तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 12 रन बना लिए हैं। नाथन मैकस्वीनी खाता नहीं खोल सके, जबकि पैट कमिंस दो रन और मार्नस लाबुशेन तीन रन बनाकर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा तीन रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया को अब भी 522 रन बनाने हैं। टीम इंडिया ने 534 रन का लक्ष्य दिया है। बुमराह ने अब तक दो विकेट लिए हैं, जबकि सिराज को एक विकेट मिला है।
भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी के 487 रन से पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया।
विराट कोहली के शतक का सभी को इंतजार था। उनके शतक लगाते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर से पारी घोषित करने का फैसला लिया गया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक और ओवरऑल तीनों प्रारूप मिलाकर 81वां शतक लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक रहा। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने छह शतक लगाए थे। विराट के अलावा नीतीश रेड्डी 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। नीतीश और विराट ने सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 77 रन की नाबाद साझेदारी की।
विराट से पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था और उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा था। वहीं, केएल राहुल ने पांच चौके की मदद से 77 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 25 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर सके और 1-1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
नौ पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। इससे पहले मैकस्वीनी को बुमराह ने खाता नहीं खोलने दिया था। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को शून्य के स्कोर पर पहला झटका लगा। नाथन मैकस्वीनी को जसप्रीत बुमराह ने खाता नहीं खोलने दिया और एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल नाइट वाचमैन के रूप में कप्तान पैट कमिंस और उस्मान ख्वाजा मौजूद हैं। बुमराह ने विकेट मेडन से शुरुआत की।
भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। विराट कोहली के शतक का सभी को इंतजार था। उनके शतक लगाते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर से पारी घोषित करने का फैसला लिया गया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक और ओवरऑल तीनों प्रारूप मिलाकर 81वां शतक लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका सातवां शतक रहा। वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। सचिन ने छह शतक लगाए थे।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी के 487 रन से पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया। विराट के अलावा नीतीश रेड्डी 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। नीतीश और विराट ने सातवें विकेट के लिए 54 गेंद में 77 रन की नाबाद साझेदारी की।
विराट से पहले यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा था और उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा था। वहीं, केएल राहुल ने पांच चौके की मदद से 77 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 25 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन बनाए। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर सके और 1-1 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
विराट कोहली और नीतीश रेड्डी ने गीयर बदला है। नीतीश ने भारतीय पारी के 129वें ओवर में मिचेल मार्श की गेंद पर लगातार तीन चौके जड़े थे। वहीं, विराट ने 130वें ओवर में लियोन की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। भारत ने छह विकेट गंवाकर 448 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 490 से ज्यादा रन की हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया अब जल्द से जल्द पारी घोषित करना चाहती है और विराट के शतक का इंतजार है।
भारत को 410 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नाथन लियोन ने वॉशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड किया। वह 94 गेंद में 29 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। सुंदर ने विराट कोहली के साथ छठए विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल विराट कोहली और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर छह विकेट पर 412 रन है। टीम इंडिया की लीड 458 रन की हो चुकी है। विराट 67 रन बना चुके हैं।
विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक जड़ा। वह अब तक अच्छे टच में दिखे हैं। इस मैच में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने अब तक वॉशिंगटन सुंदर के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई है। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 385 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 431 रन की हो चुकी है।
तीसरे दिन के तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 368 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 45 रन और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की लीड 414 रन की हो चुकी है।
तीसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 40 रन और वॉशिंगटन सुंदर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने आज बिना विकेट के 172 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। वह 77 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 201 रन की साझेदारी की। वहीं, यशस्वी ने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने यशस्वी के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने 25 रन बनाए। यशस्वी 161 रन बनाकर आउट हुए। 313 पर भारत ने एक वक्त दो विकेट गंवाए थे। 321 तक आते-आते टीम इंडिया ने पांच विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी के बाद ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल एक-एक रन बनाकर आउट हुए थे।
भारत की बढ़त 405 रन की हो गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल हुई थी।
भारत को 321 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ध्रुव जुरेल एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कमिंस ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भारत ने नौ रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 313 पर एक वक्त भारत के दो विकेट गिरे थे। इसके बाद टीम ने यशस्वी, ऋषभ पंत और जुरेल के विकेट गंवा दिए। यशस्वी 161 रन, पंत और जुरेल एक-एक रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।
भारत को 320 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। ऋषभ पंत बड़े शॉट के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। नाथन लियोन की गेंद पर पंत आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन गेंद उनसे मिस हुई और विकेटकीपर कैरी ने स्टंप कर दिया। पंत एक रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 367 रन की है।
यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक से चूक गए। वह 297 गेंद में 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 161 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल मार्श ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। उनके और विराट के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल विराट का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 313 रन है। टीम इंडिया की लीड 359 रन की हो चुकी है।
यशस्वी के 150 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने चार शतक बनाए हैं और चारों बार उन्होंने 150+ रन बनाए। भारत ने दो विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की बढ़त 334 रन की हो चुकी है। यशस्वी के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं।
भारत को 275 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। तीसरे दिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने देवदत्त पडिक्कल को स्लिप में स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 25 रन बना सके। पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने विराट कोहली आए हैं। विराट से बड़ी पारी की उम्मीद है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैच देखने आई हैं और स्टेडियम में मौजूद हैं।
तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 275 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 25 रन और यशस्वी जायसवाल 141 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को इस पारी में एकमात्र झटका केएल राहुल के रूप में लगा। वह 77 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। राहुल और यशस्वी के बीच 201 रन की साझेदारी हुई। भारत ने आज बिना विकेट गंवाए 172 रन से आगे खेलना शुरू किया था।
अपनी दूसरी पारी में भारत ने एक विकेट पर 250 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 300 से ज्यादा रन की हो चुकी है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 137 रन और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए थे।
भारत ने एक विकेट गंवाकर 236 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। यशस्वी ने टेस्ट करियर का चौथा शतक बनाया। वहीं, केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। भारत की बढ़त फिलहाल 282 रन की है।
दूसरी पारी में 201 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वह 176 गेंद पर पांच चौके की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शतकवीर यशस्वी का साथ निभाने देवदत्त पडिक्कल आए हैं। भारत की बढ़त अब 240 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
यशस्वी ने तीसरे दिन आधे घंटे के अंदर ही शतक जड़ दिया। वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने। यशस्वी ने जोश हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट गंवाए 197 रन है। यह यशस्वी के टेस्ट करियर का चौथा शतक है। वहीं, केएल राहुल 74 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यशस्वी से पहले सुनील गावस्कर और एम जयसिम्हा ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया था।। यशस्वी पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम बिना विकेट गंवाए 172 रन से आगे खेल रही है। यशस्वी 90 रन और केएल राहुल 62 रन पर नाबाद थे। आज यशस्वी शतक बनाना चाहेंगे और इतिहास रचना चाहेंगे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक होगा।
भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। इसी के साथ चायकाल भी हो गया।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा हर्षित राणा ने तीन विकेट और सिराज ने दो विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन कंगारुओं ने सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी तीन विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार का पहला झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा। उन्हें बुमराह ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। कैरी 21 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन हर्षित राणा का शिकार हुए। वह पांच रन बना सके। ये दोनों विकेट भारत ने शुरुआती एक घंटे के अंदर ले लिए थे। हालांकि, स्टार्क और जोश हेजलवुड की आखिरी जोड़ी को आउट करने में टीम इंडिया को एक घंटे लगे। स्टार्क और हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 110 गेंद में 25 रन की साझेदारी की। स्टार्क ने 112 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें हर्षित ने ही शिकार बनाया। हेजलवुड सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।
पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम बिना विकेट गंवाए 172 रन से आगे खेल रही है। यशस्वी 90 रन और केएल राहुल 62 रन पर नाबाद थे। आज यशस्वी शतक बनाना चाहेंगे और इतिहास रचना चाहेंगे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। भारत को कम से कम चार टेस्ट जीतने की जरूरत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह एक भी मैच न हारें। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।