फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 1st T20 Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया, वेंकटेश अय्यर ने छक्के के साथ जीत दिलाई

Wed, 16 Feb 2022 11:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

India vs West Indies (IND vs WI) 1st T20i Highlights: भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 16-Feb-2022

भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। निकोलस पूरन ने 43 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेली। 

भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। ये दोनों विकेट रवि ने एक ही ओवर में चटकाए। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।

जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 18 गेंदों पर 34 रन और वेंकटेश अय्यर 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वेंकटेश और सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर 48 रन की नाबाद साझेदारी की। वेंकटेश ने 19वें ओवर में फैबियन एलेन की पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो विकेट मिले। वहीं, शेल्डन कॉट्रेल और फैबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिया।

भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है। इस दौरान भारत ने टी-20 विश्व कप में नामीबिया, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड को हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को घरेलू सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 11 मैचों में और वेस्टइंडीज ने छह मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

10:25 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: उपकप्तान पंत आठ रन बनाकर आउट

टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की उपकप्तानी कर रहे ऋषभ पंत आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शेल्डन कॉट्रेल ने शॉर्ट फाइन लेग पर ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। पंत ने एकबार फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया है। वह इससे पहले भी कई बार यह कारनामा कर चुके हैं। 

भारत ने 15 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 13 रन और वेंकटेश अय्यर पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 30 गेंदों पर 38 रन की जरूरत है।

10:13 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: 95 रन पर भारत को तीसरा झटका

भारत ने 95 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फैबियन एलेन ने कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। विराट एक बार फिर फेल हुए। इससे पहले वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 8, 18 और 0 का स्कोर बनाया था। फिलहाल ऋषभ पंत एक रन और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
10:11 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: 93 पर भारत को दूसरा झटका

93 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। इस बार के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन 42 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोस्टन चेज ने फैबियन एलेन के हाथों कैच कराया। रोस्टन का यह दूसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने रोहित शर्मा को भी आउट किया था। ईशान को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

10:05 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: भारत का स्कोर 80/1

10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 30 रन और विराट कोहली आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज ने 158 रन का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन
09:50 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

64 रन के कुल स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 19 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित को रोस्टन चेज ने ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। फिलहाल ईशान किशन 23 रन और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।

09:36 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: भारत का स्कोर पचास रन के पार

भारत ने पांच ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 15 गेंदों पर 38 रन बना लिए हैं। अब तक वह चार चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। वहीं, ईशान किशन 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

09:20 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: दो ओवर के बाद भारत 11/0

भारत ने दो ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा आठ रन और ईशान किशन तीन रन बनाकर मैदान पर हैं। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा है।

09:12 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: भारतीय ओपनर्स मैदान पर

भारत के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। ईशान किशन इस साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वे मुंबई के लिए भी रोहित के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।

09:01 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज ने 7 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए

वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। विंडीज ने 20 ओवर में सात  विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। कप्तान कीरोन पोलार्ड 19 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। ओडियन स्मिथ पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने रोहित के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन 43 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए।

इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ब्रैंडन किंग 4 रन, काइल मायर्स 31 रन, रोस्टन चेज 4 रन, रोवमन पॉवेल 2 रन, अकील हुसैन 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर रोस्टन चेज और रोवमन पॉवेल को आउट किया। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

08:47 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: निकोलस पूरन पवेलियन लौटे

135 रन के स्कोर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। निकोलस पूरन 43 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। फिलहाल कीरोन पोलार्ड 16 रन और ओडियन स्मिथ शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने छह विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं।

08:36 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: पूरन का अर्धशतक

निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल कीरोन पोलार्ड छह और निकोलस पूरन 39 गेंदों पर 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।


 

08:26 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को पांचवां झटका

90 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। दीपक चाहर ने अकील हुसैन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। अकील 12 गेंदों पर 10 रन बना सके। इससे पहले युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को धमाल देखने को मिला। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच में एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने रोस्टन चेज और रोवमन पॉवेल को पवेलियन भेजा। 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने पांच विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल कीरोन पोलार्ड एक रन और निकोलस पूरन 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
 

08:05 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: रवि ने एक ओवर में दो विकेट झटके

11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर रोस्टन चेज को आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर रोवमन पॉवेल को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। पॉवेल तीन गेंदों पर दो रन बना सके। बिश्नोई का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच है और इसी मैच में उन्होंने एक ओवर में दो विकेट लेने का कारनामा किया है। वेस्टइंडीज ने 12 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल अकील हुसैन तीन और निकोलस पूरन 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs WI 1st T20 Live Score: India vs West Indies 1st T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi
 

08:03 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI Live: रवि बिश्नोई को पहला विकेट

72 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। रोस्टन चेज 10 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला विकेट रहा।

08:00 PM, 16-Feb-2022

10 ओवर का खेल खत्म 

भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखा है। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन और रॉस्टन चेज़ क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 71/2, 
निकोलस पूरन (27*), रॉस्टन चेज (4*)

07:47 PM, 16-Feb-2022

बिश्नोई की किफायती शुरुआत 

अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने एक अच्छी शुरुआत करते हुए अपने पहले ओवर में महज चार रन खर्चे।

07:42 PM, 16-Feb-2022

वेस्टइंडीज के 50 रन पूरे 

युजवेंद्र चहल का एक सफल ओवर समाप्त हो चुका है जबकि वेस्टइंडीज ने भी अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 51/2, रॉस्टन चेज़ (0*), निकोलस पूरन (15*)
 

07:37 PM, 16-Feb-2022

वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा

युजवेंद्र चहल का पहला ओवर काफी दिलचस्प रहा। ओवर की पहली ही गेंद पर पूरन ने हवाई शॉट खेला जो सीधे बिश्नोई के हाथ में गई लेकिन वह उसे लेकर बाउंड्री रोप को छू गए और वेस्टइंडीज को छह रन का फायदा हुआ। हालांकि इसके बाद ओवर की पांचवी गेंद पर चहल ने चहल ने मेयर्स को 31 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया।  

07:31 PM, 16-Feb-2022

पहला पावरप्ले समाप्त 

वेस्टइंडीज की पारी के पहले छह ओवर समाप्त हो चुके हैं। इसमें मेहमान टीम ने ब्रैंडन किंग का एक विकेट गंवाकर 44 रन भी बटोर लिए। 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 44/1, काइल मेयर्स (31*), निकोलस पूरन (8*)

07:28 PM, 16-Feb-2022

गेंदबाजी में पहला बदलाव 

टीम इंडिया ने गेंदबाजी में पहला बदलाव करते हुए हर्षल पटेल को गेंदबाजी सौंपी है। पटेल पहले पावरप्ले का आखिरी ओवर कर रहे हैं।

07:25 PM, 16-Feb-2022

भुवनेश्वर का महंगा ओवर 

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने तेज शुरुआत की है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर में दो चौके की मदद से कुल 10 रन बटोरे। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 35/1, काइल मेयर्स (23*), निकोलस पूरन (7*)

07:07 PM, 16-Feb-2022

वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा

वेस्टइंडीज ने पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने मैच के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर सफलता हासिल की। उन्होंने ब्रैंडन किंग को चार रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। एक ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 4/1, निकोलस पूरन (0*), काइल मेयर्स (0*)

07:02 PM, 16-Feb-2022

मैच शुरू 

वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स ओपनिंग कर रहे हैं जबकि भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद थामी है।

06:50 PM, 16-Feb-2022

दोनों टीमें

भारत: 
रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई  

वेस्टइंडीज़ :
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, रोवमन पॉवेल, कायरन पोलार्ड (कप्तान), रॉस्टन चेज़, रोमारियो शेफ़र्ड, ओडीन स्मिथ, फ़ेबियन ऐलेन, शेल्डन कॉट्रेल, अकील हुसैन

06:48 PM, 16-Feb-2022

टीम अपडेट

भारत की तरफ से आज युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई दो लेग स्पिनर खेल रहे हैं। वहीं रोहित के साथ इशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं वेस्टइंडीज़ के हरफनमौला क्रिकेटर जेसन होल्डर चोटिल होकर मैच से बाहर हैं। उन्हें कल अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी।
 

06:46 PM, 16-Feb-2022

टॉस रिपोर्ट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

06:25 PM, 16-Feb-2022

रवि बिश्नोई का डेब्यू 

लेग स्पिनर कुलदीप बिश्नोई को आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। उन्हें टीम के अनुभवी स्पिनर युज़वेंद्र चहल ने डेब्यू कैप दिया।
 

05:37 PM, 16-Feb-2022

IND vs WI 1st T20 Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया, वेंकटेश अय्यर ने छक्के के साथ जीत दिलाई

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमें पहले मैच के लिए ईडन गार्डन स्टेडियम में आमने-सामने हैं। रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं तो वहीं कीरोन पोलार्ड फिट होकर कैरेबियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें