फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Highlights: कानपुर में भारी बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी

Sat, 28 Sep 2024 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन रहा। बांग्लादेश ने पहले दिन बारिश की वजह से जल्दी स्टंप्स होने तक तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। शनिवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:12 PM, 28-Sep-2024

दूसरे दिन का खेल धुला

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल धुल गया। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। खिलाड़ी स्टेडियम तो पहुंचे लेकिन जल्द ही फिर अपने होटल लौट गए। सुबह से ही कवर्स से मैदान को ढका गया था। भारी बारिश की वजह से मैदान में कवर्स के ऊपर पानी जमा है। पिछले एक घंटे से बारिश तो नहीं हो रही लेकिन कवर्स हटाए नहीं गए थे। सुपरसोपर्स काम में जुटे हुए हैं, लेकिन खेल होने की संभावना नहीं दिखी। फैंस काफी निराश दिखे। पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका था, जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट गंवाकर 107 रन बनाए थे। अब भी तीन दिन का खेल बाकी है। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने बांग्लादेश की टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।

11:39 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: पहले सत्र का खेल धुला

पहले सत्र का खेल बारिश की वजह से धुल चुका है। अभी कानपुर में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन काले बादल स्टेडियम के ऊपर मंडरा रहे हैं। ऐसे में मैदान से कवर्स हटाए नहीं गए हैं। सुपरसोपर्स इंतजार कर रहे हैं। पूरे मैदान को ढका गया है। साढ़े 11 पर लंच होता है और फिर सवा 12 से दूसरे सत्र की शुरुआत होती है। पहले सत्र का खेल पूरी तरह धुल चुका है। भारतीय टीम अपने होटल लौट चुकी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

10:09 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: अभी भी हो रही बारिश

कानपुर में अभी भी बारिश हो रही है। इसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है। पूरे मैदान को कवर्स से ढका गया है। मैदानकर्मियों की भी कोई हलचल नहीं दिख रही है। वहीं, खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को बारिश की वजह से करीब तीन घंटे का खेल बर्बाद हुआ था। 

विज्ञापन
09:36 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं

दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। कोहली बालकनी में गप्पें लड़ाते दिख रहे हैं, जिसमें गंभीर, रोहित और जयसवाल शामिल हैं। जबकि बांग्लादेश के खिलाड़ी और स्टाफ भी बारिश का आनंद उठाते दिख रहे हैं। कुछ स्टाफ अंपायर्स से भी बातचीत करते दिखे। मैदान कवर होने की वजह से खिलाड़ी फिलहाल वार्म-अप नहीं कर सकेंगे।

09:24 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: खेल शुरू होने में देरी

बारिश की वजह से खेल शुरू होने में देरी हो रही है। कानपुर में फिलहाल बहुत बारिश हो रही है। फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मैदान के ज्यादातर हिस्से को कवर्स से ढका गया है। आज भी पूरे दिन इसी तरह का मौसम रह सकता है। हालांकि, मैदान को ढका गया था, लेकिन कुछ हिस्सों में पानी जमा है और अंपायर्स छाता लेकर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन
08:48 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: आकाश दीप की घातक गेंदबाजी

जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।

08:48 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: देर से शुरू हुआ था मैच

कानपुर में भारी बारिश की वजह से अंपायर ने पहले दिन के खेल को जल्द समाप्त करने की घोषणा की थी। देर रात भारी बारिश की वजह से शुक्रवार को खेल की शुरुआत भी एक घंटे की देरी से हुई थी। टॉस नौ बजे की जगह सुबह 10 बजे हुआ था। वहीं, मैच शुरू सुबह साढ़े नौ बजे की जगह सुबह साढ़े 10 बजे हुआ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं था, जबकि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने दो बदलाव किए थे। नाहिद राणा और तस्कीन अहमद यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह खालिह अहमद और तैजुल इस्लाम को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। 

08:46 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बारिश की संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह नौ बजे से 10-11 बजे तक बारिश हो सकती है। हालांकि, 11 बजे से बारिश की ज्यादा संभावना नहीं दिख रही है। हालांकि, पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं, बारिश की संभावना 80 प्रतिशत दिख रही है। वहीं, तूफान आने की संभावना है। यह देखने वाली बात होगी कि सुपरसोपर्स किस प्रकार काम करते हैं और मैदान का ड्रेनेज सिस्टम कैसा है।



08:37 AM, 28-Sep-2024

IND vs BAN Highlights: कानपुर में भारी बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज इस टेस्ट का दूसरा दिन है। बांग्लादेश ने पहले दिन बारिश की वजह से जल्दी स्टंप्स होने तक तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। आज भी बारिश के खलल डालने की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज दिन में बारिश की काफी संभावना है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें