 रन और मेहदी हसन मिराज छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।
लंच ब्रेक तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 205 रन बना लिए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने आज तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया और 98 रन बनाने में तीन और विकेट गंवा दिए। पहले दिन 35 ओवर का खेल हो सका था और बांग्लादेश ने तब तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे। आज बांग्लादेश को पहला झटका मुशफिकुर रहीम (11) के रूप में लगा। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद सिराज ने लिटन दास (13) को रोहित के हाथों कैच कराया। अश्विन ने शाकिब (9) को सिराज के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश को आज का तीसरा और कुल छठा झटका दिया। आज पहले सत्र के खेल में 31 ओवर फेंके गए और बांग्लादेश ने 98 रन बनाए। इससे पहले जाकिर हसन (0), शदमान इस्लाम (24) और कप्तान नजमुल शांतो (31) पवेलियन लौट चुके हैं। भारत की ओर से अश्विन और आकाश दीप को दो दो विकेट मिले हैं। इसके अलावा सिराज और बुमराह को एक-एक विकेट मिला है। फिलहाल मोमिनुल हक 102 रन और मेहदी हसन मिराज छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल के टेस्ट करियर का यह 13वां शतक रहा।
170 के स्कोर पर बांग्लादेश को छठा झटका लगा। अश्विन ने शाकिब अल हसन को सिराज के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल मोमिनुल हक 175 रन बनाकर और मेहदी हसन मिराज चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश को 148 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। सिराज ने लिटन दास को रोहित के हाथों कैच कराया। रोहित ने मिड ऑफ पर छलांग लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगा लिया। फिलहाल मोमिनुल हक 62 रन बनाकर और शाकिब अल हसन खाता खोले बिना क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 110 गेंद में अर्धशतक जड़ा। बांग्लादेश का स्कोर फिलहाल चार विकेट पर 138 रन है। मोमिनुल के साथ लिटन दास क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश को 112 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। चौथे दिन का यह बांग्लादेश को पहला झटका है। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। फिलहाल मोमिनुल हक और लिटन दास क्रीज पर हैं। यह बांग्लादेश की पहली पारी है। टॉस जीतकर भारत ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। पहला सेशन साढ़े नौ से सुबह 11.45 बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 12.25 से लेकर दोपहर दो बजकर 40 मिनट तक चलेगा। तीसरा सत्र दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा। कुल 98 ओवर्स फेंके जाएंगे। भारत की ओर से पहला ओवर आकाश दीप ने किया।
भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी मैदान में पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। आज मैच होने की उम्मीद है। 98 ओवर का खेल होगा। शाम पांच बजे तक मैच होगा। मंगलवार को भी इतने ही ओवर का खेल हो सकता है।
फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।
पहले दिन बारिश की वजह से खेल रुकने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए थे। टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने बांग्लादेश की टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।
आज कानपुर में फिलहाल धूप खिली हुई है। मौसम का अपडेट देने वाली साइट एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज कानपुर में केवल तीन प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, आसमान भी साफ रहेगा। बादल से आसमान के ढके रहने की 11 प्रतिशत संभावना है। दो दिन का खेल रद्द होने के बाद फैंस आज खेल होने की उम्मीद कर सकते हैं।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद टेस्ट का दूसरा और तीसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। दोनों दिन समय से पहले ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। रविवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन उससे पहले हुई भारी बारिश की वजह से मैदान में कई जगह पानी जमा हो गया था। सोमवार यानी 30 सितंबर को टेस्ट का चौथा दिन है।