भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले शनिवार को जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया था। हालांकि, रविवार को भारतीय टीम ने मेजबानों से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन ही बना सकी।
जिम्बाब्वे की पारी
जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मुकाबले में झटके साथ हुई थी। पहले ही ओवर में मुकेश कुमार ने काया को बोल्ड किया था। वह सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा मधवेरे (43) और बेनेट (26) ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 15 गेंदों में 36 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए बेनेट को बोल्ड किया। वह नौ गेंदों में 26 रन बनाकर आउचट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कहर बरपाया। पारी के चौथे ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए। आवेश ने मायर्स (0) और रजा (4) को आउट किया। इस मैच में कैंपबेल ने 10, मदांडे ने शून्य, मसाकाद्जा ने एक, जोंगवे ने 300, मुजरबानी ने दो और चतारा (नाबाद) ने शून्य रन बनाए। भारत के लिए मुकेश और आवेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, रवि बिश्नोई को दो और सुंदर को एक विकेट मिला।
मधवेरे 39 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने 17वें ओवर में बोल्ड किया। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मुजरबानी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोंगवे मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर 119/8 है।
जिम्बाब्वे को सातवां झटका 12वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। जुरेल ने मसाकाद्जा को रन आउट कर दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ल्यूक जोंगवे उतरे हैं।
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका वाशिंगटन सुंदर ने दिया। उन्होंने 72 रन के स्कोर कैंपबेल को आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मदांडे उतरे हैं।
कप्तान रजा चार रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आवेश खान ने जुरेल के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कैंपबेल उतरे हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 46/4 है।
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका आवेश खान ने 41 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने मायर्स को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सिकंदर रजा उतरे हैं।
जिम्बाब्वे को दूसरा झटका भी मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने ब्रायन बेनेट को बोल्ड किया। वह नौ गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मायर्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मधवेरे मौजूद हैं।
जिम्बाब्वे को पारी की शुरुआत में ही पहला झटका लग गया है। मुकेश कुमार ने चार रन के स्कोर को काया को आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बेनेट उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए वेस्ले मधवेरे क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए। इस मैदान पर यह किसी टीम द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 रन बनाए थे।
अभिषेक ने अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों का सहारा लिया। वहीं, गायकवाड़ ने 38 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इस मैच में वह 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू सिंह भी 22 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे।
गायकवाड़ ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा पचासा है।
अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने पहला शतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों में 100 रन बनाए। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए। पिछले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। शर्मा ने गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/2 है।
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 33 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों के बीच 58 गेंदों में 92 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102/1 है।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/1 है। ऋतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 52 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
10 रन के स्कोर पर एक विकेट खो चुकी भारतीय टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। भारत की इस दरकार को अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ पूरा कर रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। पावरप्ले समाप्त हो चुका है। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 36/1 है।
भारत को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर मुजरबानी ने दिया। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को बेनेट के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल उतरे हैं। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/0 है।
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे : वेस्ले मधेवेरे, इनोसेंट काया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदाई चतारा।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि दूसरे टी20 मैच में भारत एक बदलाव के साथ खेलता नजर आएगा। खलील अहमद की जगह साई सुदर्शन खेलते नजर आएंगे। इस मैच के जरिए वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। वहीं, जिम्बाब्वे बिना किसी बदलाव के खेलती नजर आएगी।
आमतौर पर भारतीय टीम जल्दी से प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करती है, लेकिन पहला ही मैच हारने के बाद टीम प्रबंधन कुछ बदलाव करने में मजबूर हो सकता है। इस दौरे के लिए कोच के तौर पर टीम के साथ गए वीवीएस लक्ष्मण ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में टीम जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच के लिए टीम में दो बदलाव कर सकती है। ध्रुव जुरेल की जगह विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को अवसर मिल सकता है, जबकि गेंदबाजी विभाग में खलील अहमद की जगह हर्षित राणा भारत के लिए इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं। मालूम हो कि भारत ने पहले मैच में तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया था जिसमे अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग शामिल थे।
पहले टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें..
https://www.amarujala.com/live/cricket/cricket-news/ind-vs-zim-live-cricket-score-india-vs-zimbabwe-1st-t20-2024-harare-stadium-updates-in-hindi-2024-07-06
भारत का इस साल टी20 में प्रदर्शन शानदार रहा था और उसने इस प्रारूप में इससे पहले कोई मैच नहीं गंवाया था। हालांकि, जिंबाब्वे ने भारतीय टीम का लगातार 12 मैचों से चला आ रहा विजयी अभियान थाम दिया। यह इस साल टी20 में भारत की पहली हार थी। इससे पहले, टीम ने इस प्रारूप में लगातार 12 मुकाबले जीते थे। भारतीय टीम ने साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीती थी और फिर टी20 विश्व कप में लगातार नौ मैच जीते थे, जिसमे बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच भी शामिल है। भारत ने इससे पहले 2021-22 में भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 12 मैच जीते थे।
शुभमन गिल की अगुआई में जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच अब रविवार को हरारे में ही दूसरा मुकाबला खेला जाएगा जिसमे भारतीय टीम की कोशिश वापसी करने पर टिकी होंगी। भारत को जिंबाब्वे के खिलाफ 2016 के बाद पहली बार टी20 में हार का सामना करना पड़ा था।
Live Cricket Score Today, India vs Zimbabwe 2nd T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पिछले मैच में भारत को जिम्बाब्वे ने 13 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में वापसी के लिए उतरेगी।