फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया, वेंदेरसे को छह और असलंका को तीन विकेट मिले

Sun, 04 Aug 2024 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 2nd ODI 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:58 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता दूसरा वनडे

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी। तीसरा मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय टीम
आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। श्रीलंकाई गेदंबाजों के खिलाफ भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की विशाल साझेदारी हुई थी। कप्तान 44 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों में अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली ने निराश किया। वह सिर्फ 14 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा अक्षर पटेल ने संभाला। उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। हालांकि, 34वें ओवर में असलांका ने उन्हें आउट किया। इस मैच में शिवम दुबे ने शून्य, श्रेयस अय्यर ने सात, केएल राहुल ने शून्य, वाशिंगटन सुंदर ने 15, सिराज ने चार, अर्शदीप सिंह ने तीन और कुलदीप यादव ने सात* रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के लिए जेफरी वेंदेरसे ने छह और चरिथ असलांका ने तीन विकेट चटकाए।

09:48 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: सिराज चार रन बनाकर आउट

भारत को नौवां झटका भी असलांका ने दिया। उन्होंने सिराज को आउट किया जो सिर्फ चार रन बना सके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अर्शदीप सिंह उतरे हैं।

09:36 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: सुदंर 15 रन बनाकर आउट

भारत को आठवां झटका वाशिंगटन सुंदर के रूप में लगा। उन्हें असलांका ने आउट किया। वह सिर्फ 15 रन बना सके। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद सिराज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कुलदीप यादव मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:15 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: अक्षर पटेल 44 रन बनाकर आउट

भारत को सातवां झटका असलांका ने दिया। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल को आउट किया। वह 44 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कुलदीप यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:27 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा छठा झटका

भारत को छठा झटका भी वेंदरसे ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:20 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वेंदेरसे ने श्रेयस को आउट किया

वेंदेरसे ने श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। भारत ने महज 133 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं और अब क्रीज पर केएल राहुल उतरे हैं। राहुल के साथ अक्षर पटेल मौजूद हैं। वेंदेरसे का इस मैच का यह पांचवां विकेट है और वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल हुए हैं। वेंदेरसे ने पहली बार करियर में वनडे में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। 

08:17 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: कोहली पवेलियन लौटे

वेंदेरसे ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी अपने शिकार बनाया और भारतीय पारी लड़खड़ा दी। कोहली 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 

08:03 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: शिवम दुबे आउट हुए

वेंदरसी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शिवम दुबे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई। भारत ने अच्छी शुरुआत के बाद 116 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर अक्षर पटेल उतरे हैं। 

07:59 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: शुभमन गिल आउट हुए

वेंदेरसी की गेंद पर शुभमन गिल आउट हो चुके हैं। गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अपने विकेट गंवा बैठे। गिल ने 44 गेंदों पर 35 रन बनाए। 

07:43 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें जेफरी ने आउट किया। कप्तान इस मैच में 64 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंदों में करियर का 57वां अर्धशतक जड़ा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली उतरे हैं। 

07:28 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: 30 गेंदों में रोहित ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 30 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया है। वहीं, गिल भी उनका साथ बखूबी दे रहे हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/0 है।

07:10 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: रोहित-गिल मचा रहे धमाल

रोहित शर्मा और शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान 34 और उप कप्तान 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/0 है।

06:50 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

06:12 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को मिला 241 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 241 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। श्रीलंका को हालांकि अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने संभाला जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाज बीच के ओवरों में विकेट लेने में सफल रहे। अंत में दुनिथ वेलालागे और कामिंदु मेंडिस ने अच्छी पारी खेल श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। 

05:58 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वेलालागे आउट हुए

दुनिथ वेलालागे को शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया और श्रीलंका को सातवां झटका दिया। वेलालागे 35 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। 

05:44 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 के करीब पहुंचा

दुनिथा वेलालागे भारतीय गेंदबाजों के सामने टिके हुए हैं जिससे श्रीलंका का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है। श्रीलंका ने 45 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। वेलालागे फिलहाल 32 गेंदों पर 37 रन और कामिंदु मेंडिस 31 गेंद खेलकर 18 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। 

05:19 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: रोहित शर्मा गेंदबाजी करने आए

कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में गेंदबाजी करने आए हैं। श्रीलंका की पारी का 39वां ओवर डालने रोहित आए। 

05:06 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: अक्षर ने असलंका को आउट किया

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पारी लड़खड़ा दी है। अक्षर पटेल ने कप्तान चरिथ असलंका को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया। असलंका 42 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने 35 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट पर 136 रन बना लिए हैँ। 

05:05 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पांचवां झटका

कुलदीप यादव ने जनिथ लियानागे को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। लियानागे 29 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। 

04:37 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। समरविक्रमा 31 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका ने 29वें ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान चरिथ असलंका और जनिथ लियानागे मौजूद हैं। 

04:20 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 रन के पार

श्रीलंका का स्कोर भारत के खिलाफ 100 रन के पार पहुंच चुका है। श्रीलंका ने 25वें ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल सदीरा समरविक्रमा और कप्तान चरिथ असलंका मौजूद हैं। 

03:52 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: मेंडिस भी पवेलियन लौटे

वाशिंगटन ने अविष्का के बाद कुसल मेंडिस को भी अपना शिकार बनाया और श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। मेंडिस 42 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। 

03:49 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: फर्नांडो आउट हुए

वाशिंगटन सुंदर ने अविष्का फर्नांडो को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है। फर्नांडो 62 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। 

03:37 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: 14 ओवर समाप्त

14 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। श्रीलंका ने एक विकेट गंवाकर 56 रन बना लिए हैं। फिलहाल अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाथुम निसांका खाता खोले बिना पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे थे। सिराज ने उन्हें आउट किया था।

03:06 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live Score: छह ओवर समाप्त

छह ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुसल मेंडिस आठ रन और अविष्का फर्नांडो 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाथुम निसांका खाता खोले बिना पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे थे। सिराज ने उन्हें आउट किया था।

02:31 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंका को लगा पहला झटका

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को पहली ही गेंद पर झटका देते हुए पाथुम निसांका को आउट किया। निसांका विकेट के पीछे केएल राहुल को कैच थमा बैठे और खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर कुसल मेंडिस उतरे हैं और उनके साथ अविष्का फर्नांडो मौजूद हैं। 

02:06 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंकाः पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, असिथ फर्नांडो, जेफ्रे वांदेरसे।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 
 

02:02 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंका का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने दूसरे मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

01:39 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live: पंत को मिलेगा मौका?

 केएल राहुल की मौजूदगी में ऋषभ पंत को मौका मिलना मुश्किल है। पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 31 रनों की पारी खेली थी। राहुल और पंत को लेकर पिछले मैच में भी काफी चर्चा हुई थी, लेकिन टीम प्रबंधन ने विकेटकीपर के तौर पर राहुल को चुना था। 

01:32 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live: कोलंबो में स्पिनरों की मिली थी मदद

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए फायदेमंद साबित हुई। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी के बावजूद भारत को एक स्पिनर की कमी खली। शिवम दुबे को चार ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी। वहीं, एक समय ऐसा आया जब शुभमन गिल को भी गेंद सौंपी गई। माना जा रहा है कि दूसरे वनडे में रोहित अपने स्पिन अटैक को मजबूत करने के लिए रियान पराग को टीम में शामिल कर सकते हैं। 

01:26 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL Live: गेंदबाजों को कसनी होगी लगाम

पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बनी थी। एक समय श्रीलंका का स्कोर 101/5 था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने उन्हें 230 तक पहुंचा दिया। मोहम्मद सिराज को पावरप्ले में एक सफलता मिली, लेकिन पहले दस ओवर के बाद वह कुछ प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इस मुकाबले में अर्शदीप को दो विकेट मिले, जो उन्होंने 40वें ओवर के बाद लिए। 

01:21 PM, 04-Aug-2024

IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया, वेंदेरसे को छह और असलंका को तीन विकेट मिले

Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 2nd ODI 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम का सामना आज दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच टाई रहा था, ऐसे में भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने की होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें