फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs BAN W Highlights: भारत ने पांच विकेट से बांग्लादेश को हराया, शेफाली वर्मा का अर्धशतक

Thu, 25 Jun 2026 10:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

खास बातें

भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम ने 136 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 16.5 ओवर में 139 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:12 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Highlights: भारत ने पांच विकेट से बांग्लादेश को हराया

भारत ने पांच विकेट से बांग्लादेश को हरा दिया। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले गए महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम ने 16.5 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 

09:55 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका राबिया खान ने दिया। उन्होंने ऋचा घोष को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं। अब जेम्मा का साथ देने हरमनप्रीत कौर आई हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 104 रन है।

09:45 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका ऋतु मोनी ने दिया। उन्होंने यास्तिका भाटिया को अपना शिकार बनाया। वह 18 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋचा घोष का साथ देने जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं।

विज्ञापन
09:36 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका नाहिदा अख्तर ने दिया। उन्होंने शेफाली वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 34 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुईं। अब यास्तिका का साथ देने ऋचा घोष आई हैं।

09:26 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: शेफाली का अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वह यास्तिका के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाने की कोशिश कर रही हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 73 रन है।

विज्ञापन
09:10 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका मारुफा अख्तर ने दिया। उन्होंने राबिया खान के हाथों स्मृति मंधाना को कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। अब शेफाली वर्मा का साथ देने यास्तिका भाटिया आई हैं। 

08:51 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

08:32 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश ने भारत को दिया 137 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश ने भारत को 137 रनों का लक्ष्य दिया है। गुरुवार को मैनचेस्टर में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाए। उनके लिए जुआरिया फिरदौस ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए राधा यादव ने तीन विकेट लिए। 

08:14 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को चौथा झटका

बांग्लादेश को चौथा झटका राधा यादव ने दिया। उन्होंने निगार सुल्ताना को ऋचा घोष के हाथों स्टंप कराया। वह 27 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुईं। अब शर्निम अख्तर का साथ देने शोर्ना अख्तर आई हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 111 रन है।

08:00 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका

बांग्लादेश को तीसरा झटका राधा यादव ने दिया। उन्होंने शोभना मोस्त्री को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुईं। अब निगार सुल्ताना का साथ देने शर्निम अख्तर आई हैं।

07:42 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका

बांग्लादेश को दूसरा झटका नंदनी शर्मा ने दिया। उन्होंने जुआरिया फिरदौस को अपना शिकार बनाया। वह 31 गेंदों में 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब शोभना मोस्त्री का साथ देने कप्तान निगार सुल्ताना आई हैं।

07:13 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को पहला झटका

बांग्लादेश को पहला झटका रेणुका सिंह ने लिया। उन्होंने श्री चरणी के हाथों दिलारा अख्तर को कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सकीं। अब फिरदौस का साथ देने शोभना मोस्त्री आई हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 12 रन है।

07:04 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। दिलारा अख्तर और जुआरिया फिरदौस क्रीज पर मौजूद हैं। 

06:35 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्त्री, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर।

06:34 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

बांग्लादेश महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में राधा यादव और रेणुका सिंह की एंट्री हुई है।

06:01 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: भारत के लिए क्या है समीकरण?

बाकी मैच: भारत बनाम बांग्लादेश (25 जून, शाम 7 बजे से), भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (28 जून, शाम 7 बजे से)

भारत के लिए हर तरह का समीकरण

समीकरण नंबर-1: भारत अगर अपने दोनों मैच जीत जाए
अगर भारत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हरा देता है, तो उसके आठ अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक को अपने बाकी मैचों में से एक हारना होगा। यही भारत के लिए सबसे अच्छा समीकरण है।

समीकरण नंबर-2: भारत अगर बांग्लादेश को हराए, ऑस्ट्रेलिया से हार जाए
अगर भारत बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया से हारता है, तो उसके छह अंक होंगे। ऐसी स्थिति में-
दक्षिण अफ्रीका को अपने बाकी दो मैचों में से एक हारना ही होगा। फिर दोनों टीमों के 6-6 अंक होंगे। फिर सेमीफाइनल वाली टीम का फैसला नेट रन रेट से होगा।

समीकरण नंबर-3: तीन टीमों के 8-8 अंक होने की स्थिति
अगर भारत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हरा दे, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को हरा चुकी है और दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत जाए, तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीनों के आठ-आठ अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में दो सेमीफाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट से होगा। फिलहाल भारत का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को दो आसान मैच खेलने हैं। इसलिए भारत की आगे की राह काफी मुश्किल दिख रही है।

05:56 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Highlights: भारत ने पांच विकेट से बांग्लादेश को हराया, शेफाली वर्मा का अर्धशतक

Live Cricket Score Today, IND W vs BAN W T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं....

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें