वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा। रविवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत को पांचवां झटका शमार जोसेफ ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को आउट किया। वह 17 रन बनाकर लौटे। अब शिवम दुबे आए हैं।
भारत का स्कोर चार विकेट पर 160 के पार पहुंच गया है। हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन क्रीज पर डटे हुए हैं।
14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने तीन विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 69 और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
भारत को तीसरा झटका शमार जोसेफ ने दिया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए। अब सैमसन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
अहम मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 98 रन है।
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
जेसन होल्डर ने भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने हेटमायर के हाथों ईशान किशन को कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
भारत को पहला झटका अकील होसैन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब सैमसन का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक मिली।
हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड को सैमसन के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। अब रोवमैन पॉवेल का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं।
12वें ओवर में बुमराह ने भारत की वापसी कराई है। उन्होंने दो विकेट झटके। शिमरॉन हेटमायर 27 और रोस्टन चेज 40 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल क्रीज पर मौजूद हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शाई होप को नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए होप ने चेज के साथ 68 रनों की साझेदारी की। अब शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।
शुरुआती छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शाई होप (25) और रोस्टन चेज (20) क्रीज पर डटे हैं और अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। भारत की नजरें इस साझेदारी को तोड़ने पर हैं।
तीन ओवर के बाद वेस्टंडीज का स्कोर 23/0 है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की नजर विकेट पर है।
वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुका है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह है।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पोवैल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारिया शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
भारत के बल्लेबाज सही समय पर लय में लौट आए हैं और अब गेंदबाजों की बारी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अपने पुराने फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं। यह रहस्यमयी स्पिनर अपनी लेंथ को सही ढंग से नियंत्रित करने में विफल रहा है और ऐसा लगता है कि वह बहुत ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। चक्रवर्ती के नहीं चल पाने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को नुकसान हुआ। चक्रवर्ती ने उस मैच में चार ओवर में 47 रन लुटा दिए थे।
वरुण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज्यादातर शॉर्ट पिच गेंदें की और जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ फुल लेंथ गेंद करने की कोशिश की तब भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली। इस मैच में अनुभवी सिकंदर रजा ने उन्हें निशाने पर रखा। वरुण ने इस मैच में चार ओवरों में 35 रन दिए। यह देखना बाकी है कि टीम प्रबंधन चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में बनाए रखता है या बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल करता है। कुलदीप ने वर्तमान टूर्नामेंट में अभी तक केवल पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला है। वरुण और कुलदीप दोनों ने अपने आईपीएल करियर के अधिकतर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से इसी मैदान पर खेले हैं और वे यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। चक्रवर्ती ने हालांकि यहां अधिक मैच खेले हैं।
एक और चिंता ऑलराउंडर शिवम दुबे का गेंदबाजी में अनियमित प्रदर्शन है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दुबे ने सिर्फ दो ओवरों में 46 रन लुटाए, जिसमें 10 गेंदों के एक ओवर में चार वाइड और दो नोबॉल शामिल थीं। मुख्य कोच गौतम गंभीर का ऑलराउंडर के प्रति आकर्षण जगजाहिर है, लेकिन ईडन पिच पर दुबे की मध्यम गति की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के सामने उलटी पड़ सकती है।
इस बात की संभावना कम है कि भारत बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह का बदलाव करेगा। रिंकू सिंह को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि सैमसन को जिस कारण टीम में लाया गया था, उन्होंने वो भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रन बरसते नजर आ सकते हैं, ऐसे में भारत बल्लेबाजी मजबूत रखना चाहेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को भी मोर्चा संभालना होगा।
भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभिषेक शर्मा फॉर्म में वापस लौट आए हैं। अभिषेक ने टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच में खाता भी नहीं खोला था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी कि अभिषेक का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चले। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच के लिए भारत की तरफ से ओपनिंग करने कौन आता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक ने ओपनिंग की थी। संजू ने केवल 24 रन बनाए, लेकिन उन्होंने शुरू में ही रन गति तेज कर दी जिसका बाकी बल्लेबाजों पर सकारात्मक असर पड़ा। उनके आक्रामक रवैये ने अभिषेक शर्मा के हौसले को बुलंद किया सैमसन को रिंकू सिंह की जगह मौका मिला था। अब अगर सैमसन फिर खेले तो यह तय है कि एक बार फिर वह ओपनिंग करने उतरेंगे और ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतना होगा। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद से टीम ने सबक लिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार वापसी की। भारतीय बल्लेबाजों ने यह दिखाया था कि उनकी बल्लेबाजी कितनी मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं, प्लेइंग-11 के संयोजन ने भी भारत की चिंता बढ़ा दी है।
Today Live Cricket Score IND vs WI T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति का है, जो भी टीम जीतेगी वह ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी।