दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी और रोहित एंड कंपनी को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दूसरी पारी में तीन झटके रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के रूप में लगे।
भारत को दूसरी पारी में 67 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मेहदी हसन मिराज ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। बाद में रिव्यू में दिखा कि गेंद बल्ले से लगकर पैड पर लगी थी। हालांकि, विराट ने रिव्यू नहीं लिया। वह 37 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने शुभमन के साथ 39 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 294 रन की हो चुकी है।
भारत ने दो विकेट पर 52 रन है। फिलहाल शुभमन गिल 23 रन और विराट कोहली 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित शर्मा पांच और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की बढ़त फिलहाल 279 रन की हो चुकी है।
नाहिद राणा ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित शर्मा के बाद यशस्वी भी ज्यादा नहीं टिक सके और 17 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने दूसरी पारी में 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। अब विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं।
भारतीय टीम की बढ़त बांग्लादेश के खिलाफ 250 रन की हो गई है। भारत ने दूसरी पारी में अब तक एक विकेट पर 23 रन बनाए हैं। कप्तान रोहित शर्मा जहां दूसरी पारी में सस्ते पर आउट हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल 10 और शुभमन गिल आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी प्रभावित नहीं कर सके और पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने रोहित को आउट कर भारत को 15 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। रोहित पहली पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे और छह रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं।
भारत ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं खिलाया है। टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मैदान पर हैं। वहीं, बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त मौजूद है।
बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई है। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त है। बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए 177 बनाने थे, लेकिन टीम वह भी नहीं बना पाई। अब यह देखने वाली बात होगी कि भारतीय टीम बांग्लादेश को फॉलोऑन खिलाती है या नहीं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए।
भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे। इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके।
शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच पनप रही साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने लिटन को सब्स्टिट्यूट फील्डर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लिटन और शाकिब के बीच छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। लिटन ने 42 गेंद में 22 रन की पारी खेली।जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद हसन महमूद के रूप में टीम को आठवां झटका लगा।
दूसरे दिन चायकाल तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। आठवां विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा की गई। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। हसन ने मेहदी के साथ 20 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने तस्कीन अहमद और मोहम्मद सिराज ने नाहिद राणा को आउट कर बांग्लादेश की पारी को 149 रन पर समेट दिया। तस्कीन 11 रन और नाहिद 11 रन बना सके। बुमराह के अलावा सिराज, आकाश दीप और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
भारत की पहली पारी
भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम शुक्रवार को एक घंटे के खेल में सिमट गई। भारत को दूसरे दिन का पहला झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 86 रन बनाए। उन्होंने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। इसके बाद तस्कीन ने आकाश दीप को आउट किया।
आकाश ने 17 रन बनाए और अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी निभाई। फिर तस्कीन ने अश्विन को शांतो के हाथों कैच कराया। उन्होंने 113 रन बनाए। यह उनका टेस्ट में छठा शतक रहा। बुमराह सात रन बनाकर हसन महमूद के शिकार बने। हसन ने गुरुवार को चार विकेट लिए थे और बुमराह के विकेट के साथ उन्होंने फाइव विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने लगातार दो टेस्ट में दो फाइव विकेट हॉल लिए हैं। वह भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा तस्कीन ने तीन विकेट झटके। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले गुरुवार को भारत का शीर्ष क्रम ढह गया था। रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल सके थे। फिर यशस्वी जायसवाल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने 56 रन की पारी खेली। केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे और 16 रन बना सके।
बांग्लादेश की टीम को 130 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। बुमराह ने तस्कीन अहमद को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। तस्कीन 11 रन बना सके। फिलहाल नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज क्रीज पर हैं। बुमराह को मिली यह चौथी सफलता है।
दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी भारत की पहली पारी में स्कोर से 250 रन पीछे है। उन पर फॉलोऑन का खतरा भी मंडरा रहा है। फॉलोऑन बचाने के लिए बांग्लादेश को 51 रन की जरूरत है।
दूसरे दिन चायकाल तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। आठवां विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा की गई। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। हसन ने मेहदी के साथ 20 रन की साझेदारी निभाई। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इस लिहाज से बांग्लादेश अब भी 264 रन पीछे है। वहीं, फॉलोऑन बचाने के लिए बांग्लादेश को अब भी 65 रन की जरूरत है। अगर बांग्लादेश की टीम 176 रन या इसके कम स्कोर पर सिमट जाती है तो तो भारत के पास उन्हें फॉलोऑन खिलाने का विकल्प होगा।
भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे। इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके।
शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच पनप रही साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने लिटन को सब्स्टिट्यूट फील्डर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लिटन और शाकिब के बीच छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। लिटन ने 42 गेंद में 22 रन की पारी खेली।जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद हसन महमूद के रूप में टीम को आठवां झटका लगा।
बांग्लादेश ने सात विकेट पर 110 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी हुई थी। भारत ने 376 रन बनाए थे। अगर बांग्लादेश की टीम 176 रन या इसके कम स्कोर पर सिमट जाती है तो तो भारत के पास उन्हें फॉलोऑन खिलाने का विकल्प होगा।
बांग्लादेश पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा है। टीम ने अपनी पहली पारी में 92 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी हुई थी। भारत ने 376 रन बनाए थे। अगर बांग्लादेश की टीम 176 रन या इसके कम स्कोर पर सिमट जाती है तो तो भारत के पास उन्हें फॉलोऑन खिलाने का विकल्प होगा।
बांग्लादेश को 91 के स्कोर पर छठा झटका लगा। शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच पनप रही साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने लिटन को सब्स्टिट्यूट फील्डर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लिटन और शाकिब के बीच छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। लिटन ने 42 गेंद में 22 रन की पारी खेली। फिलहाल शाकिब का साथ निभाने मेहदी हसन मिराज आए हैं।
40 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश की टीम को शाकिब अल हसन और लिटन दास ने संभाला है। इन दोनों ने अब तक 36 रन की साझेदारी कर ली है। शाकिब 20 रन और लिटन 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 76 रन है।
बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। फिलहाल लिटन दास 14 और शाकिब अल हसन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश ने 40 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। आकाश और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज को एक विकेट मिला है।
बांग्लादेश की टीम को 40 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। फिलहाल शाकिब अल हसन और लिटन दास क्रीज पर हैं। बुमराह ने इसे पहले पारी के पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड किया था। वहीं, आकाश दीप ने जाकिर हसन और मोमिनुल हक को क्लीन बोल्ड किया था। सिराज ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को पवेलियन भेजा था।
बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। इससे पहले आकाश दीप ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए थे, जबकि बुमराह को एक विकेट मिला। फिलहाल शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम क्रीज पर हैं। बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 40 रन है।
दूसरे दिन लंच तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में नौ ओवर में तीन विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। भारत की पहली पारी 376 रन पर समाप्त होने के बाद बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे। इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 15 रन और मुशफिकुर रहीम चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम शुक्रवार को एक घंटे के खेल में सिमट गई। भारत को दूसरे दिन का पहला झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 86 रन बनाए। उन्होंने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। इसके बाद तस्कीन ने आकाश दीप को आउट किया।
आकाश ने 17 रन बनाए और अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी निभाई। फिर तस्कीन ने अश्विन को शांतो के हाथों कैच कराया। उन्होंने 113 रन बनाए। यह उनका टेस्ट में छठा शतक रहा। बुमराह सात रन बनाकर हसन महमूद के शिकार बने। हसन ने गुरुवार को चार विकेट लिए थे और बुमराह के विकेट के साथ उन्होंने फाइव विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने लगातार दो टेस्ट में दो फाइव विकेट हॉल लिए हैं। वह भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा तस्कीन ने तीन विकेट झटके। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले गुरुवार को भारत का शीर्ष क्रम ढह गया था। रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल सके थे। फिर यशस्वी जायसवाल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने 56 रन की पारी खेली। केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे और 16 रन बना सके।
चेपॉक में आकाश दीप ने कहर बरपाते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्होंने पारी के नौवें ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए और मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके।
बांग्लादेश की टीम को पारी के पहले ही ओवर में झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने शदमान इस्लाम को ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। बुमराह की गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर आई। शदमान ने गेंद को गलत जज किया। उन्हें लगा गेंद विकेट के बगल से निकल जाएगी, लेकिन गेंद सीधे जाकर स्टंप्स पर लगी। भारत को पहले ही ओवर में सफलता मिली है। फिलहाल जाकिर हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर हैं।
बांग्लादेश की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स शदमान इस्लाम और जाकिर हसन क्रीज पर हैं। भारत के लिए बुमराह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। उनकी गेंद काफी स्विंग हो रही है। वह बांग्लादेशी ओपनर्स को परेशान कर रहे हैं।
भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम शुक्रवार को एक घंटे के खेल में सिमट गई। भारत को दूसरे दिन का पहला झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 86 रन बनाए। उन्होंने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। इसके बाद तस्कीन ने आकाश दीप को आउट किया। आकाश ने 17 रन बनाए और अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी निभाई। फिर तस्कीन ने अश्विन को शांतो के हाथों कैच कराया। उन्होंने 113 रन बनाए। यह उनका टेस्ट में छठा शतक रहा। बुमराह सात रन बनाकर हसन महमूद के शिकार बने। हसन ने गुरुवार को चार विकेट लिए थे और बुमराह के विकेट के साथ उन्होंने फाइव विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने लगातार दो टेस्ट में दो फाइव विकेट हॉल लिए हैं। वह भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा तस्कीन ने तीन विकेट झटके। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले गुरुवार को भारत का शीर्ष क्रम ढह गया था। रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल सके थे। फिर यशस्वी जायसवाल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने 56 रन की पारी खेली। केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे और 16 रन बना सके।
भारत को 374 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन 133 गेंद पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से 113 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। चेपॉक पर यह उनकी ऐतिहासिक पारी रही। एक वक्त 144 रन पर छह विकेट गंवा देने वाले भारत को अश्विन और जडेजा ने संभाला और 199 रन की साझेदारी की। अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। आज दूसरे दिन भारत तीन विकेट गंवा चुका है। अश्विन से पहले जडेजा और आकाश दीप आउट हो चुके हैं। आज के तीनों विकेट तस्कीन अहमद ने लिए हैं। फिलहाल जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। दूसरे दिन पहले घंटे में 10.5 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान 35 रन बने और भारत तीन विकेट गंवा चुका है
भारत को 367 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा के बाद आकाश दीप आउट हो गए। आज अब तक यही दो विकेट गिरे हैं। आकाश दीप को तस्कीन ने शांतो के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। उन्होंने अश्विन के साथ 24 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले जडेजा को भी तस्कीन ने आउट किया था। वह 86 रन बना सके थे। जडेजा और अश्विन के बीच 199 रन की साझेदारी हुई थी। फिलहाल अश्विन के साथ बुमराह क्रीज पर हैं।
भारत को दूसरे दिन रवींद्र जडेजा के रूप में पहला झटका लगा। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर सात विकेट पर 366 रन है। जडेजा के आउट होने के बाद आकाश दीप मैदान पर जम चुके हैं। अश्विन और आकाश दीप के बीच आठवें विकेट के लिए 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है। आकाश 17 रन और अश्विन 111 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जडेजा 86 रन बनाकर आउट हुए।
भारत को 343 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यह दूसरे दिन भारत को लगा पहला झटका है। दिन के तीसरे ही ओवर में तस्कीन अहमद ने रवींद्र जडेजा को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 124 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली। उन्होंने अश्विन के साथ 199 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल अश्विन का साथ निभाने आकाश दीप आए हैं।
दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। जडेजा स्ट्राइक पर हैं। अश्विन के बाद अब वह शतक लगा सकते हैं। इससे वह सिर्फ 14 रन दूर हैं। जडेजा 86 रन और अश्विन 102 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर छह विकेट पर 339 रन है। बांग्लादेश के लिए दूसरे दिन के पहले ओवर में तस्कीन अहमद ने गेंदबाजी की। यह मेडन ओवर रहा।
इससे पहले, यशस्वी जायसवाल को छोड़कर भारत का शीर्ष क्रम पूरी तरह विफल साबित हुआ। कप्तान रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन और लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शुभमन गिल का बल्ला एकदम फ्लॉप रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, केएल राहुल भी पहली पारी में प्रभावित नहीं कर सके और 16 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। हालांकि, अश्विन और जडेजा के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी बल्ले से अपना दम दिखाया और 118 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए।
भारतीय टीम एक समय मुश्किल में दिख रही थी और उसने 144 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय पारी पहले ही दिन सिमट जाएगी, लेकिन अश्विन और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी कर भारत को संभाला और बांग्लादेश पर दबाव बनाने में सफल रही। जिस पिच पर भारत के स्टार बल्लेबाज जहां रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं जडेजा और अश्विन ने बेहतरीन पारी खेल भारत को मुश्किल से उबारा और सुखद स्थिति में ला खड़ा किया। अश्विन ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक भी पूरा किया। बांग्लादेश के लिए महमूद के अलावा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, जिसे तेज गेंदबाज हसन महमूद ने सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। महमूद ने चार विकेट झटके और भारतीय शीर्ष क्रम को लड़खड़ा दिया। महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत के विकेट झटके।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय अश्विन 112 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों के सहारे 86 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेले जा रहे टेस्ट का आज (शुक्रवार) को दूसरा दिन है। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए थे। शुक्रवार को टीम इससे आगे खेलेगी। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया है। वहीं, रवींद्र जडेजा भी पांचवें टेस्ट शतक की दहलीज पर खड़े हैं।