फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA Highlights: भारत का विजयी आगाज, अमेरिका को 29 रन से हराया; सूर्यकुमार के बाद सिराज चमके

Sat, 07 Feb 2026 11:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वानखेड़े

खास बातें

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 07-Feb-2026

भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। 

10:32 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: अमेरिका को सातवां झटका

अमेरिका को सातवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने मोहम्मद मोहसिन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। अब शैडली वान आए हैं।

10:20 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: लगातार दो गेंदों पर अक्षर ने लिए दो विकेट

अमेरिका को 16वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर संजय कृष्णमूर्ति को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने हरमीत सिंह को सिराज के हाथों कैच कराया। अब शुभम का साथ देने मोहम्मद मोहसिन आए हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर छह विकेट पर 100 रन है।

विज्ञापन
10:02 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: अमेरिका को चौथा झटका

अमेरिका को चौथा झटका मिलिंद कुमार के रूप में लगा। वह 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब संजय कृष्णमूर्ति का साथ देने शुभम रंजन आए हैं।

09:23 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: 13 पर तीसरा विकेट गिरा

अमेरिका को तीसरा झटका साईतेजा मुक्कामल्ला के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:19 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: 11 पर अमेरिका का दूसरा विकेट गिरा

11 पर अमेरिका को दूसरा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने मोनांक पटेल को बनाया शिकार। अब मिलिंद कुमार आए हैं। 

09:14 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: अमेरिका को पहला झटका

अमेरिका को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने एंड्रिस गॉस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर मोनांक पटेल आए हैं।

09:05 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: अमेरिका की पारी शुरू

अमेरिका की पारी शुरू हो चुकी है। एंड्रिस गॉस और साईतेजा मुक्कामल्ला क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 161 रन बनाए हैं।

08:51 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: भारत ने अमेरिका के सामने रखा 162 रन का लक्ष्य

भारत ने अमेरिका के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। 

08:44 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: आठवां झटका

अर्शदीप सिंह चार रन बनाकर आउट हो गए। अब सूर्यकुमार का साथ देने वरुण चक्रवर्ती आए हैं।

08:32 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: सूर्यकुमार यादव का 36 गेंदों में पचासा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने सात विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। फिलहाल अर्शदीप सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।

08:27 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: अक्षर पवेलियन लौटे

भारत को अक्षर पटेल के रूप में सातवां झटका लगा है। अक्षर 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

08:04 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: छठा विकेट गिरा

भारत को छठा झटका हरमीत सिंह ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं।

08:00 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: 72 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

72 पर टीम को पांचवां झटका लगा। रिंकू सिंह को मोहम्मद मोहसिन ने मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं। 12 ओवर का खेल हो गया है। पांच विकेट पर 73 रन भारत ने बना लिए हैं।

07:38 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ, स्कोर 46/4

पावरप्ले समाप्त हो गया। भारत ने चार विकेट खोकर 46 रन बनाए। तीसरा और चौथा झटका शैडली वान ने दिया। उन्होंने पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को मोनांक पटेल के हाथों कैच कराया। इसके बाद शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया। अब सूर्यकुमार का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं।

07:30 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: 45 पर भारत को दूसरा झटका

ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हो गए। शैडली वान ने मिलिंद कुमार के हाथों उन्हें कैच कराया। वह 16 गेंदों में 20 रन बनाकर लौटे। अब तिलक वर्मा का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:29 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: ईशान और तिलक के बीच पनप रही साझेदारी

ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी पनप रही है। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है।

07:09 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: भारत की झटके से शुरुआत

भारत की झटके के साथ शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें अली खान ने संजय कृष्णमूर्ति के हाथों कैच कराया। अब ईशान का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

07:07 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

06:42 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका:  सैतेजा मुक्कामल्ला, एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

06:36 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Live Score: अमेरिका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने कहा कि उनकी प्लेइंग 11 में छह बल्लेबाज दो ऑलराउंडर और तीन गेंदबाजों को मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं। वहीं, बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है, जो हर्षित राणा की जगह शुक्रवार को टीम का हिस्सा बने थे।

06:27 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: रोहित शर्मा और जय शाह ट्रॉफी लेकर आए

पूर्व विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भी मौजूद हैं। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में जीता था। वह इस संस्करण के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी लेकर हिटमैन मैदान पर पहुंचे।
 
 

06:25 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: ऋषभ रिखिराम और शिवमणि कर रहे परफॉर्म

टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। ऋषभ रिखिराम और शिवमणि परफॉर्म कर रहे। 

06:19 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: टी20 विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हुई

टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गए हैं। वह टी20 विश्व कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
 

06:09 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: प्रशंसकों में उत्साह

भारत और अमेरिका के बीच मुकाबले के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
 

05:45 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: भारतीय टीम पहुंची वानखेड़े

अमेरिका के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंच चुकी है।
 

05:08 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: वानखेड़े पहुंचे सैकिया

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मैच से पहले वानखेड़े पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की और विश्व कप के लिए बधाई दी।
 

04:51 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: 20 टीमें लेंगी हिस्सा

पिछले बार की तरह इस बार भी टी20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है जिसमें प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें शामिल हैं। ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ चरण होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें इस चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर आठ चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी। इनमें से दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी जिसके बाद दो टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इस बार जो टीमें इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलेंगी उनमें भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका, स्कॉटलैंड (बांग्लादेश की जगह), इटली, इंग्लैंड, नेपाल, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं।

04:50 PM, 07-Feb-2026

T20 WC Opening Ceremony Live: ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम

टी20 विश्व कप का उद्घाटन समारोह भारत और अमेरिका के बीच मैच से ठीक पहले होगा। रंगारंग कार्यक्रम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इसमें बादशाह और नोरा फतेही के अलावा संगीतकार ऋषभ रिखिराम शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। केवल मैच के टिकट धारक ही उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकेंगे। 

04:41 PM, 07-Feb-2026

IND vs USA Highlights: भारत का विजयी आगाज, अमेरिका को 29 रन से हराया; सूर्यकुमार के बाद सिराज चमके

T20 World Cup Opening Ceremony 2026 Live Performance Photos Video : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है। भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रंगारंगा उद्घाटन समारोह का प्रबंध किया है, जिसमें मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही और रैपर बादशाह परफॉर्म करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें