12:06 PM, 24-May-2025
India Test Squad For England Tour 2025, LIVE Updates: कप्तानी की दौड़ में कौन शामिल?
टेस्ट कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और ऋषभ पंत आगे चल रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी खबरें आई थी कि बुमराह ने खुद को दावेदारी से अलग कर लिया है और अब गिल तथा पंत कप्तानी की दौड़ में हैं। कार्यभार प्रबंधन के चलते बुमराह का पांचों टेस्ट में खेलना मुश्किल है।
इंग्लैंड दौरे के लिए यह हो सकती है संभावित टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर/अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव।