फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: भारत ने जीता चौथा टी20 मैच, जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, जायसवाल-गिल ने जड़े अर्धशतक

Sat, 13 Jul 2024 08:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

खास बातें

 India vs Zimbabwe 4th T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला गया। जिम्बाब्वे ने मारुमानी और मधवेरे की 63 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की नाबाद साझेदारी की बदौलत 15.2 ओवर में 156 रन बनाए और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
भारत बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्कोर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:22 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत ने 10 विकेट से जीता मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला रविवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिम्बाब्वे ने मारुमानी और मधवेरे की 63 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की नाबाद साझेदारी की बदौलत 15.2 ओवर में 156 रन बनाए और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

गिल-जायसवाल की मैच जिताऊ साझेदारी
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। दोनों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाए। जायसवाल ने 29 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया जबकि गिल ने अपने अर्धशतक को पूरा करने के लिए 35 गेंदों का सहारा लिया। दोनों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए इस मुकाबले को 28 गेंदों के शेष रहते खत्म कर दिया।  इस मैच में जायसवाल 53 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 93 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, गिल ने 39 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों इस मैच में नाबाद रहे। 

07:10 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत को जीत के लिए 18 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए 18 रन की जरूरत है। जायसवाल और गिल दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

06:47 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा पचासा है। वहीं, शुभमन गिल भी दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/0 है।

विज्ञापन
06:43 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले समाप्त, भारत का स्कोर 61/0

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और भारतीय टीम की सलामी जोड़ी दमदार फॉर्म में नजर आ रही है। जायसवाल और गिल के बीच 60 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/0 है।

06:30 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत की दमदार शुरुआत

भारत की दमदार शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/0 है।

विज्ञापन
06:15 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में हैं। पारी का पहला ओवर नगारवा फेंक रहे हैं।

06:06 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत के सामने रखा 153 रन का लक्ष्य

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरे मधवेरे और मारुमानी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे अभिषेक ने नौवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने मारुमानी को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, मधवेरे 25 रन बनाकर आउट हुए। टीम को तीसरा झटका ब्रायन बेनेट के रूप में लगा जो सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा सिकंदर रजा ने संभालने की कोशिश की। हालांकि, जिम्बाब्वे का बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए। कैंपबेल तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को पांचवां झटका कप्तान रजा के रूप में लगा जो 28 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात यह है कि इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे तुषार देशपांडे ने उन्हें आउट किया। रजा के रूप में उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली सफलता मिली। इस मैच में मायर्स ने 12, मदांडे ने सात  और अकरम ने चार (नाबाद) रन बनाए। भारत के लिए खलील अहमद ने दो विकेट चटकाए जबकि देशपांडे, सुंदर, अभिषेक और शिवम को एक-एक विकेट मिला।

05:55 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: तुषार को मिली पहली सफलता

पारी का 19वां ओवर फेंकने आए तुषार देशपांडे को उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट मिला। उन्होंने अच्छी फॉर्म में चल रहे कप्तान रजा को गिल के हाथों कैच कराया। जिम्बाब्वे के कप्तान इस मैच में 46 रन बनाकर आउट हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मदांडे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मायर्स भी मौजूद हैं। 

05:52 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: सिकंदर रजा और मायर्स ने संभाली पारी

सिकंदर रजा और डियोन मायर्स ने पारी संभाली है। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। 18 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 138/4 है।

05:36 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: कैंपबेल रनआउट हुए

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। उन्हें एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। 96 रन के स्कोर पर मेजबान टीम को चौथा झटका लगा। रवि बिश्नोई ने चतुराई दिखाते हुए अपने ही ओवर में कैंपबेल को रनआउट कर दिया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डियोन मार्यस उतरे हैं। 

05:31 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट भी गिरा

जिम्बाब्वे को तीसरा झटका ब्रायन बेनेट के रूप में लगा। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 92 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैंपबेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सिकंदर रजा क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 93/3 है।

05:17 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्व को लगा दूसरा झटका

जिम्बाब्वे को दूसरा झटका भी शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने मधवेरे को 67 रन के स्कोर पर आउट किया। वह इस मुकाबले में 25 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिकंदर रजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ब्रायन बेनेट उतरे हैं।

05:05 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका

जिम्बाब्वे को पहला झटका अभिषेक शर्मा ने दिया। उन्होंने तदिवनाशे मारुमानी को 63 रन के स्कोर पर आउट किया। वह इस मैच में 32 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रायन बेनेट उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मधवेरे क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:58 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले समाप्त, जिम्बाब्वे का स्कोर 44/0

पावरप्ले समाप्त हो चुका है। जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज वेस्ले मधवेरे और तदिवनाशे मधवेरे दमदार बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच शुरुआती छह ओवरों में 44 रनों की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 44/0 है।

04:30 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मधवेरे और मारुमानी क्रीज पर उतरे हैं। भारत की तरफ से पारी का पहला ओवर खलील अहमद फेंक रहे हैं।

04:11 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, तेंदई चतारा।

04:04 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मुकाबले में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है। वेलिंगटन मसाकाद्जा की जगह फराज अकरम को मौका मिला है।

03:59 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: यशस्वी-सैमसन के पास भी मौका

भारत के पास अब इस प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं लिहाजा अभिषेक यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत का विकल्प हो सकते हैं। वह एक और अच्छी पारी खेलकर अपना दावा पक्का करना चाहेंगे। संजू सैमसन और शिवम दुबे के लिए भी इस सीरीज में बहुत कुछ दांव पर है। दुबे और सैमसन बाकी दोनों मैचों में उम्दा प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन अपने गेंदबाजों खासकर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के प्रदर्शन से खुश होगा जिसकी गुगली मेजबान बल्लेबाज खेल ही नहीं पा रहे हैं। बिश्नोई, आवेश खान और वॉशिंगटन छह-छह विकेट ले चुके हैं। मुकेश कुमार को पिछले मैच में आराम दिया गया था जो आवेश की जगह खेल सकते हैं। दूसरी ओर पहला मैच जीतने के अलावा जिम्बाब्वे ने इस सीरीज में कुछ उल्लेखनीय नहीं किया है। उसके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी और अर्धशतक जमाने वाले डियोन मायर्स के अलावा कोई खिलाड़ी छाप नहीं छोड़ सका है।

03:32 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

मौजूदा क्रिकेट परिदृश्य में जिम्बाब्वे पर जीत बहुत बड़ी नहीं कही जाएगी, लेकिन इससे उन युवाओं में उम्मीद जरूर पैदा होगी जो आधुनिक क्रिकेट के कुछ दिग्गजों के संन्यास के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं। इनमें वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय से रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद वॉशिंगटन की नजरें स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह पक्की करने पर लगी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 4.5 की इकॉनोमी रेट से छह विकेट लिए। श्रीलंका दौरे के लिए सफेद गेंद की टीम चुनते समय उनके नाम पर विचार जरूर होगा। उपयोगी स्पिन गेंदबाज होने के साथ वह निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज भी हैं। वहीं, अभिषेक ने दूसरे टी20 में 47 गेंद में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा की बानगी पेश की।

03:17 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM Live Score: कप्तानी में पहली सीरीज जीतने के लिए शुभमन उत्सुक

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए अगले दोनों मैच जीते और अब उसकी कोशिश चौथे टी20 मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को चौथे टी20 मैच के जरिये सीरीज अपने नाम करके एक नए दौर का आगाज करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल भी अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीतने के लिए उत्सुक होंगे। 

03:11 PM, 13-Jul-2024

IND vs ZIM: भारत ने जीता चौथा टी20 मैच, जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया, जायसवाल-गिल ने जड़े अर्धशतक

Live Cricket Score Today, India vs Zimbabwe 4th T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया अजेय बढ़त लेने के लिए उतरेगी। पिछले दोनों मैचों में जीत के बाद भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें