सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की है और टीम को जीत के करीब ले गए हैं।
सूर्यकुमार यादव और दीपक हूडा पांचवें विकेट के लिए साथ मिलकर एक अहम साझेदारी कर रहे हैं। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 20 रन की जरुरत है। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 157/4, दीपक हूडा (17*), सूर्यकुमार यादव (22*)
भारत ने ऋषभ पंत के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। पंत 11 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। सूर्यकुमार यादव की स्ट्रेट ड्राइव पर गेंदबाज जोसेफ ने गेंद की दिशा में अपना पैर लगाया और फिर गेंद जाकर विकेट पर लगी, पंत क्रीज से बाहर थे इसलिए उन्हें वापस जाना पड़ा।
भारतीय टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के महत्वपूर्ण विकेट भी गंवाए हैं। इशान और पंत इस वक्त क्रीज पर हैं और भारत को जीत के लिए 76 रनों की जरुरत है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 101/2, इशान किशन (20*), ऋषभ पंत (5*)
अल्ज़ारी जोसेफ़ ने भारतीय टीम को एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके। उन्होंने सबसे पहले रोहित को पहली गेंद पर 60 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया और इसके बाद पांचवीं गेंद पर विराट को केमार रोच के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 93/2, ऋषभ पंत (0*), इशान किशन (17*)
कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया अपना 44वां वनडे अर्धशतक। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
रोहित शर्मा ने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में 15 रन जड़े। उन्होंने केमार रोच के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 67/0, रोहित शर्मा (46*), इशान किशन (14*)
रोहित शर्मा और इशान किशन ने मिलकर भारत को एक मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/0, इशान किशन (14*), रोहित शर्मा (31*)
वेस्टइंडीज ने अपनी गेंदबाजी में पहला बदलाव करते हुए अल्ज़ारी जोसेफ़ को लगाया है।
पांच ओवर के खेल में भारतीय टीम की तरफ से तीन चौके आए हैं और तीनों ही रोहित के बल्ले से निकले हैं। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 26/0, रोहित शर्मा (18*), इशान किशन (4*)
ईशान किशन और रोहित शर्मा रन बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं और अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर: 18/0, इशान किशन (3*), रोहित शर्मा (11*)
भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की है जबकि वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने नई गेंद संभाली है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 43.5 ओवर में 176 रन पर सिमट गई। भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के आगे विंडीज बल्लेबाजों की एक न चली। चहल ने चार और सुंदर ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को दो और मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। 45 रन के स्कोर पर विंडीज ने तीन विकेट गंवा दिए थे। शे होप (8), ब्रैंडन किंग (13) और डैरेन ब्रावो (18) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निकोलस पूरन (18 रन) और शामराह ब्रुक्स (12 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके। कप्तान कीरोन पोलार्ड और अकील हुसैन शून्य पर आउट हुए। जेसन होल्डर ने जरूर शानदार पारी खेली और 71 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने फैबियन एलेन के साथ आठवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। एलेन 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अल्जारी जोसेफ 13 रन बना सके।
167 रन के कुल स्कोर पर वेस्टइंडीज टीम को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने मैदान पर जम चुके जेसन होल्डर को पवेलियन भेजा। होल्डर 71 गेंदों पर 57 रन बना सके। अपनी पारी में होल्डर ने चार छक्के लगाए। 41 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने नौ विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए हैं। फिलहाल केमार रोच शून्य और अल्जारी जोसेफ पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।
जेसन होल्डर और फ़ेबियन ऐलेन मिलकर वेस्टइंडीज को संभालने में लगे हुए हैं। दोनों के बीच एक अहम साझेदारी चल रही है। 29 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 106/7, फ़ेबियन ऐलेन (12*), जेसन होल्डर (20*)
प्रसिद्ध कृष्णा ने सातवें ओवर में पहली सफलता हासिल की है। उन्होंने अकील हुसैन को पंत के हाथों कैच कराया। 23 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 79/7, फ़ेबियन ऐलेन (0*), जेसन होल्डर (5*)
युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज को छठा झटका देते हुए अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में इस बार शमार ब्रूक्स को 10 रन के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया।
युजवेंद्र चहल ने निकोलस पूरन के विकेट के साथ ही वनडे करियर में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले नौंवे भारतीय स्पिनर हैं। 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 71/5, जेसन होल्डर (0*), शमार ब्रूक्स (9*)
युजवेंद्र चहल ने 20वें ओवर में अपना पहला ओवर डाला और वेस्टइंडीज को लगातार दो गेंदों में दोहरे झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले निकोलस पूरन को 18 रन के स्कोर पर एलबीडब्यू आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने कप्तान कीरोन पोलार्ड को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया।
वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन और शमार ब्रूक्स नई जोड़ी के रूप में मैदान पर हैं और दोनों के ऊपर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है। 13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 51/3, शमार ब्रूक्स (2*), निकोलस पूरन (5*)
वाशिंगटन सुंदर ने अपने तीसरे ओवर में वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखा दी। उन्होंने सबसे पहले ब्रैंडन किंग को आउट किया और फिर तीन गेंदों के बाद डैरन ब्रावो को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित ने यहां एक सफल रिव्यू लिया जो भारत के पक्ष में गया। ब्रावो 34 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए।
वाशिंगटन सुंदर ने अपने तीसरे ही ओवर में पहली सफलता हासिल की। उन्होंने ब्रैंडन किंग को 13 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया।
भारतीय टीम ने गेंदबाजी में दूसरा बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर को गेंद थमाई है। ठाकुर ने भी अपने पहले ओवर में सिर्फ चार रन खर्चे।
भारतीय गेंदबाजों खासकर मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के रनों पर लगाम लगाकर रखा। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 39/1, डैरन ब्रावो (15*), ब्रैंडन किंग (12*)
भारतीय टीम ने मैच का अपना पहला बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लगाया है। सुंदर ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में दो रन दिए।. 8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 30/1, डैरन ब्रावो (11*), ब्रैंडन किंग (8*)
सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने चार ओवर में दो मेडेन ओवर डाले हैं। उन्होंने चार ओवर में दो मेडेन, 9 रन और एक विकेट हासिल किया है। सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 28/1, ब्रैंडन किंग (8*), डैरन ब्रावो (9*)
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 19/1, ब्रैंडन किंग (8*), डैरन ब्रावो (0*)
मोहममद सिराज ने पहला ओवर मेडेन डालने के बाद अपने दूसरे ओवर की चौथी ही गेंद पर पहली सफलता हासिल कर ली। सिराज ने लगातार दो चौके खाने के बाद तीसरी गेंद पर शे होप को क्लीन बोल्ड कर दिया। होप 10 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए।
भारत ने सिराज के मेडेन ओवर के साथ अपने 1000वें वनडे की शुरुआत की है। सिराज ने अपने पहले ओवर में सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करते हुए कोई रन नहीं दिया। एक ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 0/0, शे होप (0*), ब्रैंडन किंग (0*)
वेस्टइंडीज की तरफ से शे होप और ब्रैंडन किंग ने पारी की शुरुआत की है जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने नई गेंद संभाली है।
भारतीय टीम अपने 1000वें वनडे मैच में किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाएगी। टीम के सभी खिलाड़ी भारत रत्न और प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अपनी बांह पर काली पट्टी बांधेकर खेल रहे हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
हरियाणा के 26 वर्षीय ऑलराउंडर आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें मैच से पहले टीम इंडिया की कैप दी गई।