फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs BAN W: बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश मैच रद्द, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना

Sun, 26 Oct 2025 10:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

खास बातें

महिला वनडे विश्व कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। रविवार को भारतीय टीम का बांग्लादेश से सामना हुआ, लेकिन नवी मुंबई में तेज बारिश के कारण यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। अब भारत सेमीफाइनल में 30 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 26-Oct-2025

भारत-बांग्लादेश मैच रद्द हुआ

महिला वनडे विश्व कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। रविवार को भारतीय टीम का बांग्लादेश से सामना हुआ, लेकिन नवी मुंबई में तेज बारिश के कारण यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। अब भारत सेमीफाइनल में 30 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 27 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने जवाब में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई और बाद में मैच को बिना परिणाम घोषित कर दिया गया।

बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और इसे 43-43 ओवर का किया गया था। लेकिन बीच में दोबारा बारिश आने से मैच को घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और अंततः मैच को पूरी तरह रद्द करना पड़ा। नतीजतन, दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।

10:19 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच

बारिश के कारण मुकाबला फिर रुक गया है। स्मृति मंधाना 34 और अमनजोत कौर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 8.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं।

09:36 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और अमनजोत कौर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम को डीएलएस के तहत 27 ओवरों में 126 रनों का लक्ष्य मिला है जबकि बांग्लादेश ने 119 रन बनाए। 

विज्ञापन
09:14 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 120 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश ने भारत के सामने 120 रन का लक्ष्य रखा है। बारिश के कारण मुकाबला दो बार बाधित हुआ, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई। उसके बाद मैच शुरू होने में भी समय लगा। पहले ओवर्स में कटौती की गई और मैच 43 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया। इसके बाद बारिश फिर आई और मैच लगभग एक घंटे तक रुका, जिसके बाद अंपायर्स ने 27 ओवर प्रति पारी का फैसला लिया। बांग्लादेश ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 119 रन बनाए। उनके लिए शर्मिन अख्तर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। भारत के लिए राधा यादव ने तीन विकेट लिए जबकि श्री चरणी को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने शानदार गेंदबाजी की और एक-एक विकेट अपने नाम किए।
 

08:59 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: छठा और सातवां विकेट गिरा

बांग्लादेश को छठा झटका राधा यादव ने दिया। उन्होंने नाहिदा अक्तर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाईं। इसके बाद श्री चरणी ने टीम को सातवां विकेट अपने नाम किया। उन्होंने शर्मिन अख्तर को पवेलियन की राह दिखाई। वह 36 रन बनाकर आउट हुईं। अब राबिया खान और रितू मोनी क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
08:52 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: पांचवा विकेट गिरा

94 के स्कोर पर बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा। अमनजोत कौर ने शोर्ना अक्तर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाईं। अब शर्मिन का साथ देने नाहिदा अक्तर आई हैं।

08:48 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को चौथा झटका

बांग्लादेश ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। तीसरा झटका उन्हें कप्तान निगार सुल्ताना के रूप में लगा जो रनआउट हो गईं। वह सिर्फ नौ रन बना पाईं। इसके बाद राधा यादव ने शोभना मोस्त्री को अपना शिकार बनाया। वह 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब क्रीज पर शर्मिन अख्तर का साथ देने शोर्ना अक्तर आई हैं।

08:10 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश के कारण होगा 27 ओवर प्रति पारी का खेल

बारिश के कारण एक बार फिर ओवर्स में कटौती की गई है। अब 27 ओवर प्रति पारी का खेल होगा। 

06:11 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच

बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच जारी मुकाबला रुक गया है। बांग्लादेश ने 12.2 ओवर में दो विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। फिलहाल शर्मिन अख्तर 18 और निगार सुल्ताना दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

05:41 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: 34 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका

बांग्लादेश को दूसरा झटका दीप्ति शर्मा ने दिया। उन्होंने रूबया हैदर को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बना पाईं। अब शर्मिन अख्तर का साथ देने निगार सुल्ताना आई हैं।

05:16 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश की झटके से शुरुआत

बांग्लादेश को शुरुआती ओवर में पहला झटका रेणुका सिंह ने दिया। उन्होंने सुमैया अख्तर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाईं। अब क्रीज पर रुबैया हैदर और शर्मिन अख्तर मौजूद हैं। बता दें कि, बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में लगभग दो घंटे की देरी हुई जिसके बाद अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती करने का फैसला लिया। अब यह मैच 43 ओवर प्रति पारी का कर दिया गया है।

03:24 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारतीय टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

बांग्लादेश टीम: सुमैया अख्तर, रुब्या हैदर जेलिक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, निशिता अख्तर निशी, मारुफा अख्तर।
 

03:20 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी चुनी

भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि ऋचा घोष, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा को आराम दिया गया है जबकि उमा छेत्री वनडे में डेब्यू कर रही हैं। बारिश एक बार फिर शुरू हो गई है, जिसकी वजह से मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है।

02:51 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live Score: बारिश के कारण टॉस में हो रही देरी

नवी मुंबई में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना है। लेकिन अब तक बारिश के कारण टॉस नहीं हो सका है।

02:29 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live: बारिश के कारण टॉस में देरी

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला विश्व कप के ग्रुप चरण के मैच में टॉस होने में देरी हो रही है। बारिश के कारण टॉस फिलहाल नहीं हो सका है।

02:25 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W Live: उमा छेत्री का डेब्यू

भारतीय टीम के लिए इस मैच में उमा छेत्री वनडे डेब्यू करेंगी। टॉस से पहले उमा को वनडे कैप पहनाई गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ परखना चाहती है। छेत्री को स्मृति मंधाना ने वनडे कैप पहनाई है। 

02:22 PM, 26-Oct-2025

IND W vs BAN W: बारिश के कारण भारत-बांग्लादेश मैच रद्द, अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना

Live Cricket Score Today, IND W vs BAN W ODI World Cup 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच महिला विश्व कप के ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब वह इस मैच से अपनी तैयारियों को पुख्ता करेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें