भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने छह बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय कौशल दिखाया है।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। सिराज ने छह विकेट लिए, जबकि हार्दिक को तीन विकेट मिले। बुमराह ने एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने 10 विकेट से फाइनल अपने नाम किया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन ने अपनी पारी में छह चौके और ईशान ने तीन चौके लगाए।
इस जीत के साथ भारत ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में ट्रॉफी का पांच साल का सूखा भी खत्म कर दिया है। एशिया कप 2023 से पहले भारत ने पिछली बार 2018 में एशिया कप का ही खिताब जीता था। तब भी कप्तान रोहित शर्मा ही रहे थे। आज भी उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप चैंपियन बनी है। 2018 एशिया कप के बाद से भारत महत्वपूर्ण मैचों और मौकों पर महारत हासिल करने में नाकाम रहा था। भारत 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा। 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसे न्यूजीलैंड से और 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। पिछले साल के एशिया कप में भी टीम अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में विफल रही थी, जिसमें श्रीलंका ने खिताब जीता। 2022 में एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला गया था।
भारत ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल आठ गेंदों में 18 रन और ईशान किशन 10 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनने के करीब है।
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए नहीं आए हैं। ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए आए हैं। पहले ओवर में इन दोनों ने सात रन जोड़े।
श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।
सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।
13वें ओवर में 40 के स्कोर पर श्रीलंका को आठवां झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने दुनिथ वेलालगे को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वेलालगे 21 गेंदों में आठ रन बना सके। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 40 रन है। फिलहाल प्रमोद मदुशन और दुशन हेमंथा क्रीज पर हैं। इससे पहले सिराज ने छह विकेट झटके। एशिया कप में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने एक मैच में छह विकेट लिए हैं। इससे पहले ऐसा 2008 में कराची में श्रीलंका के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ छह विकेट लिए थे।
श्रीलंका को 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। मेंडिस एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अब तक दहाई का आंकड़ा छू सके। श्रीलंका को 12वें ओवर में 33 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। सिराज ने कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 34 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए। मेंडिस एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अब तक दहाई का आंकड़ा छू सके हैं। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 39 रन है।
10 ओवर के बाद श्रीलंका ने छह विकेट 31 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस और दुनिथ वेलालगे ने श्रीलंका की पारी संभाली है। दोनों ने पिछले चार ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। पिछला विकेट छठे ओवर में गिरा था। मेंडिस इस मैच में दहाई के आंकड़े में पहुंचने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाया था। उन्होंने चौथे ओवर में पथुम निसांका (2), सदीरा समरविक्रमा (0), चरिथ असलंका (0) और धनंजय डिसिल्वा (4) को आउट किया था। इसके बाद सिराज ने छठे ओवर में दासुन शनाका (0) को पवेलियन भेजा था। वहीं, बुमराह ने कुसल परेरा (0) को आउट किया था।
सिराज ने वनडे में पहला फाइव विकेट हॉल लिया। यानी उन्होंने पहली बार एक वनडे में पांच विकेट झटके। श्रीलंका ने 12 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। यह वनडे में छह विकेट गंवाने के समय तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। वहीं, श्रीलंका ने 12 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। यह किसी वनडे फाइनल में पांच विकेट गंवाने के समय दूसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है।
वनडे फाइनल में पांचवां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर
| स्कोर | मैच | जगह, साल |
| 6/5 | SL vs Ban | मीरपुर, 2009 |
| 12/5 | SL vs Ind | कोलंबो, 2023 |
| 21/5 | SA vs Eng | जोहानिसबर्ग, 2000 |
| 28/5 | Pak vs Aus | मेलबर्न 2000 |
| स्कोर | मैच | जगह, साल |
| 10/6 | कनाडा vs नीदरलैंड | किंग सिटी, 2013 |
| 12/6 | कनाडा vs श्रीलंका | पार्ल, 2003 |
| 12/6 | श्रीलंका vs भारत | कोलंबो, 2023 |
| 13/6 | श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका | पार्ल, 2012 |
छठे ओवर में 12 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 13 रन है। फिलहाल दुनिथ वेलालगे और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। इससे पहले सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए थे। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे।
सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। निसांका दो रन और धनंजय चार रन बना सके। वहीं, समरविक्रमा और असलंका खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। परेरा खाता नहीं खोल सके थे। फिलहाल क्रीज पर कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस हैं।
श्रीलंका को चौथे ओवर में आठ के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। चौथे ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। फिलहाल कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं।
सिराज ने दूसरे ओवर में कोई रन नहीं दिया। उन्होंने मेडन ओवर फेंका। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।
भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। जसप्रीत बुमराह पहले ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर श्रीलंका को झटका दिया। बुमराह ने कुसल परेरा को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। फिलहाल कुसल मेंडिस और पथुम निसांका क्रीज पर हैं।
बारिश रुक चुकी है। अंपायर्स मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। कवर्स हटा दिए गए हैं। खेल तीन बजकर 40 मिनट पर शुरू हो सकता है। कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में छह बदलाव किए हैं। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं, चोटिल अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। सुंदर ऑफ स्पिनर हैं। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी को बाहर किया गया है।
कोलंबो में बारिश शुरू हो चुकी है। कोलंबो में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। तीन बजे बारिश के आसार थे और वैसा ही हुआ। ऐसे में खेल शुरू होने में देरी हो रही है। तीन बजे खेल शुरू होना था। कवर्स से पूरे मैदान को ढक दिया गया है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।
एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। शनाका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल महेश तीक्ष्णा की जगह हेमंथा खेल रहे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में छह बदलाव किए हैं। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं, चोटिल अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है। सुंदर ऑफ स्पिनर हैं। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी को बाहर किया गया है।
कोलंबो में फिलहाल धूप निकली हुई है। दोनों टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। भारतीय टीम आज प्लेइंग-11 में पांच बदलाव कर सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शार्दुल और सुंदर में से किसे मौका मिलता है। टॉस समय पर होगा।
अक्षर पटेल भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन उनकी चोट चिंता का विषय हैं। टीम प्रबंधन ने फाइनल के लिए उनके कवर के तौर पर ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को बुला भी लिया है जो बंगलूरु में एशियाई खेलों की टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। भारत की ये समस्यायें फिलहाल एशिया कप फाइनल के लिए हैं, लेकिन वे व्यापक परिदृश्य से अनभिज्ञ नहीं रह सकते। विश्व कप से पहले भारत को अपने सभी विभागों की तैयारी देखने के लिए अभ्यास मैचों के अलावा चार और वनडे (एशिया कप फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच) खेलने हैं। अक्षर पटेल की जगह सुंदर तीसरे स्पिनर के तौर पर खेल सकते हैं।
भारत और श्रीलंका की टीमें प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। श्रीलंकाई टीम भी काफी आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि घरेलू टीम वनडे लगातार 15 वनडे जीतकर शानदार लय में चल रही है। श्रीलंकाई टीम को अपने मुख्य स्पिनर महीश तीक्ष्णा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी क्योंकि वह मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बल्लेबाजी में श्रीलंका के पास कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका हैं तो गेंदबाजी में स्पिनर वेलालागे अच्छी लय में हैं। टीम को तीक्ष्णा की कमी खल सकती है।
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को सुपर फोर मैच में अपने पांच मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया था जो अब फाइनल में वापसी करेंगे। टीम को इस मैच में छह रन की हार मिली थी। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की फाइनल में वापसी से बल्लेबाजी इकाई निश्चित रूप से मजबूत होगी जो बांग्लादेश के स्पिनरों के खिलाफ जूझती दिखी थी।
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शीर्ष स्तरीय शतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी अन्य बल्लेबाज मध्य के ओवरों में स्ट्राइक अच्छी तरह रोटेट नहीं कर सके जिससे निचले क्रम के सामने बड़ा लक्ष्य बचा था। इस मैच से यह भी साफ दिखा कि भारत को अपनी इस समस्या पर भी काम करना होगा कि शुरुआती विकेट झटकने के बावजूद वह प्रतिद्वंद्वी टीम को समेटने में असफल रहा।
भारत ने बांग्लादेश के 59 रन पर चार विकेट झटक लिए थे, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में काफी रन दे दिए जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम 265 रन का अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी से यह समस्या सुलझ जाएगी जब ये रविवार के मैच में वापसी करेंगे।
भारत ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतिम खिताब 2018 में जीता था जब रोहित की टीम ने दुबई में एशिया कप में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था। इस जीत के बाद से भारत महत्वपूर्ण मैचों और मौकों पर महारत हासिल करने में नाकाम रहा। भारत 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा। 2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसे न्यूजीलैंड से और 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। पिछले साल के एशिया कप में भी टीम अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में विफल रही जिसमें श्रीलंका ने खिताब जीता जो टी20 प्रारूप में खेला गया था।
भारत ने यह टूर्नामेंट छह बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में विजेता रही है। पिछले साल यूएई में यह टूर्नामेंट टी20 में खेला गया था जिसमें श्रीलंका जीता था। भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा।
वनडे एशिया कप में भारत और श्रीलंका 20 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से 10 मैच भारत और 10 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। टक्कर बराबरी की है। पिछली बार यह दोनों टीमें एशिया कप में इसी साल सुपर फोर में भिड़ी थीं। तब भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया था। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला गया था।
श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में भारतीय टीम 65 वनडे मैच खेल चुकी है। इसमें से भारत ने 31 और श्रीलंका ने 28 मुकाबले जीते हैं। छह मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, दोनों के बीच श्रीलंका में पिछले पांच वनडे में भारत ने चार मैच जीते हैं। एक में दासुन शनाका की टीम को जीत मिली।
भारत और श्रीलंका की टीमें अब तक वनडे में 166 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैच जीते हैं। 11 मैच बेनतीजा और एक मुकाबला टाई रहा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आखिरकार एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट का आज 13वां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी।