फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया, दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके

Sun, 14 Jun 2026 10:36 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 106 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के बदौलत भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया। रविवार को बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस दौरान भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट लिए। वहीं,  एक विकेट शेफाली वर्मा के नाम रहा।

10:04 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान को छठा झटका

पाकिस्तान को छठा झटका श्री चरणी ने दिया। उन्होंने नटालिया परवेज को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बना सकीं। अब आलिया का साथ देने रमीन शमीम आई हैं।

10:00 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live: 77 पर पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

पाकिस्तान को पांचवां झटका शेफाली वर्मा ने दिया। उन्होंने कप्तान फातिमा सना को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। अब आलिया रियाज क्रीज पर आई हैं।

विज्ञापन
09:58 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान को चौथा झटका

पाकिस्तान को चौथा झटका मुनीब के रूप में लगा। वह 35 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुई। अब नटालिया और फातिमा क्रीज पर मौजूद हैं।

09:37 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका श्री चरणी ने दिया। उन्होंने हरमनप्रीत के हाथों साइरा जबीन को कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सकीं। अब नटालिया परवेज आई हैं।

विज्ञापन
09:33 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका दीप्ति शर्मा ने ही दिया। उन्होंने आयशा जफर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 12 रन बना सकीं। अब मुनीबा का साथ देने साइरा जबीन आई हैं।

09:20 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। उन्होंने भारती फुलमाली के हाथों गुल फिरोजा को आउट कराया। वह नौ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुईं। अब मुनीबा का साथ देने आयशा जफर आई हैं।

09:02 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। गुल फिरोजा और मुनीबा अली क्रीज पर मौजूद हैं।

08:46 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत ने पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया

भारत ने पाकिस्तान को 171 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। उनके लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने दो-दो विकेट लिए जबकि तास्मिया रुबाब और रमीन शमीम को एक-एक सफलता मिली।

08:31 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: हरमनप्रीत 36 रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 36 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें फातिमा सना ने अपना शिकार बनाया। अब ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 132 रन है।

08:15 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका सादिया इकबाल ने दिया। उन्होंने मुनीबा के हाथों भारती फुलमाली को कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सकीं। अब हरमनप्रीत का साथ देने ऋचा घोष आईं हैं।

08:13 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका रमीन शमीम ने दिया। उन्होंने फातिमा सना के हाथों स्मृति मंधाना को कैच कराया। वह 44 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुईं। अब हरमनप्रीत कौर का साथ देने भारती फुलमाली आई हैं।

07:55 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में जड़ा पचासा

स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं।

07:51 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: हरमनप्रीत और मंधाना के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत और मंधाना के बीच अर्धशतकीय साझेदारी चुकी है।

07:42 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: मंधाना और हरमनप्रीत ने संभाला मोर्चा

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने दो विकेट पर 50 रन पूरे कर लिए हैं।

07:31 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और भारतीय महिला टीम ने दो विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। अब स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत क्रीज पर डटी हुई हैं।

07:16 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा। जेमिमा रोड्रिग्स एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वह तस्मिया रूबाब का शिकार बनीं। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं।

07:10 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत की झटके से शुरुआत

भारत को पहला झटका सादिया इकबाल ने दिया। उन्होंने विकेटकीपर मुनीबा अली के हाथों शेफाली वर्मा को कैच कराया। वह पांच गेंदों में छह रन बना सकीं। अब स्मृति मंधाना का साथ देने जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं।

07:01 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

06:52 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।

06:36 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि भारती फुलमाली आज खेल रही हैं। टीम इंडिया इस मैच में तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है।

05:12 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: सकारात्मक शुरुआत से बढ़ेगा मनोबल

पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है और टीम अगर इस लय को बरकरार रखती है तो उसे फायदा होगा। भारत अगर पहला मैच जीतती है तो उसका मनोबल बढ़ेगा। भारतीय टीम कठिन ग्रुप में है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। भारत के लिए राहत की बात यह है कि जिस टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप जीता था, उस टीम की ज्यादातर खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा हैं। भारतीय टीम प्लेइंग-11 में कोई बड़ा बदलाव करेगी इसकी संभावना कम ही है। 

05:11 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: मंधाना-शेफाली को दिलानी होगी मजबूत शुरुआत

हर विभाग में संतुलित भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में 82 रन बनाने के बाद मंधाना ने अगले छह मैचों में 13, 12, 37, 0, 32 और आठ रन बनाए हैं। शेफाली ने जोहानिसबर्ग में 64 रन बनाने के बाद अगले पांच मैचों में 9, 4, 2, 22 और 11 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की जो मध्यक्रम के लिए अच्छा संकेत है। जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष और भारती फुलमाली पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। भारत इस मैच के लिए भारती को प्लेइंग-11 में जगह दे सकता है। 

05:09 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 में अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं।
  • भारतीय महिला टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान ने तीन मैच जीते हैं। 
  • अगर टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच आठ बार भिड़ंत हुई है।
  • भारत ने छह मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान दो ही मैच जीत सका है।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप में भी मैच खेला गया था जिसमें भारतीय महिला टीम ने छह विकेट से जीता था। 

05:08 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Live Score: आज भारत की पाकिस्तान से टक्कर

भारतीय महिला टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में रविवार को अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। भारत का सामना ग्रुप-1 के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच इस वैश्विक टूर्नामेंट में कोई प्रतिस्पर्धा ही नजर नहीं आती। भारत का रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ बेहद दमदार है, लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम चाहेगी कि वो बिना किसी गलती के एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करे।

04:55 PM, 14-Jun-2026

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया, दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके

Live Cricket Score Today, IND W vs PAK W T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करेगी। पहला मुकाबला पाकिस्तान से बर्मिंघम में होगा, जिसमें कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें