वेस्टइंडीज की पारी के 40 ओवर पूरे हो चुके हैं। अब आखिरी के 60 गेंदों में मेहमान टीम को जीत लिए 67 रन तो भारत को दो विकेट की दरकार है। 40 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 171/8, ओडीन स्मिथ (12*), अल्ज़ारी जोसेफ़ (0*)
शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से भारत को बड़ा विकेट दिलाने में मदद की। इस बार उन्होंने अकील हुसैन को 34 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया।
रोहित ने मोहम्मद सिराज को एक बार फिर से गेंद थमाई। इस बार सिराज को मैच की पहली सफलता मिल गई है। उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ते हुए फ़ेबियन ऐलेन को 13 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया। 39 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 159/7, ओडीन स्मिथ (0*), अकील हुसैन (34*)
वेस्टइंडीज को अगले 15 ओवर में जीत के लिए 103 रन की जरुरत है। जबकि भारत को जीत के लिए चार विकेट की दरकार है। 35 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 135/6, फ़ेबियन ऐलेन (5*), अकील हुसैन (19*)
दीपक हूडा ने अपने पहले ओवर में ही पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट ले लिया है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर लय में दिख रहे शमार ब्रूक्स को पवेलियन भेजा। ब्रूक्स 44 रन बनाकर सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे। 31 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 120/6, फ़ेबियन ऐलेन (0*), अकील हुसैन (10*)
वेस्टइंडीज ने शुरुआती झटकों के बाद उबरने की कोशिश में लगी हुई है। उसने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। 28 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 102/5, अकील हुसैन (7*), शमार ब्रूक्स (32*)
शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज की बड़ी उम्मीद को तोड़ दिया है। शार्दुल ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले जेसन होल्डर को पवेलियन की राह दिखा दी है। ठाकुर ने अपनी छोटी गेंद डालकर होल्डर को दो रन के स्कोर पर हूडा के हाथों कैच कराया। 22 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 76/5, शमार ब्रूक्स (15*), अकील हुसैन (0*)
रोहित ने प्रसिद्ध कृष्णा को 20वें ओवर में एक बार फिर से गेंद थमाई और वह इस बार भी कप्तान के फैसले पर खरे उतरे। कृष्णा ने अपने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर निकोलस पूरन को 9 रन के स्कोर पर रोहित के हाथों कैच कराया। 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 66/4, जेसन होल्डर (0*), शमार ब्रूक्स (7*)
युजवेंद्र चहल ने पहली सफलता हासिल करते हुए वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया है। चहल ने शे होप को 27 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। 17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 61/3, निकोलस पूरन (7*), शमार ब्रूक्स (4*)
वेस्टइंडीज ने अपने पहले 50 रन बना लिए हैं। उसने 15वें ओवर में इस आंकड़े को छुआ और इस दौरान दो विकेट भी गंवाए। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 50/2, शमार ब्रूक्स (2*), शे होप (26*)
प्रसिद्ध कृष्णा ने पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा है। उन्होंने लगातार दूसरा मेडेन डाला है और तीन ओवर में सिर्फ दो रन दिए हैं। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 40/2, शमार ब्रूक्स (1*), शे होप (17*)
पहले पावरप्ले की समाप्ति पर भारत ने दो विकेट हासिल किए हैं और वेस्टइंडीज के रनों पर भी अंकुश लगाया है। इस दौरान सिराज, शार्दुल और कृष्णा ने तीनों ने एक-एक मेडेन ओवर डाले हैं। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 38/2, शमार ब्रूक्स (0*), शे होप (16*)
प्रसिद्ध कृष्णा फिलहाल पूरी तरह से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर हावी हैं। उन्होंने दूसरे ओवर में बिना कोई रन दिए एक अहम विकेट भी हासिल किया। उन्होंने दो ओवर में एक मेडेन, दो रन और दो विकेट लिए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाल दिया है। प्रसिद्ध ने पहले ओवर में ब्रैंडन किंग को आउट करने के बाद अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर डैरन ब्रावो को चलता किया। उनकी गेंद पर ब्रावो के बल्ले का बाहरी किनारा लगा लेकिन अंपायर ने इस नॉटआउट करार दिया। लेकिन इसके बाद रोहित ने रिव्यू लिया और भारत को विकेट मिल गया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने आते ही ब्रैंडन किंग का शिकार किया है। रोहित ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए शार्दुल की जगह प्रसिद्ध को गेंदबाजी पर लगाया और उन्होंने पहले ही ओवर में भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर किंग को 18 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया। 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 34/1, डैरन ब्रावो (1*), शे होप (12*)
शुरू के दो ओवर किफायती गेंदबाजी करने के बाद शार्दुल तीसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 13 रन खर्चे। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 28/0, ब्रैंडन किंग (18*), शे होप (10*)
भारत की तरफ से पहले शार्दुल ठाकुर और उसके बाद मोहम्मद सिराज ने एक-एक ओवर मेडेन डाले। तीन ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 5/0, ब्रैंडन किंग (1*), शे होप (4*)
इस मैच में कप्तान रोहित ने शार्दुल ठाकुर को दूसरा ओवर थमाया और उन्होंने भी इसे सही साबित किया। शार्दुल ने अपना पहला ओवर मेडेन डाला। दो ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 5/0, शे होप (4*), ब्रैंडन किंग (1*)
भारत के 237 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। वेस्टइंडीज की तरफ से शे होप और ब्रैंडन किंग की सलामी जोड़ी क्रीज पर है जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने नई गेंद संभाली है।
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज को यह मुकाबला जीतने और सीरीज में बने रहने के लिए 238 रनों की दरकार है। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 64 रन तो केएल राहुल ने 49 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से ओडीन स्मिथ और अलजारी जोसेफ सबसे सफल गेंदबाज रहे और दो-दो विकेट झटके।
शार्दुल ठाकुर बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और महज आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें अल्ज़ारी जोसेफ़ ने ब्रुक्स के हाथों कैच कराया। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 212/7, दीपक हूडा (20*), मोहम्मद सिराज (0*)
टीम इंडिया ने 200 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि इस दौरान उसने शीर्ष के अपने छह मुख्य विकेट भी गंवाए हैं। भारत की तरफ से दीपक हूडा और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी मैदान पर है। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 205/6, शार्दुल ठाकुर (3*), दीपक हूडा (18*)
भारतीय पारी के 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और अब आखिरी के 10 ओवर बाकी हैं। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर और दीपक हूडा क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 183/5, दीपक हूडा (3*), वॉशिंगटन सुंदर (21*)
फ़ेबियन ऐलेन ने आखिरकार वेस्टइंडीज को एक बड़ी और अहम सफलता दिला दी है। ऐलेन ने सूर्यकुमार को जोसेफ के हाथों कैच कराया। सूर्या ने आउट होने से पहले 83 गेंदों में 64 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सूर्यकुमार यादव ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 70 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और एक शानदार पारी खेली।
केएल राहुल के आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर मैदान पर पहुंचे हैं। सुंदर एक-एक रन के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। जबकि सूर्यकुमार अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 154/4, सूर्यकुमार यादव (47*), वॉशिंगटन सुंदर (12*)
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक शानदार पारी खेलते हुए सूर्यकुमार के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि वह तालमेल में गड़बड़ी की वजह से 49 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके विकेट के साथ ही भारत ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया।
राहुल ने ओडीन स्मिथ के पांचवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर लगातार चौके लगाकर भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 101/3, के एल राहुल (32*), सूर्यकुमार यादव (24*)
केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारते हुए एक अहम साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय टीम की पहली पारी के 25 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल मिलकर टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में लगे हुए हैं। दोनों के बीच अभी तक एक अहम साझेदारी चल रही है। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 91/3, के एल राहुल (23*), सूर्यकुमार यादव (23*)
भारत ने शुरुआती झटकों के बाद अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया ने 94 गेंदों में अपने ये पचास रन पूरे किए। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/3, सूर्यकुमार यादव (6*), के एल राहुल (2*)
विराट कोहली एक बार फिर से अच्छी शुरुआत के बावजूद पारी को आगे बढ़ाने में नाकाम रहे। वह स्मिथ की दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर शे हॉप को कैच थमा बैठे। विराट ने आउट होने से पहले 30 गेंदों में 18 रन बनाए। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 43/3, के एल राहुल (0*), सूर्यकुमार यादव (0*)
ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और एक खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें ओडीन स्मिथ ने 18 रन के स्कोर पर होल्डर के हाथों कैच कराया।
भारत की पारी के शुरू के 10 ओवर यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। भारत के लिहाज से यह कुछ खास नहीं रहा और उसने 37 रन बनाकर रोहित शर्मा का एक बड़ा विकेट गंवाया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 37/1, ऋषभ पंत (17*), विराट कोहली (13*)
पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा इस बार सस्ते में पवेलियन लौट गए है। उन्हें तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर केमार रोच ने होप के हाथों कैच कराया। रोहित ने आउट होने से पहले आठ गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाए। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 9/1, ऋषभ पंत (3*), विराट कोहली (0*)
भारत की तरफ से इस मैच में नई सलामी जोड़ी मैदान पर है। कप्तान रोहित शर्मा का साथ देने के लिए विकेटकीपर ऋषभ पंत मैदान पर हैं। जबकि वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने नई गेंद संभाली है।
पहले वनडे में निजी कारणों से बाहर रहे केएल राहुल इस मैच के लिए उपलब्ध हैं और ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया है।