फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की

Sat, 05 Sep 2026 10:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

IND W vs PAK W Asia cup 2026: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया। एशिया कप के मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद ही खराब रही।
विज्ञापन
हरमनप्रीत और दीप्ति - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत की जीत

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। ग्रुप चरण में भारत अजेय रहा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी थी। पाकिस्तान को अब हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। फातिमा ने शेफाली (12), प्रतिका रावल (4) और स्मृति मंधाना (9) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। हरमनप्रीत 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 18 रन और दीप्ति शर्मा 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं। 

09:53 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: मंधाना पवेलियन लौटीं

भारत को स्मृति मंधाना के रूप में तीसरा झटका लगा है। मंधाना को फातिमा सना ने अपना शिकार बनाया। फातिमा ने ही पाकिस्तान के लिए तीनों विकेट झटके हैं। मंधाना 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुईं। 

09:45 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: प्रतिका रावल आउट

भारत को प्रतिका रावल के रूप में दूसरा झटका लगा है। प्रतिका महज चार रन बनाकर आउट हो गईं। 

विज्ञापन
09:42 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: शेफाली आउट

भारत को शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। शेफाली छह गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुईं। 

09:36 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत की पारी शुरू

पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। उन्होंने इसके साथ ही टी20 में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। 

विज्ञापन
09:21 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी समाप्त

श्री चरणी और प्रेमा रावत की अगुआई में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की पारी 55 रनों पर समेट दी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी पारी 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके, वहीं चार बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल पाए। पाकिस्तान की ओर से शावल जुलफिकर ने सबसे ज्यादा 14 और मुनीबा अली ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला। 

09:13 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: नाशरा संधू आउट

पाकिस्तान ने 54 रन के स्कोर पर नौवां विकेट गंवा दिया है। प्रेमा रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नाशरा संधू को आउट किया। नाशरा खाता खोले बिना आउट हुईं। 

09:05 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को आठवीं सफलता

प्रेमा रावत ने उम-ए-हानी को आउट कर पाकिस्तान को आठवां झटका दिया है। पाकिस्तान ने 50 रन से भी कम स्कोर पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। उम-ए-हानी छह रन बनाकर आउट हुईं। 

09:00 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को सातवां झटका

पाकिस्तान को एमान फातिमा के रूप में सातवां झटका लगा है। फातिमा रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। फातिमा पांच रन बनाकर आउट हुईं। 

08:41 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने गंवाए छह विकेट

पाकिस्तान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है। पाकिस्तान ने 35 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को आउट किया जो खाता खोले बिना आउट हुए।

08:33 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई

श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा दी है। पाकिस्तान ने 32 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। श्री चरणी ने मैच का अपना तीसरा विकेट लिया। 

08:28 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को तीसरी सफलता

सधी शुरुआत के बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई है। पाकिस्तान ने 29 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। श्री चरणी ने शावल जुलफिकर को एलबीडब्ल्यू किया। शावल 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुईं। 

08:25 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। श्री चरणी ने गुल फिरोजा को अपना शिकार बनाया जो खाता खोले बिना आउट हुए।  

08:20 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को पहली सफलता

शेफाली वर्मा ने मुनीबा अली को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। मुनीबा और शावल ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन शेफाली ने इस साझेदारी का अंत किया। मुनीबा 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुईं। 

08:16 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने सधी शुरुआत की है। मुनीबा और शावल के बीच साझेदारी जारी है। प्रतिका रावल ने हालांकि, इस दौरान कैच छोड़ा जिससे पाकिस्तान ने राहत की सांस ली। चार ओवर की समाप्ति के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन हो गया है। भारतीय टीम को अब विकेट की तलाश है। 

08:01 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली और शावल जुलफिकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:33 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़। 

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावल जुलफिकर, गुल फिरोजा, आयशा जाफर, सदाफ शम्स, फातिमा सना (कप्तान), उम-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल। 

07:31 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का यह 150वां टी20 मुकाबला है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पुरुष और महिला में पहली क्रिकेटर हैं। हरमनप्रीत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

07:18 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को बड़े सुधार की जरूरत

गेंदबाजी में नंदनी शर्मा का शामिल होना भारत के लिए सकारात्मक कदम रहा है। वह प्रमुख तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के साथ नई गेंद संभालते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर रही हैं। पाकिस्तान को भारत को चुनौती देने के लिए अपनी बल्लेबाजी में बड़े सुधार की जरूरत है। बल्लेबाजी की कमजोरी लंबे समय से टीम की परेशानी रही है। पाकिस्तान इस बड़े मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि भारतीय टीम कुछ बदलाव करेगी। हालांकि, ये देखना होगा कि रेणुका ठाकुर की वापसी होती है या नहीं। 

07:02 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: शानदार फॉर्म में हैं भारतीय बल्लेबाज

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी शानदार फॉर्म में हैं। मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ यादगार शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और प्रतियोगिता की अन्य टीमों को अपनी बल्लेबाजी क्षमता का संकेत दे दिया।  दुबई की पिचों पर बल्लेबाजी आसान नहीं रही है। बल्लेबाजों को आमतौर पर पिच की गति और उछाल को समझने में करीब 10 गेंद लगती हैं और उसी के अनुसार पारी की योजना बनानी पड़ती है।  मंधाना और शेफाली ने भी बृहस्पतिवार रात इसी रणनीति को अपनाया था। मध्यक्रम में प्रतिका रावल, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर की भूमिका अहम होगी। तीनों अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में तब्दील नहीं कर सकी हैं।  खासकर नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहीं रावल पर दबाव बढ़ रहा है। वनडे में सफल रही रावल टी20 प्रारूप की मांगों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।

06:32 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: सेमीफाइनल की दौड़ में पिछड़ सकता है पाकिस्तान

इसमें कोई दोराय नहीं है कि भारतीय टीम इस मैच में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारत ने पहले दो मैचों में भले ही शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उसमें कुछ जगह सुधार की भी जरूरत है। एशियाई स्तर पर हालांकि भारत के आसपास भी कोई टीम नजर नहीं आती। पिछली बार भारत किसी तरह श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उपविजेता रहा था। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपने शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड को हराया है और अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है।

06:22 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत का पलड़ा भारी

भारतीय महिला टीम का एशिया कप में सामना अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण का यह मुकाबला शनिवार को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय महिला अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और वह बस अब औपचारिकता के लिए मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड एकतरफा है। लेकिन जब भी दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करती हैं तो वो मैच बेहद रोमांचक होता है। 

06:19 PM, 05-Sep-2026

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की

Live Cricket Score Today, IND W vs PAK W Asia cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय महिला टीम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी। भारत का सामना ग्रुप चरण के अंतिम मैच में पाकिस्तान से है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम का पलड़ा चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें