फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ZIM W Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराया, दीप्ति और निकी की शानदार साझेदारी

Fri, 16 Oct 2026 10:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

खास बातें

भारतीय महिला टीम ने रायपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में भारत ने दीप्ति शर्मा (49) और निकी प्रसाद (नाबाद 39) की शानदार पारियों की बदौलत 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:11 PM, 16-Oct-2026

भारत ने जीता पहला टी20 मैच

रायपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से शार्ने मेयर्स ने नाबाद 43 रन, जबकि केलिस ने 42 रन की पारी खेली। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दीप्ति शर्मा की 49 रन की पारी और निकी प्रसाद के नाबाद 39 रनों की मदद से 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर 116 रन बना लिए। इस तरह भारतीय महिला टीम ने चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की।

08:59 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: भारत को शुरुआती झटका

भारत को शुरुआती झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा है। वह सिर्फ नौ रन बना सकीं। अब शेफाली का साथ देने अनुष्का शर्मा आई हैं।

08:57 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:38 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत के सामने रखा 115 रन का लक्ष्य

रायपुर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने केलिस और शार्न मेयर्स की क्रमश: 42 और 43 (नाबाद) रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम के लिए नंदिनी शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और श्री चरणी ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

07:50 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे को दूसरा झटका

जिम्बाब्वे को दूसरा झटका श्री चरणी ने दिया। उन्होंने मोडेस्टर मुपाचिकवा को कॉट एंड बोल्ड किया। वह 16 रन बनाकर लौटीं। अब बल्लेबाजी के लिए शार्ने मेयर्स आई हैं।

विज्ञापन
07:31 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: पावरप्ले खत्म हुआ

पावरप्ले खत्म हो चुका है और जिम्बाब्वे ने एक विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। मेहमानों को पहला झटका क्रांति गौड़ ने दिया। उन्होंने बिलव्ड बिजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। फिलहाल क्रीज पर केलिस और मोडेस्टर मौजूद हैं।

07:10 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा

जिम्बाब्वे को पहला झटका क्रांति गौड़ ने दिया। उन्होंने बिलव्ड बिजा को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। अब बल्लेबाजी के लिए मोडेस्टर मुपाचिकवा आईं हैं।

07:06 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। केलिस नधलोवु और बिलव्ड बिजा क्रीज पर मौजूद हैं।

06:36 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, मिचेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, तेंडाई मकुशा।

06:35 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि आज बल्लेबाज निकी प्रसाद डेब्यू करेंगी।

05:46 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे के लिए अहम क्यों है सीरीज?

यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उसकी टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को वनडे मैच में हराया था जिससे वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम की कप्तानी जोसेफिन नकोमो करेंगी। टी20 मैचों के बाद दोनों टीमें वडोदरा में तीन वनडे मैच खेलेंगी।

05:46 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: क्या है भारत के लिए चिंता का विषय?

पिछले कुछ समय में भारत का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा है और टीम को इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है। अगर गेंदबाजी विभाग की बात करें तो नंदनी शर्मा का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू रहा है। लेकिन अगर संपूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो उन्हें अपना प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्पिन गेंदबाजी भारत की ताकत रही है, जिसमें युवा श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है जबकि बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए लेग-ब्रेक गेंदबाज प्रेमा रावत को अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। टीम में शामिल नए चेहरों में निक्की प्रसाद और जिंतिमानी कलिता शामिल हैं।

05:46 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: बीच के ओवरों में संघर्ष करते दिखे हैं भारतीय बल्लेबाज

अगर भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है लेकिन भारतीय बल्लेबाज बीच के ओवर में संघर्ष करते रहे हैं। भारत को अभी तीसरे नंबर के लिए एक अदद बल्लेबाज की तलाश है। इसके अलावा पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। हरमनप्रीत अब टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेगी जिससे उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव और भी बढ़ जाएगा। भारत को निचले क्रम में ऋचा घोष का साथ देने के लिए कुछ और पावर हिटर तैयार करने की भी जरूरत है।

05:45 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Live Score: आज से होगी टी20 सीरीज की शुरुआत

भारत जब नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ नए युग की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाह अपने खेल को और बेहतर बनाने पर होगी। यह पहला अवसर है जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम द्विपक्षीय सीरीज में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय टीम ने हाल में एशियाई स्तर पर अपना दबदबा साबित किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर छोटे प्रारूप में उसे अभी काफी सुधार करने की जरूरत है।

भारत का टी20 विश्व कप में पिछले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जिससे उसकी कमजोरी भी खुलकर सामने आ गई। टीम को अगर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को लगातार चुनौती देनी है तो उसे खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा। भारत ने पिछले साल अपने घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी जीतना उसके लिए आसान नहीं होगा।

05:32 PM, 16-Oct-2026

IND W vs ZIM W Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराया, दीप्ति और निकी की शानदार साझेदारी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें