फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी

Fri, 02 Aug 2024 10:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 1st ODI 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए। 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:58 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live Score: टाई हुआ पहले वनडे

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए। भारत को जीत के लिए जब 15 गेंदों में सिर्फ एक रन की जरूरत थी तब शिवम दुबे आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अर्शदीप सिंह आए और पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 

इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (चार अगस्त) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में अपने वनडे करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए।

09:43 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा आठवां झटका

भारत को आठवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। असलांका ने उन्हें आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना सके। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद सिराज उतरे हैं।

09:29 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live Score: केएल राहुल और अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

भारत को छठा झटका केएल राहुल (31) के रूप में लगा जबकि सातवां विकेट अक्षर पटेल (33) के रूप में गिरा। फिलहाल क्रीज पर शिवम दुबे और कुलदीप यादव मौजूद हैं। भारत को 47 गेंदों में 26 रनों की जरूरत है।

विज्ञापन
08:33 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live Score: 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/5

132 रन के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी भारतीय टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। फिलहाल केएल राहुल पांच और अक्षर पटेल सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

08:16 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: भारत को लगा पांचवां झटका

भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। भारत को पांचवां झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 23 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें असिथा फर्नांडे ने आउट किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
08:14 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: कोहली 24 रन बनाकर आउट

भारत को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें हसरंगा ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 24 रन बना सके। 

07:40 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: वाशिंगटन सुंदर आउट हुए

अकीला धनंजय ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई है और उसने 87 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। 

07:33 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

दुनिथ वेलालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन वेलालागे ने रोहित की पारी का अंत कर दिया। रोहित 47 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं और उनके साथ क्रीज पर विराट कोहली मौजूद हैं। 

07:18 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: रोहित शर्मा ने जड़ा पचासा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पचासा जड़ा है। उन्होंने 33 गेंदों में अपने करियर का 56वां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, उनका साथ शुभमन गिल दे रहे हैं। 

06:56 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: भारत की तेज शुरुआत

श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। भारत को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारत ने चार ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 गेंदों पर 29 रन और शुभमन नौ गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

06:38 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: भारत की पारी शुरू

श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। श्रीलंका ने भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करने उतरे हैं। 

06:08 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंका ने भारत को दिया 231 रनों का लक्ष्य

पाथुम निशांका और दुनिथ वेलालागे के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने पहले वनडे मुकाबले में भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने वेलालागे के 65 गेंदों पर नाबाद 66 रन और निशांका के 56 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 101 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, पहले निशांका और फिर वेलालागे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को संभाला और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहे। भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। 

05:54 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: वेलालागे ने पूरा किया अर्धशतक

दुनिथ वेलालागे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। वेलालागे की शानदार पारी के दम पर ही श्रीलंका का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। वेलालागे 59 गेंदों पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं और उन पर श्रीलंका को लड़नेलायक स्कोर तक ले जाने का जिम्मा है। 

05:51 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंका ने पूरे किए 200 रन

श्रीलंका टीम ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 200 रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका ने 47 ओवर की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। दुनिथ वेलालागे अर्धशतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। 

05:33 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: हसरंगा आउट हुए

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वानिंदु हसरंगा को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। हसरंगा 35 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर हालांकि दुनिथ वेलालागे मौजूद हैं जो 45 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने 43 ओवर की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 178 रन बना लिए हैं। 

05:20 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: वेलालागे-हसरंगा की अच्छी साझेदारी

दुनिथ वेलालागे और वानिंदु हसरंगा ने सातवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की जिससे श्रीलंका ने 40 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 165 रनों का स्कोर बना लिया है। वेलालागे 27 रन और हसरंगा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

05:01 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: लियानागे पवेलियन लौटे

अक्षर पटेल ने जनिथ लियानागे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। श्रीलंका ने 142 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। लियानागे 20 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर दुनिथ वेलालागे के साथ वानिंदु हसरंगा मौजूद हैं। 

04:54 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: वेलालागे-लियानागे ने श्रीलंका को संभाला

दुनिथ वेलालागे और जनिथ लियानागे ने श्रीलंकाई पारी को संभालने की कोशिश की है। श्रीलंका ने 101 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन वेलालागे और लियानागे ने कुछ शॉट खेलकर टीम को संभाले रखा है। 33 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका ने पांच विकेट पर 136 रन बनाए हैं। 

04:46 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: शुभमन गिल गेंदबाजी के लिए आए

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 32वां ओवर डालने के लिए शुभमन गिल को गेंद सौंपी है। 

04:27 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: पाथुम निशांका की पारी समाप्त

वाशिंगटन सुंदर ने पाथुम निशांका को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। निशांका अच्छी पारी खेल रहे थे और अर्धशतक बना चुके थे, लेकिन वाशिंगटन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर उनकी पारी का अंत कर दिया। निशांका 75 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए। 

04:19 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: निशांका ने जड़ा अर्धशतक

गिरते विकेटों के बीच पाथुम निशांका ने श्रीलंका की पारी को संभाले रखा और विषम परिस्थितियों में अर्धशतक जड़ा। निशांका फिलहाल 68 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने हालांकि 91 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। 

04:15 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: असलंका पवेलियन लौटे

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान चरिथ असलंका को आउट कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। असलंका 21 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने 91 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। 

03:53 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: समरविक्रमा आउट हुए

अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा को आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। समरविक्रमा 18 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने इस तरह 60 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि, पाथुम निशांका क्रीज पर टिके हुए हैं और 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03:31 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: कुसल मेंडिस पवेलियन लौटे

शिवम दुबे ने कुसल मेंडिस को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मेंडिस और पाथुम निशांका के बीच दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन शिवम ने मेंडिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शिवम का वनडे करियर का यह पहला विकेट है। मेंडिस 31 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। 

03:21 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: क्रीज पर टिके निशांका-मेंडिस

पाथुम निशांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर टिके हुए हैं और 11वें ओवर की समाप्ति तक श्रीलंका ने एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने पावरप्ले में एक विकेट पर 37 रन बनाए थे और भारत के खिलाफ पिछले पांच वनडे मैचों में टीम इस दौरान पचास का स्कोर नहीं बना सकी है। 

03:04 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंका की पारी संभली

शुरुआती झटका लगने के बाद श्रीलंका की पारी संभल गई है। कुसल मेंडिस और पाथुम निशांका ने श्रीलंका को संभाले रखा है और सात ओवर की समाप्ति तक अन्य कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है। मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। 

02:42 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। भारतीय खिलाड़ी पूर्व कोच और टीम इंडिया के लिए खेल चुके अंशुमान गायकवाड़ के निधन के कारण काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। 

02:40 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंका लगा पहला झटका

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को आउट कर टीम को पहला सफलता दिलाई। फर्नांडो सिराज की गेंद पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा बैठे। फर्नांडो सात गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कुसल मेंडिस उतरे हैं। 

02:31 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंकाई ओपनर्स क्रीज पर

श्रीलंका के ओपनर्स पाथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर हैं। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। निसांका ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। हालांकि, सिराज को स्विंग मिल रही है और पहली दो गेंद पर उन्होंने बल्लेबाज को चकमा दिया। एक ओवर की समाप्ती के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी विकेट के चार रन है।

02:06 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

श्रीलंका: पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, अकीला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज। 
 

02:01 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: श्रीलंका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका के लिए शिराज डेब्यू करेंगे। भारतीय टीम ने प्लइंग-11 में ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जबकि इस मैच के लिए शिवम दुबे को भी अंतिम एकादश में मौका मिला है। 

01:38 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

गंभीर इसके अलावा रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर भी निगाह बनाए रखेंगे क्योंकि उन्होंने 2017 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम तैयार करनी है। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला है और वह 50 ओवरों के प्रारूप में शानदार वापसी करने के लिए बेताब होंगे।

01:29 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: पंत या राहुल, कौन खेलेगा?

पंत के चोट से उबरकर वापसी करने से पहले राहुल ने विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका अच्छी तरह से निभाई थी। उन्होंने विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन किया था। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाले पिछले टीम प्रबंधन ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया था। अब जबकि पंत की वापसी हो गई है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को प्राथमिकता देते हैं या पिछले टीम प्रबंधन की तरह राहुल पर ही विश्वास बनाए रखते हैं।

01:24 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL Live: टीम प्रबंधन के लिए उचित संजोयन चिंता का विषय

भारतीय टीम प्रबंधन बाहर चल रही चर्चाओं पर ध्यान दिए बिना उचित टीम संयोजन तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगा क्योंकि इस सत्र में चैंपियंस ट्राफी सहित कुछ महत्वपूर्ण वनडे प्रतियोगिताएं होनी हैं। इस संदर्भ में राहुल बनाम ऋषभ का मसला निश्चित तौर पर प्राथमिकता में होगा।

01:18 PM, 02-Aug-2024

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी

Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 1st ODI 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में उतर रही है। टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद पहली बार रोहित-कोहली की जोड़ी मैदान पर दिखी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें