फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ U19 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, ग्रुप चरण में जीते सभी तीन मुकाबले

Sat, 24 Jan 2026 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो

खास बातें

IND vs NZ Under 19 World Cup 2026: भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार अभियान जारी रखते हुए ग्रुप चरण का अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया। भारत पहले ही सुपर सिक्स चरण के लिए क्वालिफाई कर चुका है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:33 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: भारत जीता

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने बारिश से बाधित मुकाबले में 36.2 ओवर में 135 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच 37-37 ओवर का कराने का फैसला किया गया। भारत को 130 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला जिसे भारत ने 13.3 ओवर में 130 रन बनाकर हासिल कर लिया। भारत ने इस तरह ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीते और शान से सुपर सिक्स चरण में जगह बनाई।

भारत के लिए कप्तान म्हात्रे ने 27 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। आरोन जॉर्ज सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विहान मल्होत्रा 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 17 रन और वेदांत त्रिवेदी 12 गेंदों पर एक चौके के सहारे 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मेसन क्लार्क, जसकरण संधू और सेलविन संजय को एक-एक विकेट मिला।

07:23 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: म्हात्रे अर्धशतक लगाकर आउट

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे अर्धशतक लगाकर आउट हो गए हैं। म्हात्रे ने 27 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

07:05 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: वैभव आउट हुए

भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा है। वैभव शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 23 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और म्हात्रे के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
07:04 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: म्हात्रे-वैभव के बीच शानदार साझेदारी

म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। दोनों बल्लेबाज अब तक 70+ रनों की साझेदारी कर चुके हैं। भारत का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है।

06:50 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: भारत का स्कोर 50 के पार

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
06:30 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: भारत को पहला झटका

भारत को आरोन जॉर्ज के रूप में पहला झटका लगा है। आरोन छह गेंदों पर एक छक्के की मदद से सात रन बनाकर आउट हुए।

06:25 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: भारत की पारी शुरू

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ आरोन जॉर्ज पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। डीएलएस के अनुसार, भारत को 130 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला है।

06:00 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: न्यूजीलैंड की पारी समाप्त

आरएस अंबरीश की अगुआई में गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम की पारी 36.2 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। बारिश के कारण मैच 37-37 ओवर कराने का फैसला किया गया, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी। भारत के लिए अंबरीश ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि हेनिल पटेल ने तीन विकेट झटके। वहीं, खिलान पटेल, मोहम्मद इनान और कनिष्क चौहान को एक-एक सफलता मिली। 

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही। न्यूजीलैंड के लिए कैलम सैमसन ने नाबाद 37 रन बनाए, जबकि सेल्विन संजय ने 28 रनों का योगदान दिया। 

05:44 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: न्यूजीलैंड को आठवां झटका

आरएस अंबरीश ने भारत को आठवीं सफलता दिलाई है। अंबरीश ने सेल्विन संजय को अपना शिकार बनाया जो 30 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

05:41 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 120 के पार

न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम का स्कोर 120 रन के पार पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के लिए संजय और सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।

05:16 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका

न्यूजीलैंड को सातवां झटका मोहम्मद एन्नान ने दिया। उन्होंने जैकब कॉटर को अपना शिकार बनाया। वह 23 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कैलम सैमसन और सेल्विन संजय मौजूद हैं।

04:48 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका

कनिष्क चौहान ने जसकरण संधू को आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया है। संधू 27 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए।

04:23 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम आउट

न्यूजीलैंड की आधी टीम 22 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। आरएस अंबरीश की अगुआई में गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड को पांचवां झटका स्नेहित रेड्डी के रूप में लगा जो 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर जैकब कॉटर और जसकरण संधू मौजूद हैं।

04:09 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका

आरएस अंबरीश ने मार्को एल्पे को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया है। एल्पे सात गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। अंबरीश का यह इस मैच का तीसरा विकेट है।

04:03 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: मैच दोबारा शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का मैच दोबारा शुरू हो गया है। मैच अब 37-37 ओवर का होगा। न्यूजीलैंड के लिए स्नेहित रेड्डी और मार्को एल्पे क्रीज पर मौजूद हैं।

03:36 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: बुलावायो में बारिश रुकी

बुलावायो में बारिश रुक गई है और भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बजे दोबारा शुरू होगा।

02:37 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: बारिश के कारण मैच रुका

बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच रुक गया है। बुलावायो में बारिश तेज हो रही है जिससे मैदानको कवर्स से ढका गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके दिए हैं और टीम ने 7.1 ओवर में तीन विकेट पर 17 रन बनाए हैं। 

02:36 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके

हेनिल पटेल ने न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया है। हेनिल ने आर्यन मान को अपना शिकार बनाया जो 21 गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 17 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।

02:26 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: अंबरीश ने दिलाई दूसरी सफलता

आरएस अंबरीश ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। अंबरीश ने टॉम जोन्स को आउट किया जो 10 गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने इस तरह नौ रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

02:13 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

आरएस अंबरीश ने हुगो बोग को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। बोग पांच गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।

02:03 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के लिए आर्यन मान और हुगो बोग क्रीज पर मौजूद हैं।

01:49 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत अंडर-19: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद इनान।

न्यूजीलैंड अंडर-19: आर्यन मान, हुगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कोटर, जसकरण संधू, केलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेलविन संजय, मैसन क्लार्क।

01:34 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मैच देरी से शुरू हुआ जिस कारण ओवर में कटौती की गई है। अब मैच 47-47 ओवर का कराया जाएगा। भारत ने इस मैच के लिए एकादश में दो बदलाव किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

01:28 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: जल्द शुरू होगा मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होगा। अंपायर ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद फैसला लिया है। 

01:02 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: थोड़ी देर में फिर होगा निरीक्षण

अंपायर ने मैदान का निरीक्षण किया है, लेकिन मैदान अब भी गीला है। भारतीय समयानुसार 1:15 बजे अंपायर दोबारा निरीक्षण करेंगे और इसके बाद ही मैच शुरू होने को लेकर निर्णय आने की उम्मीद है।

12:48 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ Under 19 Live Score: भारत ने जीते हैं शुरुआती दो मैच

भारत ने अंडर-19 विश्व कप में अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं और वह सुपर सिक्स चरण के लिए क्वालिफाई कर चुका है। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को मात दी थी। 

12:47 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: अंपायर कर रहे निरीक्षण

बुलावायो में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन मैदान गीला होने के कारण मैच नहीं शुरू हो पा रहा है। अंपायर हालांकि मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है।

12:30 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Live: टॉस में देरी

भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम के बीच विश्व कप मुकाबले में देरी हो रही है। मैदान गीला होने के कारण टॉस अभी नहीं हो सका है।

12:27 PM, 24-Jan-2026

IND vs NZ U19 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया, ग्रुप चरण में जीते सभी तीन मुकाबले

IND vs NZ U19 World Cup Live Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का मैच हो रहा है। भारत का ग्रुप चरण का यह आखिरी मैच है। टीम पहले ही अपने दो मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें