फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, गिल की टीम ने 1-0 से जीती सीरीज

Thu, 27 Aug 2026 04:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने इससे पहले गॉल में मेजबानों को 165 रनों से हराया था।
विज्ञापन
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:44 PM, 27-Aug-2026

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त

सोनल दिनुषा के शानदार फॉर्म का सिलसिला जारी रहा। सीरीज में अपना तीसरा शतक जड़ते हुए दिनुषा ने श्रीलंका को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहले टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारत की नजरें दूसरे मुकाबले में भी जीत पर थीं। भारत ने पहली पारी में 213 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी, लेकिन श्रीलंका की दूसरी पारी में सोनल दिनुषा की जुझारू बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों को जीत से दूर रखा।

दिनुषा ने फिर किया कमाल
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम ने पांचवें दिन अपनी दूसरी पारी को 229/6 से आगे बढ़ाया। दिनुषा ने नाबाद 133 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने केशरा नुवंथा के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दिनुषा ने इस टेस्ट की पहली पारी में भी 103 रन बनाए थे। इससे पहले गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। इस तरह वह पूरी सीरीज में लगातार तीन शतक लगाने में सफल रहे।

429/9 पर खत्म हुआ मुकाबला
श्रीलंका ने पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 154 ओवर में 429/9 के स्कोर पर पारी घोषित किए बिना मैच खत्म करने पर सहमति बनी। इस समय श्रीलंका की कुल बढ़त 216 रन की थी। भारत की ओर से मनव सुथार ने 3/121 और रवींद्र जडेजा ने 3/94 के आंकड़े दर्ज किए।

1-0 से भारत ने जीती सीरीज
पहले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत के बाद दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली, जबकि सोनल दिनुषा अपने लगातार तीन शतकों के साथ सीरीज के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल रहे।

04:05 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका के नौ विकेट गिरे

श्रीलंका के नौ विकेट गिर गए हैं और रवींद्र जडेजा ने लाहिरू कुमारा को पवेलियन की राह दिखाई है। लाहिरू 12 रन बनाकर आउट हुए। सोनल हालांकि, क्रीज पर टिके हुए हैं। श्रीलंका को अब तक 189 रनों की बढ़त मिल चुकी है।

03:16 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सोनल दिनुषा का शतक

सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ दिया है। दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी की और श्रीलंका को मुश्किल से उबारा। श्रीलंका ने अब तक 172 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

विज्ञापन
02:55 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: टी ब्रेक

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पांचवें दिन टी ब्रेक तक दूसरी पारी में आठ विकेट पर 383 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की बढ़त 170 रन की हो चुकी है। सोनल दिनुषा शतक के करीब हैं और 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ लाहिरू कुमारा दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

02:41 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: दिनुषा की पारी जारी

सोनल दिनुषा की शानदार पारी जारी है। दिनुषा की दमदार बल्लेबाजी की मदद से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 150+ रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

विज्ञापन
02:27 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: जडेजा मैदान से बाहर गए

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मैदान से बाहर चले गए हैं। जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे, तभी उन्हें कुछ दिक्कत लगी। उन्होंने इसके बाद अंपायर से कैप ली और मैदान से बाहर चले गए। जडेजा की जगह सरफराज खान फील्डिंग करने उतरे हैं। 

02:05 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बढ़त 150 रन

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 150 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। सोनल दिनुषा क्रीज पर टिके हुए हैं और उन्होंने श्रीलंका की पारी को संभाले रखा है। 

01:59 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सोनल दिनुषा क्रीज पर टिके

श्रीलंका ने भले ही आठ विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन सोनल दिनुषा क्रीज पर टिके हुए हैं। श्रीलंका ने अब तक 148 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

01:39 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा आठवां झटका

रवींद्र जडेजा ने प्रभात जयसूर्या को आउट कर श्रीलंका को आठवां झटका दिया है। प्रभात दो रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने अब तक 142 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। फिलहाल सोनल दिनुषा क्रीज पर मौजूद हैं। 

01:09 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सोनल की शानदार बल्लेबाजी

सोनल दिनुषा क्रीज पर टिके हुए हैं और उनकी शानदार बल्लेबाजी जारी है। 

12:44 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: नुवंथा पवेलियन लौटे

मानव सुथार ने दूसरे सत्र की शुरुआत में नुवंथा को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। नुवंथा और सोनल के बीच शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन लंच ब्रेक के बाद सुथार ने इस साझेदारी का अंत किया। नुवंथा अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 150 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। नुवंथा और सोनल के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। 

12:42 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच पांचवें दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। 

12:04 PM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 329 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने इस तरह अब तक 116 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। सोनल दिनुषा 55 और केशारा नुवंथा 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए, जबकि नुवंथा और दिनुषा ने आसानी से भारतीय गेंदबाजों का सामना किया। 

11:54 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: नुवंथा-दिनुषा की साझेदारी

नुवंथा और दिनुषा के बीच शानदार साझेदारी जारी है। श्रीलंका ने पांचवें दिन पहले सत्र में शिकंजा कसा हुआ है और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है। श्रीलंका की बढ़त 110 रन के पार पहुंच गई है। 

11:24 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सोनल का अर्धशतक

श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने शानदार अर्धशतक जड़ा। दिनुषा ने नुवंथा के साथ मिलकर श्रीलंकाई पारी को संभाले रखा है जिससे टीम की बढ़त 100 रन के पार पहुंच गई है। 

11:21 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बढ़त 100 के पार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन श्रीलंका की बढ़त 100 रन के पार पहुंच गई है। श्रीलंका के लिए सोनल और नुवंथा ने शानदार साझेदारी की है। 

11:05 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: नुवंथा-दिनषा की साझेदारी

नुवंथा और दिनुषा के बीच सातवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने के करीब है। पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं।

10:30 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बढ़त 50 के पार

श्रीलंका की बढ़त 50 रन के पार पहुंच गई है। श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है और दिनुषा और नुवंथा की साझेदारी भी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। 

10:13 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को विकेट की तलाश

दिनुषा और नुवंथा के बीच सातवें विकेट के लिए साझेदारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने अब तक 40 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

09:46 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा और केशारा नुवंथा क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:35 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: दूसरी पारी में पसिंदु का शानदार प्रदर्शन

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पसिंदु सूरियाबंदर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बना लिए। टीम ने भारत की 213 रन की बढ़त को खत्म करते हुए अब 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

09:11 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: भारत को मिली थी 213 रन की बढ़त

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा। श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए, जबकि पसिंदु सूरियाबंदर ने 80 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। सरांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार विकेट मिला और उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।

08:55 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: श्रीलंका ने हासिल की मामूली बढ़त

फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। इसके साथ ही मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे।

08:51 AM, 27-Aug-2026

भारत बनाम श्रीलंका Live Score: कोलंबो में बारिश का पूर्वानुमान

कोलंबो में आज बारिश का पूर्वानुमान है। कोलंबो में बादल छाए रहने के साथ ही मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम भारत की जीत का इंतजार बढ़ा सकता है।

08:46 AM, 27-Aug-2026

IND vs SL Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, गिल की टीम ने 1-0 से जीती सीरीज

Live Cricket Score Today IND vs SL 2nd Test Day 5: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवां दिन है। भारत ने कोलंबो टेस्ट में शिकंजा कस लिया है। श्रीलंका ने मामूली बढ़त हासिल की है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें