फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs SL W: श्रीलंका ने पहली बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराया

Sun, 28 Jul 2024 08:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला

खास बातें

Live Cricket Score, India-W vs Sri Lanka-W (IND-W vs SL-W) Final T20 Asia Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय महिला टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से था। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल खेलने के लिए उतरा था। हालांकि, गत विजेता खिताब का बचाव करने में असफल रही।
विज्ञापन
महिला एशिया कप फाइनल - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:38 PM, 28-Jul-2024

श्रीलंका ने जीता फाइनल मैच, जीता खिताब

श्रीलंका ने भारत को महिला एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में रविवार को आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ चामरी अटापट्टू की टीम ने महिला एशिया कप भी जीत लिया। मेजबान टीम ने पहली बार यह खिताब जीता है।

दांबुला के रणगिरि दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल खेलने के लिए उतरा था। हालांकि, गत विजेता खिताब का बचाव करने में असफल रही।

04:55 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

श्रीलंका की सलामी बल्लेबाज विष्मी गुणारत्ने रन आउट होकर पवेलियन लौटीं जिससे भारत ने दूसरे ही ओवर में पहली सफलता हासिल कर ली। गुणारत्ने एक रन बनाकर आउट हुईं। 

04:36 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: भारत ने श्रीलंका को दिया 166 रनों का लक्ष्य

भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतक की बदौलत महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के सामने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। भारत के लिए स्मृति ने 47 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 60 रन बनाए, लेकिन अन्य भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी को संभाले रखा जिस कारण टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। श्रीलंका की ओर से कविष्का दिलहारी ने दो विकेट अपने नाम किए। 

विज्ञापन
04:21 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: स्मृति मंधाना पवेलियन लौटीं

कविष्का दिलहारी ने स्मृति मंधाना को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। स्मृति 47 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने 18 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। 

04:18 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: जेमिमा आउट हुईं

जेमिमा रोड्रिग्स तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गईं जिससे भारत को चौथा झटका लगा। जेमिमा 29 रन बनाकर आउट हुईं। 

विज्ञापन
04:10 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: भारत के 100 रन पूरे

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर टिकी हुई हैं। भारत ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। 

03:59 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। भारत ने 13 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। 

03:57 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: हरमनप्रीत कौर आउट हुईं

सचिनी निसंसला ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। हरमनप्रीत 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुईं। 

03:37 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: उमा छेत्री पवेलियन लौटीं

अच्छी शुरुआत के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई है और शेफाली वर्मा के बाद उमा छेत्री भी पवेलियन लौट गई हैं। श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने उमा को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। उमा सात गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना के साथ फिलहाल क्रीज पर हरमनप्रीत कौर मौजूद हैं। 

03:24 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: भारत को लगा पहला झटका

कविष्का दिलहारी ने शेफाली वर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। शेफाली 19 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। अब बल्लेबाजी के लिए उमा छेत्री उतरी हैं और उनके साथ स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। 

03:14 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: भारत की सधी शुरुआत

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाई। भारतीय महिला टीम ने तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 20 रन बनाए हैं। 

03:02 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: भारत की पारी शुरू

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में भारत की महिला टीम की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करने आई हैं। 

02:36 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।

श्रीलंकाः विशमी गुणारत्ने, चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविष्का दिलहारी, निलाक्षी डि सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हसिनी परेरा, सुगंदिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधानी, सचिनी निसांसला। 
 

02:34 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: भारत का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। 

02:15 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका ने भी किया है प्रभावित

दूसरी तरफ श्रीलंका भी अभी तक अजेय रहा है। उसने टूर्नामेंट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है। श्रीलंका ने ग्रुप चरण में मलेशिया को 144 रन से हराया था। श्रीलंका की तरफ से कप्तान चामरी अटापट्टू ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 243 रन बनाए हैं लेकिन उनके अलावा श्रीलंका की कोई भी अन्य बल्लेबाज 100 रन तक नहीं पहुंची है। भारत को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसे श्रीलंकाई कप्तान पर अंकुश लगाना होगा। भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने श्रीलंका के गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। ऑफ स्पिनर कविशा दिलहारी (सात विकेट) को छोड़कर अन्य श्रीलंकाई गेंदबाज अभी तक प्रभाव छोड़ने में विफल रही हैं।

02:06 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: अब तक नौ बार फाइनल में पहुंचा है भारत

टूर्नामेंट में भारत का दबदबा है और अब तक सभी नौ बार टीम फाइनल में पहुंची है। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था।

02:04 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W Live Score: टूर्नामेंट में भारत ने बनाए रखा दबदबा

भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को कोई मौका नहीं दिया है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है, लेकिन टीम प्रबंधन गेंदबाजों विशेषकर दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के प्रदर्शन से काफी खुश होगा। दीप्ति ने टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक नौ विकेट लिए हैं, जबकि रेणुका सात विकेट लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर है। इन दोनों का इकोनॉमी रेट भी शानदार है जिसका मतलब है कि उन्होंने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है।

01:57 PM, 28-Jul-2024

IND W vs SL W: श्रीलंका ने पहली बार जीता एशिया कप का खिताब, फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराया

Live Cricket Score, India-W vs Sri Lanka-W (IND-W vs SL-W) Final T20 Asia Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय महिला टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से है। हमरनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इस मैच को जीतकर रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब पर कब्जा करना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें