फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने दूसरी पारी में 128 रन पर गंवाए पांच विकेट, पंत-नीतीश क्रीज पर

Sat, 07 Dec 2024 05:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

खास बातें

India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने दूसरी पारी में अपने पांच विकेट 128 रन पर गंवा दिए हैं और वह अभी 29 रन पीछे है। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है और अब सारा दारोमदार ऋषभ पंत तथा नीतीश रेड्डी पर है। 
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:04 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेला जा रहा दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और टीम ने 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28 रन और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला। 

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी विफल रही और टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला सकी। सबसे पहले राहुल आउट हुए जिन्हें कमिंस ने सात रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। फिर बोलैंड ने यशस्वी (24) और विराट कोहली (11) को आउट कर भारत को दोहरा झटका दिया। शुभमन गिल भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और उन्हें 28 रन के स्कोर पर स्टार्क ने बोल्ड किया। कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म दूसरी पारी में भी जारी रही जो कमिंस की गेंद पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे।  

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 251 रन बनाने में आखिरी के नौ विकेट गंवा दिए। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया।

04:44 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर भारत को पांचवां झटका दिया है। रोहित 15 गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले मिचेल स्टार्क की गेंद पर रोहित आउट होने से बचे थे, लेकिन गेंद नो बॉल हो गई थी। हालांकि, रोहित इसका फायदा नहीं उठा सके। 105 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है और वह ऑस्ट्रेलिया से फिलहाल 52 रन पीछे चल रही है। 

04:24 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत को चौथा झटका

86 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। वह 30 गेंद में 28 रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। इसमें तीन चौके शामिल हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 71 रन पीछे है।

विज्ञापन
04:08 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: कोहली भी आउट

दूसरी पारी में 66 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। बोलैंड ने विराट कोहली को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 91 रन पीछे है। 

03:35 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: 42 पर दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका बोलैंड ने दिया। उन्होंने 42 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 31 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
03:13 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: 12 पर भारत को पहला झटका

भारत को दूसरी पारी में 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कमिंस ने केएल राहुल को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

03:04 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत की दूसरी पारी जारी

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया ने दो ओवर में बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए इस पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और आज बाकी बचे समय में विकेट नहीं गंवाना होगा।

02:45 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया को 157 रन की बढ़त हासिल है। ट्रेविस हेड ने 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और 251 रन बनाने में आखिरी के नौ विकेट गंवा दिए। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।

इसके बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने खूब रन बनाए और टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श नौ रन, एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका पैट कमिंस के रूप में लगा। बुमराह ने पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड किया। कमिंस 12 रन बना सके। डिनर ब्रेक के बाद मिचेल स्टार्क भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सिराज ने बोलैंड (0) कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को खत्म किया। बुमराह और सिराज के अलावा नीतीश रेड्डी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

02:34 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका

332 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। डिनर के तुरंत बाद सिराज ने मिचेल स्टार्क को हर्षित राणा के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 152 रन की है।

02:11 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: डिनर ब्रेक

ऑस्ट्रेलिया को 332 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड किया। कमिंस 12 रन बना सके। उनके आउट होते ही अंपायर ने डिनर ब्रेक की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया की भारत पर कुल बढ़त 152 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। मिचेल स्टार्क 18 रन बनाकर नाबाद हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुरुआती सत्र में टीम ने मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के रूप में तीन विकेट गंवाए। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था। इसके बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने खूब रन बनाए और टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की पारी खेली। मिचेल मार्श नौ रन, एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए अभी तक बुमराह ने चार और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए हैं। नीतीश रेड्डी और अश्विन को एक-एक विकेट मिला है।

01:53 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ट्रेविस हेड पवेलियन लौटे

ऑस्ट्रेलिया को 310 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 130 रन की हो चुकी है। विकेट के बाद सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं मैं भी देखने को मिली। हालांकि, एडिलेड में दर्शक ने हेड को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। फिलहाल मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस क्रीज पर हैं।

01:25 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 282 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सिराज ने एलेक्स कैरी को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 15 रन बना सके। कैरी ने ट्रेविस हेड के साथ छठे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। हेड शतक लगाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ कप्तान पैट कमिंस क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 102 रन की हो चुकी है।

01:02 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ट्रेविस हेड का शतक

ट्रेविस हेड ने 111 गेंद में टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। यह भारत के खिलाफ उनका दूसरा शतक रहा। हेड ने अब तक एडिलेड में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। यह उनका पसंदीदा मैदान भी है। इस मैदान पर वह अब तक सात पारियों में तीन शतक जड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 267 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारत पर उनकी बढ़त अब तक 87 रन की हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को पिछला झटका 208 के स्कोर पर लगा था। हेड के साथ एलेक्स कैरी मैदान पर हैं।

12:28 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल मार्श को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया है। मार्श 26 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर अब एलेक्स कैरी उतरे हैं और उनके साथ ट्रेविस हेड अर्धशतक लगाकर मौजूद हैं। 

12:19 PM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी

दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श पांच रन और ट्रेविस हेड 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 22 रन की बढ़त बना ली है। 

11:30 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: चायकाल

दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 67 गेंद में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अपनी पारी में अब तक वह चार चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। उनके साथ मिचेल मार्श नाबाद हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की अब तक टीम इंडिया पर 11 रन की बढ़त बन चुकी है। भारतीय टीम दूसरे सत्र में हेड को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेगा। आज ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाए हैं। इनमें नाथन मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के विकेट शामिल हैं। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।

11:13 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: लाबुशेन भी आउट

168 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। नीतीश रेड्डी ने मैदान पर जम चुके मार्नस लाबुशेन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 126 गेंद में नौ चौके की मदद से 64 रन बना सके। यह उनके टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक रहा। लाबुशेन ने हेड के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया अब बस कुछ रन पीछे है।

10:51 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: लाबुशेन का अर्धशतक

मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। उन्होंन 114 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल ट्रेविस हेड के साथ वह 40+ रन की साझेदारी कर चुके हैं। लाबुशेन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही थी। हालांकि, अब अर्धशतक लगाकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया अब भारत से 37 रन पीछे है।

10:45 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: लाबुशेन अर्धशतक के करीब

ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्नश लाबुशेन अपने 21वें टेस्ट अर्धशतक के करीब हैं। वह 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि ट्रेविस हेड 19 रन बना चुके हैं। दोनों के बीच अब तक 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। शुक्रवार की तुलना में अब बैटिंग पिच दिख रही है। 

10:05 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 103 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। यह आज का ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका है। बुमराह ने स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। स्मिथ दो रन बना सके। इससे पहले बुमराह ने मैकस्वीनी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को आज का पहला झटका दिया था। बुमराह ने ही उस्मान ख्वाजा को भी पवेलियन भेजा था। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।

09:46 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 91 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 109 गेंद में 39 रन बना सके। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। बुमराह ने शुक्रवार को उस्मान ख्वाजा को भी आउट किया था।

09:37 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। लाबुशेन-मैकस्वीनी की जोड़ी भारत की मुसीबत बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने आज एक विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे दिन के बुमराह के पहले ओवर में चार रन बनाए। 

08:47 AM, 07-Dec-2024

India vs Australia Live Score:

एडिलेड डे नाइट टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में महज 180 रन पर सिमट गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे। फिलहाल मार्नश लाबुशेन 20 रन और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी भारत से 94 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। 

08:47 AM, 07-Dec-2024

India vs Australia Live Score: भारत ने जीता था टॉस

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। उनके टेस्ट करियर का यह 15वां फाइव विकेट हॉल रहा। इसके अलावा शुभमन गिल और केएल राहुल की साझेदारी भी अच्छी रही। इन दोनों की साझेदारी के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। जहां भारत का स्कोर एक वक्त एक विकेट पर 69 रन था, वो कुछ देर बाद पांच विकेट पर 87 रन हो चुका था। यानी 18 रन बनाने में भारत ने चार और विकेट गंवा दिए थे।

08:46 AM, 07-Dec-2024

India vs Australia Live Score: भारतीय पारी

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी मैच की पहली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए थे। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को स्टार्क ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल 37 रन बना सके। उनके आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। विराट कोहली सात रन, शुभमन गिल 31 रन और कप्तान रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत ने टिकने की कोशिश की, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। पंत ने 21 रन बनाए। 

अश्विन ने नीतीश रेड्डी के साथ पारी संभालने की कोशिश की और सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। स्टार्क ने फिर एकबार खलल डाला और अश्विन को चलता किया। वह 22 रन बना सके। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए। नीतीश आखिरी विकेट के रूप में 54 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर स्टार्क के छठे शिकार बने। स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। स्टार्क ने 48 रन देकर छह विकेट लिए जो उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। 

08:40 AM, 07-Dec-2024

IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने दूसरी पारी में 128 रन पर गंवाए पांच विकेट, पंत-नीतीश क्रीज पर

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। शुक्रवार यानी छह दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। यह एक डे नाइट टेस्ट है। पिंक बॉल से खेला जाने वाला यह टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है और शनिवार को इसका दूसरा दिन है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 180 रन बना सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें