फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs OMA A Highlights: सेमीफाइनल में पहुंची भारत ए टीम, ओमान को छह विकेट से हराया; हर्ष दुबे का अर्धशतक

Tue, 18 Nov 2025 11:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत ए टीम दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 18-Nov-2025

भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराया

भारत ए ने ओमान ए को छह विकेट से हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ग्रुप बी से अंतिम-चार के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत ए टीम दूसरी टीम बन गई। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार को दोहा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में भारत ए ने 17.5 ओवर में ही 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए हर्ष दुबे ने नाबाद अर्धशतक जड़ा।

10:24 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: 68 पर भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका समय श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने नमन धीर को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हर्ष दुबे और नेहल वढेरा फिलहाल क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

10:08 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका जय ओडेड्रा ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में सिर्फ 12 रन बना पाए। अब नमन का साथ देने हर्ष दुबे आए हैं। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 39 रन है।

विज्ञापन
09:58 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: भारत की खराब शुरुआत

भारत की झटके के साथ शुरुआत हुई है। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाफिक जान ने अपना शिकार बनाया। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने नमन धीर आए हैं।

09:38 PM, 18-Nov-2025

ओमान की पारी समाप्त

ओमान ने भारत के सामने 136 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान ने वसीम अली की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। भारत के लिए गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि विजयकुमार विशक, हर्ष दुबे और नमन धीर को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
09:12 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live: पांचवां झटका

105 पर ओमान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। टीम को पांचवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने जिक्रिया इस्लाम को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब वसीम अली का साथ देने सुफियान महमूद आए हैं।

09:06 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: 104 पर ओमान को चौथा झटका

ओमान को चौथा झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने 104 के स्कोर पर आर्यन बिष्ट को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और अब वसीम अली का साथ देने जिक्रिया इस्लाम आए हैं।

09:04 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: तीसरा झटका

ओमान को तीसरा झटका नमन धीर ने दिया। उन्होंने नारायण सैशिव को अपना शिकार बनाया। वह 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। 

08:50 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: 65 पर ओमान को दूसरा झटका

ओमान को दूसरा झटका सुयश शर्मा ने 65 के स्कोर पर दिया। उन्होंने करन सोनावले को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 19 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर वसीम अली और नारायण सैशिव मौजूद हैं। 

08:29 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: पहला झटका

ओमान को पहला झटका 37 के स्कोर पर विजयकुमार विशक ने दिया। उन्होंने कप्तान हम्माद मिर्जा को आशुतोष शर्मा के हाथों कैच कराया। अब करन का साथ देने वसीम अली आए हैं।

08:03 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live: ओमान की पारी शुरू

ओमान की पारी शुरू हो चुकी है। हम्माद मिर्जा और करन सोनावले क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:52 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), नेहल वढेरा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार विशक।

ओमान ए: हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर/कप्तान), करण सोनावले, वसीम अली, नारायण सैशिव, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, मुजाहिर रजा, समय श्रीवास्तव, शफीक जान, जय ओडेड्रा।

07:37 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

करो या मरो मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस स्थिति में ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

06:16 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: ग्रुप बी की अंक तालिका का हाल

हार के बाद भारत ए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान के चार अंक हो चुके हैं और वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। भारत और ओमान दोनों के पास 2-2 अंक हैं। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ओमान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मंगलवार को खेले जाने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वही पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। इसके अलावा भारत को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा, ताकि सेमीफाइनल का ड्रॉ उनके पक्ष में रहे। ग्रुप बी से संयुक्त अरब अमीरात का सफर पहले ही समाप्त हो चुका है, अब उन्हें मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला खेलना है।

05:29 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ 136 पर ढेर हुई भारत ए टीम

यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 42 गेंदों की 144 रन की पारी के बाद भारतीय बल्लेबाजों से फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। मैच की शुरुआत भी अच्छी रही, वैभव सूर्यवंशी और नमन धीर ने टीम को मजबूत आधार दिया। लेकिन नौवें और 10वें ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होते ही भारत की पारी बिखर गई। टीम  अचानक 136 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने नाबाद 79 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया। भारत के तेज गेंदबाज न शुरुआत में झटके दे सके और न ही रन रोक पाए।

05:26 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Live Score: सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के ग्रुप मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान ए ने भारत ए को आठ विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही जितेश शर्मा की अगुआई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान ने 137 रन के लक्ष्य को मात्र 13.2 ओवर में हासिल कर न सिर्फ मैच जीता, बल्कि सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

05:19 PM, 18-Nov-2025

IND A vs OMA A Highlights: सेमीफाइनल में पहुंची भारत ए टीम, ओमान को छह विकेट से हराया; हर्ष दुबे का अर्धशतक

India A vs Oman A Live Cricket Score Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और ओमान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान पर मिली हार भुलाकर भारतीय टीम इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें