01:11 PM, 03-Oct-2022
IND-W vs ML-W T20 Live: भारतीय टीम में चार बदलाव
इस मैच में भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं। स्मृति मंधाना, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा और रेणुका सिंह को आराम दिया गया है। इनकी जगह सब्बीनेनी मेघना, केपी नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़ और मेघना सिंह को मौका दिया गया है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। कमजोर मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल करना भारत के लिए बहुत मुश्किल नहीं होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: शेफाली वर्मा, सब्बिनेनी मेघना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), केपी नवगीर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह।
मलेशिया: विनिफ्रेड दुरईसिंगम (कप्तान), वान जूलिया (विकेटकीपर), मास एलिसा, एल्सा हंटर, माहिरा इज्जती इस्माइल, आइना हमीजा हाशिम, जमाहिदया इंतान, नूर अरियाना नात्स्या, साशा आजमी, नूर हयाती जकारिया, नूर दनिया स्यूहदा।