फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs NZ W Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया, हालिडे और इसाबेल की मेहनत पर फिरा पानी

Thu, 23 Oct 2025 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

खास बातें

भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुरुवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश ने बाधा डाली, जिसके चलते ओवरों में कटौती करते हुए मैच को 49 ओवर का करने का निर्णय लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 340 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो एक बार फिर बारिश आई और डीएलएस पद्धति के तहत उन्हें 44 ओवरों में 325 रनों का नया लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:34 PM, 23-Oct-2025

भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुरुवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश ने बाधा डाली, जिसके चलते ओवरों में कटौती करते हुए मैच को 49 ओवर का करने का निर्णय लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 340 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो एक बार फिर बारिश आई और डीएलएस पद्धति के तहत उन्हें 44 ओवरों में 325 रनों का नया लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी। उनके लिए ब्रूक हॉलिडे ने 81 रन और इसाबेल गेज ने नाबाद 65 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि स्नेह राणा, श्री चरणी, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल को एक-एक सफलता मिली।

11:07 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: श्री चरणी ने हालिडे को भेजा पवेलियन

श्री चरणी ने ब्रूक हालिडे को पवेलियन भेजा। वह 84 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुईं। अब क्रीज पर इसाबेल गेज और जेस केर मौजूद हैं। 

10:36 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: 154 पर न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

प्रतिका रावल ने न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। उन्होंने मैडी ग्रीन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाईं। अब हालिडे का साथ देने इसाबेल गेज आई हैं।

विज्ञापन
10:03 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: 115 पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका

न्यूजीलैंड को चौथा झटका स्नेह राणा ने दिया। उन्होंने अमेलिया केर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 45 रन बना पाईं। अब ब्रूक हालिडे का साथ देने मैडी ग्रीन आई हैं। 22 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 116 रन है।

09:42 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: 17 ओवर के बाद स्कोर 90/3

17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। टीम को पहला झटका सूजी बेट्स के रूप में लगा। वह सिर्फ एक रन बना पाईं। इसके बाद रेणुका सिंह ने जॉर्जिया प्लाइमर और सोफी डिवाइन को बोल्ड किया। दोनों ने क्रमश: 30 और छह रन बनाए। फिलहाल अमेलिया केर और ब्रूक हालिडे क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:35 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को पहला झटका क्रांति गौड़ ने दिया। उन्होंने सूजी बेट्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाईं। अब जॉर्जिया प्लाइमर का साथ देने अमेलिया केर आई हैं।

08:27 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, DLS के तहत मिला 325 रन का लक्ष्य

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लाइमर क्रीज पर हैं। बारिश की वापसी के कारण डीएलएस के तहत ओवर्स में कटौती की गई और नया लक्ष्य तय किया गया। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 44 ओवरों में 325 रन बनाने होंगे।

07:56 PM, 23-Oct-2025

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 340/3 रन बनाए

बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन विकेट पर 340 रन बनाए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने प्रतिका रावल (122) और स्मृति मंधाना (109) की शतकीय पारियों की मदद से 49 ओवर में तीन विकेट पर 340 रन बनाए। महिला विश्व कप में यह भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 330 रन बनाए थे। उससे पहले 2022 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट पर 317 रन बनाए थे। बारिश की वजह से मुकाबला एक घंटे से ज्यादा समय तक रुका रहा, जिसकी वजह से अंपायर्स ने 49 ओवर प्रति पारी का खेल कराने का फैसला लिया।

07:49 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live: भारत की पारी दोबारा शुरू हुई

भारत की पारी दोबारा शुरू हो चुकी है। हरमनप्रीत और जेमिमा क्रीज पर मौजूद हैं। बारिश के कारण मुकाबला एक घंटे से ज्यादा समय के लिए रुका। इस वजह से ओवर्स में भी कटौती हुई। अब 49 ओवर प्रति पारी का खेल कराने का फैसला लिया गया है।

07:07 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: 7:50 पर शुरू होगा खेल

बारिश रुक चुकी है। मैदानकर्मी मैदान सुखाने की कवायद में लगे हुए हैं। 7:50 पर दोबारा खेल शुरू होगा। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती का फैसला किया है। अब मैच 49-49 ओवर का होगा।

07:01 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: नवी मुंबई में बारिश रुकी

नवी मुंबई में बारिश रुक गई है। 7:20 बजे तक खेल दोबारा शुरू हो सकता है। भारत की पारी का 48 ओवर का खेल पूरा हो गया है।

06:23 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: बारिश से रुका मैच

तेज बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी मुकाबला रुक गया। कवर्स से मैदान को ढका गया है। 48 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। जेमिमा रोड्रिग्स 69 और हरमनप्रीत कौर 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने दो विकेट पर 329 रन बना लिए हैं।

06:12 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: जेमिमा का पचासा

जेमिमा रोड्रिग्स ने भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। उन्होंने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 46 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 315 रन है।

06:00 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: प्रतिका आउट

प्रतिका रावल 122 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अब जेमिमा रोड्रिग्स का साथ देने कप्तान हरमनप्रीत कौर आई हैं।

05:39 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: प्रतिका का सैकड़ा

स्मृति मंधाना के बाद प्रतिका रावल ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 122 गेंदों में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। फिलहाल उनका साथ देने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले मंधाना 95 गेंदों में 109 रन बनाकर आउट हो गईं थीं।

05:04 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: मंधाना का 14वां शतक

स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 गेंदों में अपने वनडे करियर का 14वां शतक पूरा किया। वह प्रतिका रावल के साथ 190 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं।

04:32 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: मंधाना के बाद प्रतिका का पचासा

स्मृति मंधाना के बाद प्रतिका रावल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 75 गेंदों में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। मंधाना और प्रतिका के बीच 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132/0 है।

04:17 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: मंधाना का पचासा

भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। उन्होंने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक पूरा किया। मंधाना ने 49 गेंदों में अपना 35वां अर्धशतक जड़ा। वह वनडे विश्व कप में लगातार तीन बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला बल्लेबाज हैं। इससे पहले 2017 में हरमनप्रीत कौर ने ऐसा किया था। वहीं, प्रतिका भी फिफ्टी के करीब हैं। भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।

03:57 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: 70 के पार पहुंचा स्कोर

भारत का स्कोर 70 के पार पहुंच गया है। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं।

03:32 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: भारत की पारी जारी

भारत की पारी जारी है। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 28/0 है।

03:03 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: भारत की पारी शुरू

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। 

02:38 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेनुका सिंह ठाकुर।
न्यूजीलैंड: सुजी बेट्स, जॉर्जिय प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूक हालिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमैरी मायेर, लिया ताहुहु, ईडेन कार्सन।

02:33 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने महिला विश्व कप में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय महिला टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। अमनजोत कौर की जगह जेमिमा रॉड्रिग्ज की टीम में वापसी हुई है। 

02:04 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: गेंदबाजी और बल्लेबाजी की कमियां उजागर

भारत की हालिया हारों ने उसकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कमियां उजागर की हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजी की कमजोरी का फायदा उठाया, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में मिली हार ने मानसिक मजबूती पर सवाल खड़े किए, जब टीम को 54 गेंदों पर 56 रन की जरूरत थी, लेकिन वह लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर और ओपनर स्मृति मंधाना पर एक बार फिर टीम को स्थिर शुरुआत और लंबी साझेदारी देने की जिम्मेदारी होगी। मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज हरलीन देओल से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं, गेंदबाजी विभाग में रेणुका ठाकुर से शुरुआती विकेटों की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टीम में वापसी की थी।

02:03 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: चौथे स्थान पर भारत

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुके हैं। अब चौथे स्थान के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीधी टक्कर है। दोनों टीमों के समान चार-चार अंक हैं, लेकिन भारत नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से आगे है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम लगातार तीन हार से सबक लेकर मैदान में उतरेगी। अगर भारत अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। लेकिन अगर उसे हार का सामना करना पड़ा, तो इंग्लैंड की अगली भिड़ंत में न्यूजीलैंड को हराने की प्रार्थना करनी होगी, साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम लीग मैच में जीत भी जरूरी होगी।

02:02 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Live Score: भारत को चाहिए हर हाल में जीत

महिला विश्व कप 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल की दौड़ में अब केवल एक स्थान बचा है, जिसके लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में होने वाला मुकाबला 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' बन गया है।

01:58 PM, 23-Oct-2025

IND W vs NZ W Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया, हालिडे और इसाबेल की मेहनत पर फिरा पानी

Live Cricket Score Today, IND W vs NZ W ODI World Cup 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच विश्व कप का 24वां मुकाबला खेला जाएगा। भारत की नजरें इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने पर होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें