फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs BANW Live Highlights: बांग्लादेश ने आखिरी टी20 चार विकेट से जीता, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती

Thu, 13 Jul 2023 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

खास बातें

Women’s Cricket T20 Highlights, IND W vs BAN W 2023 : भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत के 102 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 103 रन बनाकर मैच जीत लिया और खुद का क्लीन स्वीप होने से बचा लिया।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:36 PM, 13-Jul-2023

बांग्लादेश ने भारत को चार विकेट से हराया

बांग्लादेश ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में भारत को चार विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 102 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। बांग्लादेश की ओर से शमीमा सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। बांग्लादेश ने खुद का क्लीन स्वीप होने से तो बचा लिया, लेकिन सीरीज नहीं बचा पाए। भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहला टी20 सात विकेट और दूसरा टी20 आठ रन से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच 16 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। 

टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 102 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना एक रन, शेफाली वर्मा 11 रन, जेमिमा रॉड्रिग्स 28 रन, यास्तिका भाटिया 12 रन, अमनजोत कौर दो रन, पूजा वस्त्राकर दो रन, दीप्ति शर्मा चार रन और मिन्नू  मणि एक रन बनाकर आउट हुईं। बांग्लादेश की ओर से राबेया खान ने तीन विकेट लिए। वहीं, सुल्ताना खातून ने दो विकेट झटके। नाहिदा अख्तर, फाहिमा खातून और शोर्ना अख्तर को एक-एक विकेट मिला।

103 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिए शाथी रानी 10 रन, दिलारा अख्तर एक रन, कप्तान निगार सुल्ताना 14 रन, शोर्ना अख्तर दो रन, सुल्ताना खातून 12 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, एक छोर से शमीमा सुल्ताना रन बनाती रहीं। उन्होंने 46 गेंदों में तीन चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। रितु मोनी सात रन और नाहिदा अख्तर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से मिन्नू मणि और देविका वैद्य ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स को एक विकेट मिला।

02:25 PM, 13-Jul-2023

IND vs BAN Live Score: शेफाली-जेमिमा फिर फेल

12 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर और यास्तिका भाटिया क्रीज पर हैं। 12वें ओवर में जेमिमा रॉड्रिग्स को शोर्ना अख्तर ने निगार सुल्ताना के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंदों में चार चौके की मदद से 28 रन बना सकीं। वहीं, शेफाली वर्मा को भी शोर्ना ने सुल्ताना के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 11 रन बना सकीं। पिछले कुछ समय से शेफाली बेहद खराब फॉर्म में रही हैं। पिछले 12 मैच में वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा सकी हैं।

01:40 PM, 13-Jul-2023

IND vs BAN Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को दूसरे ही ओवर में झटका लगा। स्मृति मंधाना एक रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सुल्ताना खातून ने फाहिमा खातून के हाथों कैच कराया। मंधाना इस पूरी सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाई हैं। पहले मैच में वह 38 रन बनाकर आउट हुई थीं। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 13 रन बनाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 12 रन है। फिलहाल शेफाली वर्मा नौ रन और जेमिमा रॉड्रिग्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
01:17 PM, 13-Jul-2023

IND vs BAN Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, मिन्नू मणि, राशि कनौजिया।

बांग्लादेश: शमीमा सुल्ताना, शाथी रानी, दिलारा अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर।

01:16 PM, 13-Jul-2023

IND vs BAN Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पिछले मैच में भी टीम इंडिया ने ये फैसला लिया था और 95 रन ही बना पाई थी। भारतीय बल्लेबाज रन बनाने में जूझते दिखे थे। इस मैच में वह बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, बांग्लादेश की टीम 87 रन पर सिमट गई थी। 

विज्ञापन
01:11 PM, 13-Jul-2023

INDW vs BANW Live Highlights: बांग्लादेश ने आखिरी टी20 चार विकेट से जीता, टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में यह मैच जीतकर टीम इंडिया बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें