केप टाउन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत के 212 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। मैदान पर आज खूब ड्रामा देखने को मिला। एल्गर को शुरुआत में एल्बीडब्ल्यू आउट दिया गया था, लेकिन रिव्यू में वह बच गए और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
इसके बाद दिन के आखिरी ओवर में बुमराह की गेंद पर उनका बल्ला लगा, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद विकेटकीपर पंत के कहने पर कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद एल्गर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर तक पहुंची थी। इसके बाद फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और एल्गर आउट हुए। इसके बाद अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा की। फिलहाल कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए और नाबाद रहे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 13 रन के लीड के साथ उतरी थी। इस तरह भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा।
58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पारी संभाली और भारत को 150 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। कोहली 143 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन और शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर सके। अश्विन सात रन और शार्दुल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे।
अश्विन को एनगिडी ने जेन्सन के हाथों कैच कराया। इसके बाद एनगिडी ने शार्दुल को वेरेन के हाथों कैच कराया। उमेश यादव शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें रबाडा ने वेरेन के हाथों कैच कराया। नौ विकेट गिर जाने के बाद पंत ने बुमराह को स्ट्राइक नहीं दिया और ज्यादातर खुद ही स्ट्राइकर्स एंड पर रहे और शतक जड़ा।
पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 23 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। एडेन मार्करम 16 रन बनाकर शमी की गेंद पर राहुल को कैच थमा बैठे। वहीं, डीन एल्गर 96 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। मार्करम (16) के आउट होने के बाद अफ्रीकी बल्लेबाज संभल कर खेल रहे हैं। फिलहाल कीगन पीटरसन 16 और कप्तान डीन एल्गर 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका को अपनी दूसरी पारी में 23 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। एडेन मार्करम 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। फिलहाल कप्तान डीन एल्गर तीन रन और कीगन पीटरसन शून्य पर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब भी 189 रनों की जरूरत है। मार्करम ने इस सीरीज में छह पारियों में 12.66 की औसत से 76 रन बनाए। शमी ने इस सीरीज में मार्करम को चार बार आउट किया है।
भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए और नाबाद रहे। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 13 रन के लीड के साथ उतरी थी। इस लिहाज से दूसरी पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है।
58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने पारी संभाली और भारत को 150 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। कोहली 143 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अश्विन और शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर सके। अश्विन सात रन और शार्दुल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे।
अश्विन को एनगिडी ने जेन्सन के हाथों कैच कराया। इसके बाद एनगिडी ने शार्दुल को वेरेन के हाथों कैच कराया। उमेश यादव शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें रबाडा ने वेरेन के हाथों कैच कराया। नौ विकेट गिर जाने के बाद पंत ने बुमराह को स्ट्राइक नहीं दिया और ज्यादातर खुद ही स्ट्राइकर्स एंड पर रहे और शतक जड़ा।
पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।
दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले विकेटकीपर
| खिलाड़ी | देश | शतक |
| एडम गिलक्रिस्ट | ऑस्ट्रेलिया | 2 |
| जॉनी बेयरस्टो | इंग्लैंड | 1 |
| लेस एमेस | इंग्लैंड | 1 |
| जिम पार्क्स | इंग्लैंड | 1 |
| हेनरी वुड | इंग्लैंड | 1 |
| ऋषभ पंत | भारत | 1 |
| खिलाड़ी | खिलाफ | साल, जगह |
| विजय मांजरेकर | वेस्टइंडीज | किंग्सटन, 1952/53 |
| अजय रत्रा | वेस्टइंडीज | सेंट जोन्स, 2002 |
| ऋद्धिमान साहा | वेस्टइंडीज | ग्रॉस आइलेट, 2016 |
| ऋषभ पंत | इंग्लैंड | द ओवल, 2018 |
| ऋषभ पंत | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी, 2018/19 |
| ऋषभ पंत | दक्षिण अफ्रीका | केप टाउन, 2021/22 |
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।
पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था। ़
भारतीय टीम को 189 रन पर नौवां झटका लगा। मोहम्मद शमी शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें मार्को जेन्सन ने वान डर डुसेन के हाथों कैच कराया। फिलहाल पंत और बुमराह क्रीज पर हैं।
180 रन के कुल स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। उमेश यादव शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें रबाडा ने वेरेन के हाथों कैच कराया। फिलहाल ऋषभ पंत 88 रन और मोहम्मद शमी शून्य पर क्रीज पर हैं।
विराट के आउट होने के बाद अश्विन और शार्दुल ठाकुर कुछ खास नहीं कर सके। अश्विन सात रन और शार्दुल पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन को एनगिडी ने जेन्सन के हाथों कैच कराया। इसके बाद एनगिडी ने शार्दुल को वेरेन के हाथों कैच कराया।
कप्तान विराट कोहली का संयम आखिरकार जवाब दे गया। वह 143 गेंदों में 29 रन बनाकर लुंगी एनगीडी की गेंद पर कैच आउट हुए। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 156/5, ऋषभ पंत (71*), रविचंद्रन अश्विन (4*)
ऋषभ पंत ने केशव महाराज को सातवें ओवर में आड़े हाथों लिया। पंत ने दक्षिण अफ्रीका स्पिनर के ओवर की शुरुआती दो गेंदों में दो छक्के लगाए और कुल 15 रन बटोरे। भारत की बढ़त भी 150 रन के पार हो गई है। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 151/4, विराट कोहली (29*), ऋषभ पंत (70*)
लंच ब्रेक के बाद दिन का दूसरा सत्र शुरू हो चुका है। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत के बीच 78 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। दोनों खिलाड़ी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ से ले जाने में लगे हुए हैं। भारत की बढ़त भी 149 रन की हो गई है।
कोहली और पंत ने पांचवें विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 110 रन है। पंत आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 41 गेंदों पर 36 रन बना लिए हैं और 87.80 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वहीं, कोहली ने 111 गेंदों पर 23 रन बनाए हैं।
तीसरे दिन की शुरुआत में लगातार दो ओवर में चेतेश्वर पुजारा (9) और अजिंक्य रहाणे (1) के दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अब तक 45 रन की साझेदारी कर ली है और भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 36 ओवर के बाद चार विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। कोहली 19 रन और पंत 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की बढ़त अब 116 रन की हो चुकी है।
रहाणे ने पिछले 50 टेस्ट में कुछ खास नहीं किया है। उन्होंने 85 पारियों में मात्र 33.23 की औसत से 2659 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और 16 अर्धशतक शामिल है। उनपर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस सीरीज से पहले उनसे टेस्ट में उपकप्तानी छीनी गई थी।
भारत के लिए केप टाउन टेस्ट का तीसरा दिन खराब रहा है। टीम ने दिन के पहले दो ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। चेतेश्वर पुजारा दिन के पहले ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे भी पवेलियन लौट गए। पुजारा नौ रन बनाकर आउट हुए, जबकि रहाणे एक रन बना सके। दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं दिखे हैं। जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में जरूर दोनों ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। पुजारा को जेन्सन ने और रहाणे को रबाडा ने पवेलियन भेजा।
तीसरे दिन भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन के पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरा और आज के दिन का पहला झटका दिया। मार्को जेन्सन ने चेतेश्वर पुजारा को कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। वह 9 रन बना सके। पीटरसन ने लेग स्लिप में डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। फिलहाल कप्तान विराट कोहली 14 रन और रहाणे 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।