टीम इंडिया की हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही।
राजेश्वरी गायकवाड़ ने नौवें ओवर में 14 रन खर्चने के बाद आखिरी गेंद पर विकेट निकाल लिया। उन्होंने क्लोई ट्राइऑन को 17 के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच किया। 47 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 255/6, तृषा चेट्टी (0*), मिनॉन डुप्री (42*)
पूजा वस्त्रकार का छठा ओवर महंगा साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 34 रन की दरकार।
हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर से शानदार फील्डिंग से भारत को सफलता दिला दी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की खतरनाक बल्लेबाज मरीज़ान काप को 32 के स्कोर पर किया रनआउट। 45 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 230/5, क्लोई ट्राइऑन (1*), मिनॉन डुप्री (33*)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी मैच लगातार रोमांचक होता जा रहा है। आखिरी 36 गेंदों का खेल बाकी है और मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता है। 44 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 226/4, मरीज़ान काप (30*), मिनॉन डुप्री (32*)
मैच रोमांचक होता जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 60 गेंदों में जीत के लिए 77 रनों की दरकार है जबकि भारत को छह विकेट लेने हैं। 40 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रिका का स्कोर: 198/4, मरीज़ान काप (12*), मिनॉन डुप्री (22*)
हरमनप्रीत कौर ने भारत को एक बार फिर से बड़ी सफलता दिलाई है। इस बार उन्होंने सुने लूस को 22 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
लारा गुडॉल और लौरा वोल्वार्ड्ट ने पहले झटके से टीम को उबारते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ चारों तरफ रन बनाए हैं। 26 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 137/1, लारा गुडॉल (48*), लॉरा वुलफ़ार्ट (78*)
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज के ऊपर पूरी तरह से हावी हैं। लारा गुडॉल और लौरा वोल्वार्ड्ट आसानी से रन बना रही हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 107/1, लारा गुडॉल (31*), लौरा वोल्वार्ड्ट (65*)
लौरा वोल्वार्ड्ट ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए विश्व कप का पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने महज 44 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। भारत को अभी भी दूसरे विकेट की तलाश है। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 81/1, लौरा वोल्वार्ड्ट (50*), लारा गुडॉल (22*)
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लौरा वोल्वार्ड्ट और लारा गुडॉल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बना रही हैं और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रही। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 67/1, लारा गुडॉल (18*), लौरा वोल्वार्ड्ट (40*)
हरमनप्रीत ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से भारत को पहली बड़ी सफलता दिला दी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को स्टार बल्लेबाज लिज़ेल ली को सीधे और सटीक थ्रो से रनआउट कर पवेलियन भेज दिया है। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 14/1, लारा गुडॉल (0*), लॉरा वोल्वार्ड्ट (7*)
भारत ने ऋचा घोष के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया है। ऋचा 13 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें इस्माइल ने लूस के हाथों कैच कराया।
भारतीय पारी के दो ओवर और बाकी हैं और टीम इंडिया इसमें ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर भी अपने अर्धशतक के करीब हैं। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 266/5, हरमनप्रीत कौर (45*), ऋचा घोष (8*)
टीम इंडिया ने 250 रन पूरे कर लिए हैं। लेकिन उसके पांच खिलाड़ी भी आउट हुए हैं। हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष क्रीज पर हैं। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 250/5, ऋचा घोष (5*), हरमनप्रीत कौर (32*)
भारतीय कप्तान मिताली राज 84 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें मासाबाटा क्लास ने ट्राइऑन के हाथों कैच कराया। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 236/4, पूजा वस्त्रकर (1*),
हरमनप्रीत कौर (29*)
भारत की तरफ से तीसरी अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस बार मिताली और हरमनप्रीत ने 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है।
भारतीय पारी के 40 ओवर पूरे हो चुके हैं और अब आखिरी 10 ओवर का खेल बाकी है। भारत की तरफ से मिताली राज और हरमनप्रीत कौर की जोड़ी मैदान पर है। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 223/3, हरमनप्रीत कौर (19*), मिताली राज (66*)
भारतीय कप्तान मिताली राज ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनका विश्व कप का 11वां जबकि करियर का 64वां अर्धशतक भी है।
भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। इस बार स्मृति मंधाना 71 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें मासाबाटा क्लास ने ट्राइऑन के हाथों कैच कराया। स्मृति ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।
टीम इंडिया ने 29वें ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। स्मृति और मिताली के बीच 50 रन से अधिक की एक मजबूत साझेदारी भी हो चुकी है। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 154/2, मिताली राज (25*), स्मृति मांधना (66*)
भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर की 22वीं फिफ्टी है। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
भारत को यास्तिका भाटिया के रूप में दूसरा झटका लगा है। इस बार यास्तिका दो रन बनाकर ट्राइऑन की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गई।
भारत को शेफाली वर्मा के रूप में पहला बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहीं शेफाली 53 रन बनाकर रनआउट हो गई हैं। उन्होंने 46 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके लगाए। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 91/1, स्मृति मांधना (32*), यास्तिका भाटिया (0*)
स्मृति मंधाना ने अपना और मैच का पहला छक्का लगा दिया है। उन्होंने मासाबाटा क्लास के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। भारत के लिहाज से एक और अच्छा ओवर जिसमें 12 रन आए। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 90/0, स्मृति मांधना (32*), शेफ़ाली वर्मा (52*)
18 साल की शेफाली वर्मा ने विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने चौके के साथ 40 गेंदों में करियर की तीसरी फिफ्टी पूरी की।
पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है, जो भारत के पक्ष में रहा। टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में पॉवरप्ले का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। शेफाली वर्मा भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गयी हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 68/0, स्मृति मांधना (17*), शेफ़ाली वर्मा (46*)
भारत ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर टीम को एक मजबूत शुरूआत दिलाई है।
शेफाली वर्मा ने विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की है। उन्होंने तीसरे ही ओवर में इस्माइल को लगातार तीन चौके लगाए। भारत ने इस ओवर में कुल 17 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 30/0, शेफ़ाली वर्मा (22*), स्मृति मांधना (5*)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले में भारतीय दिग्गज झूलन गोस्वामी चोट की वजह से बाहर हैं। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की दिक्कत हुई है।
शेफाली वर्मा ने चौके के साथ अपना खाता खोला है। उन्होंने पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर शानदार चौका लगाया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर: 8/0, शेफ़ाली वर्मा (6*), स्मृति मांधना (1*)
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी यहां दो बदलाव किए हैं।
प्लेइंग XI:
लिज़ेल ली, लॉरा वुलफ़ार्ट, लारा गुडॉल, सुने लूस (कप्तान), मिनॉन डुप्री, मरीज़ान काप, क्लोई ट्राइऑन, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, मासाबाटा क्लास
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं। झूलन गोस्वामी और पूनम यादव आज बाहर हैं और उनकी जगह मेघना सिंह और दीप्ति शर्मा को मौका मिला है।
प्लेइंग XI:
स्मृति मांधना, शेफ़ाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, स्नेह राणा, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़