फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Live Score: भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्द समाप्त, बांग्लादेश का स्कोर 107/3

Fri, 27 Sep 2024 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

IND vs BAN 2nd Test Day 1 Highlights: 27 सितंबर यानी शुक्रवार से भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मुकाबला रोहित एंड कंपनी ने 280 रन से अपने नाम किया था। वहीं, बांग्लादेश के लिए भी यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश को हर हाल में जीत जरूरी है।
विज्ञापन
अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:06 PM, 27-Sep-2024

पहले दिन का खेल समाप्त

कानपुर में भारी बारिश की वजह से अंपायर ने पहले दिन के खेल को जल्द समाप्त करने की घोषणा की है। देर रात भारी बारिश की वजह से आज खेल की शुरुआत भी एक घंटे की देरी से हुई थी। टॉस नौ बजे की जगह सुबह 10 बजे हुआ था। वहीं, मैच शुरू सुबह साढ़े नौ बजे की जगह सुबह साढ़े 10 बजे हुआ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं था, जबकि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने दो बदलाव किए थे। नाहिद राणा और तस्कीन अहमद यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह खालिह अहमद और तैजुल इस्लाम को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। 

जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।

02:33 PM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: कानपुर में भारी बारिश

कानपुर में भारी बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। पहले खराब रोशनी की वजह से खेल रोका गया था। हालांकि, इसके थोड़ी देर बार वहां बारिश शुरू हो गई। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।

02:07 PM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश 100 रन के पार

बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम छह रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल टेस्ट में अपने 20वें अर्धशतक के करीब हैं। हालांकि, खराब रोशनी की वजह से खेल को रोक दिया गया। अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने कहा। इसके बाद मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। 

विज्ञापन
01:37 PM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका

बांग्लादेश को 80 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 31 रन बना सके। शांतो ने मोमिनुल हक के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मोमिनुल का साथ निभाने मुशफिकुर रहीम आए हैं। 

01:25 PM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। आज बारिश की वजह से काफी ओवरों का नुकसान हुआ है। हालांकि, अब दूसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बांग्लादेश की टीम दो विकेट पर 74 रन से आगे खेल रही है। मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल शांतो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 45 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
01:09 PM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बारिश रुकी

कानपुर में बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटा लिए गए हैं। लंच के बाद दूसरे सत्र की शुरुआत दोपहर एक बजकर 25 मिनट से होगी। बांग्लादेश ने पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। आज बारिश की संभावना जताई गई थी और सुबह भी बारिश ने खेल खराब किया था। मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था।

12:34 PM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: लंच ब्रेक होते ही भारी बारिश

बांग्लादेश ने पहले दिन लंच ब्रेक तक दो विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। लंच ब्रेक होते ही कानपुर में भारी बारिश होने लगी। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। फिलहाल मोमिनुल हक और नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर हैं और दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 17 रन और शांतो 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले आकाश दीप ने कहर बरपाते हुए बांग्लादेश को शुरुआती दो झटके दिए। उन्होंने जाकिर हसन (0) और शदमान इस्लाम (24) को पवेलियन भेजा। 

12:09 PM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: मोमिनुल और शांतो क्रीज पर

मोमिनुल हक और नजमुल शांतो ने बांग्लादेश की पारी संभाली है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 29 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा था। आकाश दीप ने कप्तान रोहित के तीन तेज गेंदबाजों को खिलाने के फैसले को सही साबित किया है और दो विकेट झटके हैं। उन्होंने जाकिर हसन और शदमान इस्लाम को आउट किया है। बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 60 रन से ज्यादा हो चुका है।

11:28 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका

आकाश दीप ने अपनी चुस्त गेंदबाजी जारी रखते हुए बांग्लादेश के एक और बल्लेबाज शदमान इस्लाम को पवेलियन लौटा दिया। 29 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। आकाश कप्तान रोहित के तीन तेज गेंदबाज को खिलाने के फैसले को सही साबित कर रहे हैं। फिलहाल मोमिनुल हक और कप्तान नजमुल शांतो क्रीज पर हैं।

11:11 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: बांग्लादेश को पहला झटका

तेज गेंदबाज आकाश दीप ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने जाकिर हसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। जाकिर 24 गेंद में खाता नहीं खोल सके। यह आकाश का पहला ओवर भी था। फिलहाल मोमिनुल हक और शदमान इस्लाम क्रीज पर हैं। 

11:03 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: बांग्लादेश 21/0

बांग्लादेश ने शुरुआती आधे घंटे में कोई विकेट नहीं गंवाया है। सात ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। जाकिर खाता नहीं खोल पाए हैं, जबकि शदमान ने 17 रन बना लिए हैं। भारत को विकेट निकालने की जरूरत है।

10:37 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: मैच शुरू

मैच की शुरुआत हो चुकी है। बांग्लादेश के ओपनर्स शदमान इस्लाम और जाकिर हसन क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान किया। हालांकि, एक गेंद चौके के लिए गई। ओवरकास्ट कंडीशन होने की वजह से गेंद स्विंग हो रही है। पहला सत्र सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक का होगा। इसके बाद लंच दोपहर 12:30 से दोपहर एक बजकर 10 मिनट तक होगा। दूसरा सत्र दोपहर एक बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर तीन बजकर 10 मिनट तक चलेगा। चायकाल दोपहर तीन बजकर 10 मिनट से लेकर साढ़े तीन तक चलेगा। तीसरा सत्र दोपहर साढ़े तीन से लेकर शाम साढ़े पांच तक चलेगा। अतिरिक्त 30 मिनट जोड़े जा सकते हैं।

10:09 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: रोहित का दिलचस्प फैसला

रोहित ने टॉस के दौरान दो दिलचस्प बातें कहीं। पहला यह कि पहले गेंदबाजी करना और फिर उसी प्लेइंग-11 पर टिके रहना। पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है क्योंकि पिच थोड़ी नरम दिख रही है और बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। ओवरकास्ट कंडीशन और बारिश के बाद पिच में नमी की वजह से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी। लेकिन भारत को तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलते देखना बहुत दिलचस्प होगा। 

10:07 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश: शदमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

10:01 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कुलदीप या अक्षर दोनों में से किसी को मौका नहीं मिला है। भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों- जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज के साथ ही मैदान पर उतरी है। वहीं, अश्विन और जडेजा स्पिनर्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और नाहिद राणा को बाहर कर, तैजुल इस्लाम और खालिद अहमद को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। शांतो ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे और टॉस हारकर उन्हें कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

09:38 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: 10 बजे होगा टॉस

कानपुर टेस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अंपायर्स के निरीक्षण के बाद सुबह 10 बजे टॉस होगा और साढ़े 10 बजे मैच की शुरुआत होगी। इस बीच खिलाड़ियों का वार्म अप शुरू हो गया है। विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और बाकी भारतीय खिलाड़ी वार्म अप करते दिखे। कप्तान रोहित शर्मा पिच का निरीक्षण करते दिखे।

09:35 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: खिलाड़ी कर रहे वार्म अप

अंपायर ने मैदान का निरीक्षण किया। हालांकि, मैदान के एक हिस्से में अभी भी डैंप है और फिलहाल एकमात्र वही हिस्सा है जहां थोड़ी परेशानी दिख रही है। फील्ड अंपायर्स क्रिस ब्राउन और रिचर्ड कैटलबॉरो ने निरीक्षण किया और फिर कोच गंभीर और विराट कोहली से बात करते दिखे। इस बीच खिलाड़ियों का वार्म अप शुरू हो गया है। विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और बाकी भारतीय खिलाड़ी वार्म अप करते दिखे।

09:02 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी

मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हुई है। कानपुर में रात भर बारिश हुई है। इसकी वजह से मैदान पर कुछ हिस्सों में अभी भी पानी जमा है। सुपरसोपर्स काम में जुटे हुए हैं। पिच के साथ-साथ पूरे मैदान को ढका गया था। अब साढ़े नौ बजे अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद ही टॉस को लेकर फैसला लिया जाएगा। धीरे-धीरे पूरे मैदान के कवर्स हटाए जा रहे हैं। आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। यह काली मिट्टी की पिच है। परंपरागत रूप से यहां की पिचें धीमी और नीची रही हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है। पिच पर हल्की हल्की घास भी है।

08:29 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: कार्तिक का मौसम को लेकर अपडेट

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने मौसम को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा- देर रात यहां बारिश हुई है। कवर्स हटाए जा रहे हैं और मैदान पर जमा पानी को भी धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। उम्मीद करते हैं कि मैच सही समय पर शुरू हो। 

08:25 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: भारत-बांग्लादेश टेस्ट के आंकड़े

भारत ने टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 14 मुकाबले खेले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब भारत और बांग्लादेश कानपुर में एक टेस्ट में आमने-सामने होंगे। भारत का कानपुर में रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उसने यहां 23 टेस्ट में केवल तीन मैच गंवाए हैं। हालांकि, वे सिर्फ सात मैच जीतने में सफल रहे हैं, जबकि अधिकांश 13 टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुए हैं।

08:25 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: प्लास्टिक का कम उपयोग

यूपीसीए ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए दूसरे टेस्ट के दौरान प्लास्टिक के उपयोग को काफी कम करने का फैसला किया है। यूपीसीए ने स्टेडियम के अंदर ‘स्नैक्स’ परोसने के लिए प्लास्टिक की प्लेटों पर प्रतिबंध लगा दिया है और केवल कागज की प्लेटों की अनुमति दी जाएगी। स्टेडियम के निदेशक संजय कपूर ने कहा, 'यह ग्रीन पार्क में होने वाला मैच है और हम इसे ‘ग्रीन’ मैच बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमने जितना संभव हो सके उतना कम प्लास्टिक का उपयोग करने का फैसला किया है।'

08:24 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: उन्नाव के पास गांव से मंगाई गई मिट्टी

ग्रीन पार्क की पिच के लिए काली मिट्टी हमेशा की तरह उन्नाव के पास गांव से मंगाई गई है जो कानपुर से 23 किमी दूर है। काली मिट्टी से बनी पिचें पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मदद करती हैं, जबकि लाल मिट्टी तेज गेंदबाजों की मदद करती है। पिच के धीमे रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के एक अधिकारी ने कहा, टहम इस मिट्टी का जांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से करवाते हैं। यह एक विशेष मिट्टी है जो काली मिट्टी गांव के एक तालाब के पास पाई जाती है। हम वर्षों से गांव से काली मिट्टी लाते रहे हैं।'

08:24 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: पिच रिपोर्ट

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए मददगार होने की उम्मीद है। इसे शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों और मैच के आगे बढ़ने पर स्पिनरों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। ग्रीन पार्क के क्यूरेटर ने बुधवार को बयान दिया था और कहा था कि पिच पहले दो सत्र में तेज गेंदबाजों और आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की मदद करेगी। क्यूरेटर शिव कुमार ने कहा, 'इसमें चेन्नई में हुए मैच जैसा अहसास होगा। इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ होगा। पहले दो सत्रों में उछाल मिलेगा और पहले दो दिनों में बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छा रहेगा। फिर आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।'

08:24 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: कैसा रहेगा मौसम?

कानपुर में दूसरे टेस्ट के पहले तीन दिनों के दौरान मौसम खराब होने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश की भी संभावना है। टेस्ट के पहले दिन यानी 27 सितंबर को 99% बादल छाए रहने के साथ बारिश की 93% संभावना है। पूरे दिन बारिश होने की संभावना है, जो शाम तक और तेज हो जाएगी। टेस्ट मैच के दूसरे दिन ने बादल छाए रहने की संभावना 80 प्रतिशत और बारिश की 28% संभावना है। इस बीच तीसरे दिन 59 प्रतिशत बादल छाए रहने के साथ बारिश की 75 प्रतिशत संभावना है। चौथे और पांचवें दिन मौसम काफी साफ हो जाएगा, बारिश की संभावना बहुत कम है।

08:23 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: 2021 के बाद पहला टेस्ट

भारतीय टीम 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टीमों ने कानपुर पहुंचने के बाद ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट 280 रनों के बड़े अंतर से जीता था। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब दूसरा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करने उतरेगी। कानपुर, साल 2021 के बाद पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। 2021 में न्यूजीलैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत के खिलाफ ड्रॉ खेला था।

08:18 AM, 27-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्द समाप्त, बांग्लादेश का स्कोर 107/3

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 27 सितंबर यानी शुक्रवार से भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत होगी। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मुकाबला रोहित एंड कंपनी ने 280 रन से अपने नाम किया था। वहीं, बांग्लादेश के लिए भी यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश को हर हाल में जीत जरूरी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें