फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, कोहली-गिल के शतक से सीरीज में बनाई बढ़त

Sun, 27 Sep 2026 09:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

खास बातें

India vs West Indies, 1st ODI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने 295 रन बनाए थे, लेकिन विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों ने भारत के लिए लक्ष्य आसान कर दिया। कोहली ने नाबाद 139 और गिल ने 113 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:36 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: 8 विकेट से जीता भारत

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की। तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली 139 और गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 42वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर भारत को जीत दिला दी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंद बाकी रहते 296 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स ने 101 और जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 42 ओवर में दो विकेट पर 296 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 113 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और नौ छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने भी 32 रन बनाए।

09:18 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: विराट कोहली ने जड़ा 55वां वनडे शतक

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 74 गेंदों में शतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर का 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक है। कोहली ने 38वें ओवर में छक्का लगाकर सैकड़ा पूरा किया।

09:01 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका रोस्टन चेज ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। वह 108 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हो गए। अब विराट कोहली का साथ देने ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं।

विज्ञापन
08:34 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: गिल का शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 96 गेंदों पर शतक पूरा किया। गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और कोहली के साथ साझेदारी जारी रखी। कोहली और गिल के बीच 100+ रनों की साझेदारी हो गई है। 

08:27 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: कोहली के वनडे में 15000 रन पूरे

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में 15000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने सबसे तेजी से वनडे में यह उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए हैं। सचिन ने 377 वनडे पारी में 15000 रन पूरे किए थे। यानी कोहली सचिन की तुलना में 74 पारी पहले इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
08:15 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। कोहली ने छक्के के साथ 40 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। कोहली और गिल के बीच शानदार साझेदारी जारी है। 

08:10 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: कोहली-गिल की साझेदारी

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच शानदार साझेदारी जारी है। भारतीय टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। वहीं, कोहली अर्धशतक पूरा करने के करीब पहुंच रहे हैं। 

07:40 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: गिल का अर्धशतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। गिल ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और पचासा पूरा किया। गिल के साथ कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:19 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा 35 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। 

07:11 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: रोहित और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और रोहित शर्मा तथा शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 70 रन हो गया है।

06:28 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: भारत की पारी शुरू

वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

05:55 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी समाप्त

जस्टिन ग्रीव्स के शतक और जॉन कैंपबेल तथा आमिर जांगू के अर्धशतकों की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को 296 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में सात विकेट 295 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए ग्रीव्स ने 101, जॉन कैंपबेल ने 62, रोस्टन चेज ने 24, केसी कार्टी ने 13, शाई होप ने 12 और मैथ्यू फोर्ड ने सात रन बनाए। आमिर जांगू 43 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और नीतीश रेड्डी को एक विकेट मिला। 

05:49 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: विंडीज को सातवां झटका

वेस्टइंडीज को मैथ्यू फोर्ड के रूप में सातवां झटका लगा है। नीतीश रेड्डी ने फोर्ड को आउट किया जो सात रन बनाकर आउट हुए। 

05:41 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: जांगू का अर्धशतक

आमिर जांगू ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। वेस्टइंडीज का स्कोर 270 के पार पहुंच गया है। विंडीज की पारी पूरी होने में दो ओवर शेष हैं। 

05:27 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को छठा झटका

वेस्टइंडीज को रोस्टन चेज के रूप में छठा झटका लगा है। चेज और आमिर जांगू के बीच अच्छी साझेदारी हुई जिसे प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा। चेज 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

04:48 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की आधी टीम आउट

कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को पांचवां झटका दिया है। कुलदीप ने ज्वेल एंड्रयू को अपना शिकार बनाया जो खाता भी नहीं खोल सके। कुलदीप ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए, लेकिन हैट्रिक नहीं पूरी कर सके। 

04:46 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: ग्रीव्स आउट हुए

जस्टिन ग्रीव्स शतक लगाकर आउट हो गए हैं। ग्रीव्स को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। ग्रीव्स 108 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। 

04:40 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: ग्रीव्स का शतक

जस्टिन ग्रीव्स ने 104 गेंदों पर भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया है। ग्रीव्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया है। 

04:36 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

कुलदीप यादव ने शाई होप को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा है। शाई होप 12 रन बनाकर आउट हुए। 

04:18 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरी सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा ने केसी कार्टी को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। कार्टी 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, जस्टिन ग्रीव्स टिके हुए हैं और शतक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। 

04:03 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: ग्रीव्स की शानदार पारी

जस्टिन ग्रीव्स की शानदार पारी जारी है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में दमदार बल्लेबाजी की है। भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और उन्हें अब तक एक ही विकेट मिला है।

03:33 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पहली सफलता

कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। कैंपबेल और ग्रीव्स के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई। कैंपबेल 60 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।

03:20 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: कैंपबेल का अर्धशतक

जॉन कैंपबेल ने भी भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। कैंपबेल और ग्रीव्स के बीच पहले विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी हो गई है। भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते दिख रहे हैं और उन्हें अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। 

03:05 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: ग्रीव्स का अर्धशतक

जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है। भारत को अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। 

02:40 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: ग्रीव्स-कैंबेल की साझेदारी

जॉन कैंबेल और जस्टिन ग्रीव्स के बीच पहले विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। कैंबेल और ग्रीव्स ने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। 

02:27 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत

जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारतीय गेंदबाज अब तक विकेट नहीं निकाल सके हैं। पांच ओवर की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बनाए हैं। 

02:05 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

01:36 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स। 

 

01:33 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच से नमन धीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। प्लेइंग-11 को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वह इस मैच में चार गेंदबाज और दो ऑलराउंडर के साथ उतरेंगे। 

01:25 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: कोहली के पास सचिन की बराबरी का मौका

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तूफानी शतक लगाकर अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर कुछ समय के लिए विराम लगा दिया। रोहित इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे कि वह अपनी लय बनाए रखें और कुछ और बड़ी पारियां खेलें, क्योंकि उन्हें पता होगा कि असफल होने पर उन पर आलोचक हावी हो जाएंगे। इसके विपरीत कोहली की स्थिति अधिक मजबूत है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में 15000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के लिए 51 रन पीछे हैं। कोहली और रोहित दोनों ने शुक्रवार शाम को नेट पर जिस तरह से करीब 20 मिनट तक बल्लेबाजी की, उससे उनकी ललक का पता चलता है।

01:15 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: रोहित-कोहली होंगे आकर्षण का केंद्र

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में फिर से आकर्षण का केंद्र होंगे, जबकि भारतीय टीम 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहेगी। विश्व कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे मैच खेलने हैं। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे उसे अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी मजबूत 15 सदस्यीय टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।

01:14 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Live Score: नमन धीर करेंगे डेब्यू

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से नमन धीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। टॉस से पहले नमन धीर को भारतीय टीम की कैप दी गई। 

01:05 PM, 27-Sep-2026

IND vs WI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, कोहली-गिल के शतक से सीरीज में बनाई बढ़त

India vs West Indies, 1st ODI Live Score update: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवंतपुरम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज के साथ ही अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटेगी। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजरें रहेंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें