फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs WI W: भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया, टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की, मंधाना-हरमनप्रीत की शतकीय पारी

Sat, 12 Mar 2022 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेडन पार्क

खास बातें

India Women vs West Indies Women (IND W vs WI W) ODI: भारतीय टीम की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, विंडीज को यह टूर्नामेंट में मिली पहली हार है। इससे पहले विंडीज टीम दो मैच जीत चुकी थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:23 PM, 12-Mar-2022

भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों पर 123 रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की पारी 40.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। 

भारतीय टीम की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, विंडीज को यह टूर्नामेंट में मिली पहली हार है। इससे पहले विंडीज टीम दो मैच जीत चुकी थी।

भारतीय टीम की विंडीज पर लगातार सातवीं जीत
महिला वनडे विश्व कप में भारत की वेस्टइंडीज पर ये लगातार सातवीं जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने विंडीज को 1993, 1997, 2005, 2009, 2013 और 2017 में खेले गए वर्ल्ड कप में हराया था।

क्या रहा मैच का हाल?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यास्तिका भाटिया ने मंधाना के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। इसके बाद कप्तान मिताली राज पांच रन, दीप्ति शर्मा 15 रन, ऋचा घोष पांच रन, पूजा वस्त्राकर 10 रन और झूलन गोस्वामी दो रन बनाकर आउट हुईं। 

दीप्ति के आउट होने के बाद मंधाना और हरमनप्रीत के बीच चौथे विकेट के लिए 174 गेंदों पर 184 रन की साझेदारी हुई। इसी की बदौलत टीम इंडिया विश्व कप में पहली बार 300 का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सकी। यह भारतीय महिला क्रिकेट में तीसरी बार है जब एक ही मैच में दो भारतीय बल्लेबाज शतक जड़ पाई हैं। 

मंधाना ने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने 119 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 123 रन की पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 107 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुईं। स्नेह राणा दो रन और मेघना एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

वेस्टइंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद ने दो विकेट लिए। वहीं, शमिलिया कोनेल, हेली मैथ्यूज, शकीरा सेल्मन, डिएन्ड्रा डॉटिन और आलिया एलेने को एक-एक विकेट मिला।

318 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। डिएन्ड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज ने 12.2 ओवर में ही पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़ लिए थे। इसके बाद स्नेह राणा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डॉटिन को मेघना के हाथों कैच कराया। डॉटिन 46 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की बदौलत 62 रन बनाकर आउट हुईं। वह विंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।

इसके बाद वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हेली मैथ्यूज 36 गेंदों पर 43 रन बना सकीं। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। कीसिया नाइट पांच रन, कप्तान स्टेफनी टेलर एक रन, शीमेन कैम्पबेल 11 रन, चेडियन नेशन 19 रन, चिनेले हेनरी सात रन, आलिया एलीने चार रन, अनीसा मोहम्मद दो रन और शमिलिया कोनेल शून्य पर आउट हुईं।

भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मेघना सिंह को दो विकेट मिला। वहीं, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला। झूलन महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट (40) लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व गेंदबाज लिन फुल्सटन (39) को पीछे छोड़ दिया।
 

01:09 PM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज के नौ विकेट गिरे

155 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा। झूलन गोस्वामी ने अनीसा मोहम्मद को आउट किया। वहीं, 157 रन के स्कोर पर नौवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने चे़डियन नेशन को रन आउट किया। फिलहाल शकीरा सेल्मन और शमिलिया कोनेल क्रीज पर हैं।

12:54 PM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को 165 रन की जरूरत

32 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 153 रन बना लिए हैं। फइलहाल चेडियन नेशन 18 रन और अनीसा मोहम्मद एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। विंडीज को जीत के लिए अब 18 ओवर में 165 रन की जरूरत है। वहीं, भारत जीत से बस तीन कदम (विकेट) दूर है।

विज्ञापन
12:35 PM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को सातवां झटका

27वें ओवर में 145 रन के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आलिया एलीने चार रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें स्नेह राणा और राजेश्वर गायकवाड़ ने मिलकर रन आउट किया। आलिया चार रन बना सकीं। फिलहाल अनीसा मोहम्मद और चेडियन नेशन क्रीज पर हैं। भारत की ओर से मेघना सिंह और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, राजेश्वरी और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला।

12:32 PM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: 134 पर वेस्टइंडीज को छठा झटका

वेस्टइंडीज टीम को 24वें ओवर में 134 रन के स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने चिनेले हेनरी को पवेलियन भेजा। हेनरी सात रन बना सकीं। 26 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 140 रन बना लिए हैं। फिलहाल आलिया एलीने चार रन और चेडियन नेशन छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

विज्ञापन
12:21 PM, 12-Mar-2022

IND vs WI: वेस्टइंडीज को तीन बड़े झटके

वेस्टइंडीज को 18वें, 19वें औ 23वें ओवर में लगातार तीन झटके लगे। मेघना ने कप्तान स्टेफनी टेलर को आउट किया। वे पांच रन बना सकीं। इसके बाद स्नेह राणा ने हेली मैथ्यूज को आउट किया। वे 36 गेंदों पर 43 रन बना पाईं। वहीं, पूजा वस्त्राकर ने शेमेन कैम्पबेल को आउट किया। कैम्पबेल 11 रन बना सकीं।

11:46 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका

16वें ओवर में 108 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को दूरा झटका लगा। मेघना सिंह ने कीसिया नाइट को स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। वे 15 गेंदों पर पांच रन बना सकीं। फिलहाल हेली मैथ्यूज 41 रन और कप्तान स्टेफनी टेलर शून्य पर बल्लेबाजी कर रही हैं। 16 ओवर के बाद विंडीज ने दो विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं।

11:42 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 107/1

15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेली मैथ्यूज 30 गेंदों पर 40 रन और कीसिया नाइट पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत की स्नेह राणा ने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डिएन्ड्रा डॉटिन को पवेलियन भेजा।

11:34 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका

13वें ओवर में 100 के स्कोर पर वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका लगा। खतरनाक दिख रहीं डिएन्ड्रा डॉटिन को स्नेह राणा ने पवेलियन भेजा। वह 46 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बना सकीं। फिलहाल किसिया नाइट चार रन और हेली मैथ्यूज 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 13 ओवर के बाद विंडीज ने एक विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं।

11:27 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज टीम की आक्रामक शुरुआत

12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल डिएन्ड्रा डॉटिन 44 गेंदों पर 62 रन और हेली मैथ्यूज 28 गेंदों पर 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 100 रन की साझेदारी महिला वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। भारतीय गेंदबाज इन दोनों विंडीज ओपनर के आगे बेअसर दिख रहे हैं। वहीं, डॉटिन कुछ परेशानी में दिख रही हैं। उनके लिए फीजियो मैदान पर आए। हालांकि, कुछ देर बाद डॉटिन फिर उठ खड़ी हुईं और बल्लेबाजी करने लगीं।

11:18 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: डिएन्ड्रा डॉटिन का अर्धशतक

डिएन्ड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज ने वेस्टइंडीज का आक्रामक शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 81 रन जोड़ लिए हैं। डॉटिन ने तूफानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं, हेली मैथ्यूज 24 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है। मैच को जीतने के लिए भारत को इस साझेदारी को तोड़ना होगा।

11:01 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: झूलन गोस्वामी ने एक ओवर में 21 रन लुटाए

वेस्टइंडीज की शुरुआत आक्रामक रही है। पांच ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। झूलन ने विंडीज की पारी के पांचवें ओवर में 21 रन लुटाए। इसमें पांच चौके शामिल हैं। फिलहाल डिएन्ड्रा डॉटिन 18 गेंदों पर 29 रन और हेली मैथ्यूज 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। 

IND W vs WI W ODI Live Score: India vs West Indies Women World Cup 2022 Match Today in Seddon Park, New Zealand Latest Updates in Hindi

10:56 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की तेज शुरुआत

हेली मैथ्यूज और डिएन्ड्रा डॉटिन ने वेस्टइंडीज को तेज शुरुआत दिलाई है। विंडीज ने चार ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल डॉटिन 16 गेंदोंपर 21 रन और मैथ्यूज आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने विंडीज के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है।

10:10 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर के बेहतरीन शतक ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 

मंधाना ने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने 119 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 123 रन की पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 107 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 109 रन बनाकर आउट हुईं। इसके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। 

यास्तिका ने मंधाना के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके लगाए। इसके बाद कप्तान मिताली राज पांच रन, दीप्ति शर्मा 15 रन, ऋचा घोष पांच रन, पूजा वस्त्राकर 10 रन और झूलन गोस्वामी दो रन बनाकर आउट हुईं। 

दीप्ति के आउट होने के बाद मंधाना और हरमनप्रीत के बीच चौथे विकेट के लिए 174 गेंदों पर 184 रन की साझेदारी हुई। इसी की बदौलत टीम इंडिया विश्व कप में पहली बार 300 का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सकी है।

यह भारतीय महिला क्रिकेट में तीसरी बार है जब एक ही मैच में दो भारतीय बल्लेबाज शतक जड़ पाई हैं। वेस्टइंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद ने दो विकेट लिए। वहीं, शमिलिया कोनेल, हेली मैथ्यूज, शकीरा सेल्मन, डिएन्ड्रा डॉटिन और आलिया एलेने को एक-एक विकेट मिला।

IND W vs WI W ODI Live Score: India vs West Indies Women World Cup 2022 Match Today in Seddon Park, New Zealand Latest Updates in Hindi
मंंधाना और हरमनप्रीत

10:05 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: 315 पर भारत को आठवां झटका

315 के स्कोर पर टीम इंडिया को आठवां झटका लगा। झूलन गोस्वामी पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डिएन्ड्रा डॉटिन ने मोहम्मद के हाथों कैच कराया। फिलहाल स्नेह राणा और मेघना सिंह क्रीज पर हैं।

10:03 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: हरमनप्रीत कौर आउट हुईं

49वें ओवर में 313 रन के कुल स्कोर पर भारत को सातवां झटका लगा। हरमनप्रीत कौर बेहतरीन पारी खेलने के बाद आउट हो गईं। वह 107 गेंदों पर 109 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अपनी पारी में हरमनप्रीत ने 10 चौके और दो छक्के लगाए। 49 ओवर के बाद भारत ने सात विकेट गंवाकर 315 रन बना लिए हैं। फिलहाल झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा क्रीज पर हैं।

10:01 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: 311 पर भारत को छठा झटका

311 रन के कुल स्कोर पर टीम इंडिया को छठा झटका लगा। पूजा वस्त्राकर पांच गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। 48 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर 108 रन बनाकर और झूलन गोस्वामी क्रीज पर हैं।

09:57 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: ऋचा घोष पवेलियन लौटीं

290 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। ऋचा घोष 10 गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने 47 ओवर के बाद पांच विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर 104 रन और पूजा वस्त्राकर एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

09:56 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live Score: हरमनप्रीत कौर का शतक

स्मृति मंधाना के बाद उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा है। उन्होंने 100 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह हरमनप्रीत के वनडे करियर का चौथा शतक है। वहीं वनडे विश्व कप में यह उनका तीसरा शतक है। विश्व कप में पहला शतक हरमनप्रीत ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। विश्व कप में दूसरा शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में लगाया था। वहीं, यह तीसरी बार है जब भारतीय महिला टीम की दो बल्लेबाजों ने एक मैच में शतक लगाया।  

09:30 AM, 12-Mar-2022

INDIA vs WEST INDIES LIVE: भारत को चौथा झटका, मंधाना आउट

43वें ओवर में 262 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। स्मृति मंधाना 119 गेंदों पर 123 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज की गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। मंधाना ने 108 गेंदों पर शतक पूरा किया। इसके बाद कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए। अपनी पारी में मंधाना ने 13 चौके और दो छक्के लगाए।

उपकप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मंधाना ने 174 गेंदों पर 184 रन की साझेदारी निभाई। 43 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 265 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर 81 रन और ऋचा घोष एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

09:18 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live: स्मृति मंधाना का बेहतरीन शतक

स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। यह उनके वनडे करियर का पांचवां शतक है। वहीं, वनडे विश्व कप में मंधाना का यह दूसरा शतक रहा। इससे पहले 2017 वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही मंधाना ने शतक लगाया था। मंधाना ने हरमनप्रीत कौर के साथ अब तक चौथे विकेट के लिए 150 प्लस रन की साझेदारी भी कर चुकी हैं। 40 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर 80 गेंदों पर 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

09:10 AM, 12-Mar-2022

IND vs WI Live: 37 ओवर के बाद भारत 214/3

भारत ने 37 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 214 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्मृति मंधाना 90 रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 66 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों के बीच 130 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है।

08:48 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक पूरा

स्मृति मंधाना के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 61 गेंदों में 50 रन बनाए हैं। उनके वनडे करियर का यह 15वां अर्धशतक है। हरमनप्रीत ने इस मैच में जिम्मेदारी के साथ भारतीय पारी को संभाला है और मंधाना के साथ शतकीय साझेदारी कर चुकी हैं। अब इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की होगी। 

08:43 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: मंधाना और हरमनप्रीत के बीच शतकीय साझेदारी

भारत की स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 115 गेंदों में 100 रन जोड़े हैं। एक समय पर भारतीय टीम 78 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद इन दोनों ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए हैं। शुरुआत में संभलने के बाद अब दोनों बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी कर रही हैं। अब भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही है। 

08:24 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन के पार जा चुका है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर जमी हुई हैं। दोनों बल्लेबाज लय में दिख रही हैं और अब इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

08:18 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: स्मृति मंधाना का अर्धशतक पूरा

भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने उन्होंने 66 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए हैं। उनकी इस पारी में पांच चौके शामिल हैं। आज उन्होंने अपने स्वभाव के विपरीत संभलकर बल्लेबाजी की है। इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अपने वनडे करियर में स्मृति 21 अर्धशतक लगा चुकी हैं।

08:11 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: मंधाना और हरमनप्रीत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस मैच में यह पहली अर्धशतकीय साझेदारी है। इन दोनों ने 69 गेंदों में 50 रन जोड़े हैं। मंधाना 47 और कौर 26 रन बनाकर खेल रही हैं। इस मैच में भारत ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद इस जोड़ी ने पारी को संभाला है और अब इनमें से किसी एक को अंत तक रह कर बल्लेबाजी करनी होगी। 

07:51 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन के पार जा चुका है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर जमी हुई हैं। मंधाना 32 और कौर 14 रन बनाकर खेल रही हैं। स्मृति ने आज अपने स्वभाव के विपरीत बल्लेबाजी की है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

07:24 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारत का तीसरा विकेट गिर चुका है। दीप्ति शर्मा 15 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन एक बार फिर भारत का टॉप ऑडर फेल हुआ है। पहले विकट के लिए 49 रन जोड़ने के बाद टीम इंडिया ने 29 रन के अंदर तीन अहम विकेट गंवा दिए हैं। स्मृति मंधाना ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की है, लेकिन दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा है। अब उपकप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। पिछले मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। इस मैच में भी उनसे वैसी ही पारी की उम्मीद होगी। 

07:10 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: कप्तान मिताली पांच रन बनाकर आउट

भारत का दूसरा विकेट गिर चुका है। कप्तान मिताली पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं और अब भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही है। हालांकि, एक छोर पर स्मृति मंधाना संभलकर बल्लेबाजी कर रही हैं। मिताली राज ने इस मैच में 11 गेदों में पांच रन बनाए। उनकी इस पारी में एक चौका शामिल था। मिताली राज ने ऑन साइड में एक रन लेने की कोशिश में बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया और गेंद बाहरी हिस्से में लगते हुए सीधे मिडविकेट के फील्डर के पास पहुंची। वेस्टइंडीज ने 10 ओवर के अंदर भारत के दो अहम विकेट चटका लिए हैं। अब स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। 

06:58 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: भारत का पहला विकेट गिरा

भारतीय टीम का पहला विकेट गिर चुका है। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही यास्तिका 21 गेदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी हैं। उन्होंने अपनी ओपनिंग जोड़ीदार स्मृति मंधाना के साथ 49 रन की बेहतरीन साझेदारी की। अब कप्तान मिताली राज क्रीज पर आ चुकी हैं। वो एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करेंगी और अब मंधाना खुलकर खेल सकती हैं। 

06:38 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: भारत की तूफानी शुरुआत

इस मैच में भारत की ओपनिंग बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने तूफानी शुरुआत की है। दो ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन हो चुका है। यास्तिका भाटिया 10 गेंदों में 19 रन बना चुकी हैं, जिसमें चार चौके भी शामिल हैं। आमतौर पर भारत की शुरुआत काफी धीमी रहती थी, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया अलग प्लान के साथ उतरी है और अब तक यास्तिका इसमें सफल रही हैं। 

06:34 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: भारतीय ओपनर्स मैदान में

भारत की ओपनिंग जोड़ी यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना क्रीज पर आ चुकी हैं। भारत के लिए स्ट्राइक रोटेट करना सबसे बड़ी समस्या रहा है। पिछले दोनों मैचों में भारत के शुरुआती बल्लेबाज एक रन नहीं ले पा रहे थे और दबाव बढ़ने पर गलत शॉट खेलकर आउट हो रहे थे। इस मैच में टीम इंडिया को यह कमजोरी दूर करनी होगी। 

06:14 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: मिताली के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

भारतीय कप्तानी मिताली राज अब महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 23 मैचों में कप्तानी की थी। मिताली आज महिला विश्व कप में 24वीं बार बतौर कप्तान मैदान में उतरी हैं। इससे पहले उनकी कप्तानी में 23 मैचों में भारत ने 14 जीते हैं और आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। 

 

05:58 AM, 12-Mar-2022

Women's World Cup, IND vs WI Live: भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले  बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, इसके बावजूद मिताली राज ने अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। 

भारतीय टीमः यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

वेस्टइंडीज टीमः
डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किसिया नाइट, स्टैफनी टेलर (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन।

05:42 AM, 12-Mar-2022

IND W vs WI W: भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया, टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की, मंधाना-हरमनप्रीत की शतकीय पारी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेलेगी। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। टॉस सुबह छह बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी। भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी। ऐसे में तीसरा मैच भी हारने पर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो जाएंगी। 

वहीं वेस्टइंडीज की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है। कैरिबियाई टीम भारत के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाना चाहेगी। हालांकि, आंकड़े भारत के पक्ष में हैं। महिला विश्व कप में कैरिबियाई टीम कभी भी भारत को नहीं हरा पाई है और इस मैच में भी टीम इंडिया अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें