फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: पहले दिन का खेल खत्म; भारत का स्कोर 98/1, ऑस्ट्रेलियाई टीम 121 रन आगे

Thu, 21 Dec 2023 05:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IND W vs AUS W Test 2023 Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को भी हराने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 219 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना और स्नेह राणा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:05 PM, 21-Dec-2023

पहले दिन का खेल खत्म

मुंबई में पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 19 ओवर में एक विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 121 रन पीछे है, लेकिन उसके नौ विकेट बचे हुए हैं। स्मृति मंधाना 49 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रही हैं। स्नेह राणा आठ गेंद में चार रन बनाकर नाबाद हैं। शेफाली वर्मा 59 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट जेस जॉनसन ने लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 219 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50 रन तहलिया मैकग्राथ ने बनाए। बेथ मूनी ने 40 रन की पारी खेली। कप्तान हीली ने 38 और किम गर्थ ने 28 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। स्नेह राणा को तीन और दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।

मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाकर पहली पारी में बढ़त लेना चाहेगी और ऑस्ट्रेलिया पर भी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

04:55 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

90 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा है। शेफाली वर्मा 59 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। जेस जॉनसन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब स्मृति मंधाना के साथ स्नेह राणा क्रीज पर हैं।

04:46 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार शुरुआत की है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रही हैं और भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन के पार जा चुका है।

विज्ञापन
03:37 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी 219 रन पर सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 219 रन पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50 रन तहलिया मैकग्राथ ने बनाए। बेथ मूनी ने 40 रन की पारी खेली। कप्तान हीली ने 38 और किम गर्थ ने 28 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। स्नेह राणा को तीन और दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले।

03:18 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिरे

198 रन पर ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा है। दीप्ति शर्मा ने जेस जॉनसन को विकेटों के सामने फंसाया। उन्होंने 61 गेंद में 19 रन बनाए।

विज्ञापन
02:00 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट गिरे

168 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आठ विकेट गंवा दिए हैं। अलाना किंग 11 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुईं। स्नेह राणा ने उन्हें यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। 

01:38 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा

160 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवा दिए हैं। एश्ले गार्डनर के रूप में कंगारू टीम के सातवां झटका लगा। पूजा वस्त्राकर ने उन्हें यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। गार्डनर ने 26 गेंद में 11 रन बनाए। अब जेस जॉनसन और अलाना किंग क्रीज पर हैं।

01:35 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा

159 रन पर ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट गिरे हैं। पूजा वस्त्राकर ने एनाबेल सदरलैंड को विकेटों के सामने फंसाया। सदरलैंड ने 58 गेंद में 16 रन बनाए। अब जेस जॉनसन और एश्ले गार्डनर क्रीज पर हैं। 52 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 160/6 है।

01:22 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। एश्ले गार्डनर के साथ एनाबेल सदरलैंड क्रीज पर हैं। ये दोनों अच्छी साझेदारी कर टीम का स्कोर 200 रन के पार ले जाने की कोशिश करेंगी। वहीं, भारत की कोशिश यह साझेदारी तोड़कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सस्ते में समेटने की होगी। 50 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 157/5 है।

01:18 PM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा

143 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा है। कप्तान एलिसा हीली 75 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। दीप्ति शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब कंगारू टीम मुश्किल में आ सकती है और भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के अंदर समेटने का मौका है। 

11:49 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/4

पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103/4 है। भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने दो विकेट लिए हैं और स्नेह राणा को एक सफलता मिली है। एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन आउट हुई हैं। अब तक सबसे ज्यादा 50 रन तहलिया मैकग्राथ ने बनाए हैं। वहीं, बेथ मूनी 40 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। मूनी को पूजा वस्त्राकर ने स्नेह राणा के हाथों कैच कराया। फीबी खाता खोले बिना रन आउट हुईं और एलिस पेरी को चार रन के स्कोर पर पूजा ने बोल्ड किया। अब कप्तान एलिसा हीली नौ रन बनाकर खेल रही हैं। दूसरे सत्र में एनाबेल सदरलैंड उनका साथ निभाने के लिए क्रीज पर आएंगी। अब भारतीय गेंदबाजों की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के अंदर समेटने की होगी।

11:05 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरे

87 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खो दिए हैं। तहलिया मैकग्राथ अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गईं। स्नेह राणा ने उन्हें राजेश्वरी गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। तहलिया ने 56 गेंद में आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाए। अब बेथ मूनी के साथ एलिसा हीली क्रीज पर हैं।

10:23 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। बेथ मूनी और तहलिया मैकग्राथ ने मिलकर पारी को संभाला है। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते कंगारू टीम खराब शुरुआत से उबरकर मैच में वापसी कर रही है और अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 56/2 है।

09:41 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: एलिस पेरी भी आउट

एलिस पेरी दो गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुकी हैं। पूजा वस्त्राकर ने उन्हें बोल्ड किया। सात रन पर दो विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम संघर्ष कर रही है। अब मूनी के साथ तहलिया मैकग्राथ क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/2 है।

09:39 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही ओवर में गंवाया विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद खराब शुरुआत की है। फीबी लिचफील्ड कोई गेंद खेले बिना रन आउट हो चुकी हैं। अब बेथ मूनी के साथ एलिस पेरी क्रीज पर हैं।

09:26 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, लॉरेन चीटल।

09:24 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय पिचों में आमतौर पर पहली पारी में बल्लेबाजी आसान होती है और खेल आगे बढ़ने के साथ पिच टूटती जाती है। इससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और रन बनाना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी है।

09:13 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W Live Score: ऋचा घोष का टेस्ट डेब्यू

ऋचा घोष इस मैच में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रही हैं। मैच से पहले उन्हें टेस्ट टीम की टोपी दी गई। वह भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाली 94वीं महिला खिलाड़ी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए लॉरेन चीटल अपना पहला मैच खेल रही हैं। उन्होंने अभ्यास मैच में शानदार गेंदबाजी की थी।

09:08 AM, 21-Dec-2023

IND W vs AUS W: पहले दिन का खेल खत्म; भारत का स्कोर 98/1, ऑस्ट्रेलियाई टीम 121 रन आगे

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के भारत दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से हो रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच भी खेले जाएंगे। भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। मुंबई के वानखेड़े में हो रहे टेस्ट मैच में भारत बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा। कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया ने मुंबई में ही इंग्लैंड की मजबूत टीम को एकतरफा अंदाज में हराया था और भारतीय खिलाड़ियों के हौंसले सातवें आसमान पर हैं।

भारत ने 46 साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले दस टेस्ट में से एक भी नहीं जीता है। करीब 40 साल बाद भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास एलिसा हीली के रूप में नई कप्तान हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने फरवरी 1984 में इसी मैदान पर भारत में आखिरी बार टेस्ट खेला था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट में स्मृति मंधाना के पहली पारी में बनाए गए 127 रन की मदद से मैच ड्रॉ रहा था

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें