फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Highlights: श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे में 110 रनों से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

Wed, 07 Aug 2024 08:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

खास बातें

India vs Sri Lanka 3rd ODI 2024: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 110 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा और टीम ने इसके साथ ही 2-0 से सीरीज गंवा दी। भारत ने इस तरह 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है। 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:19 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीती सीरीज

बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद दुनिथ वेलालागे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे मुकाबले में 2-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। 1997 के बाद पहली बार है जब भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली है। श्रीलंका ने इससे पहले अंतिम बार 1997 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में भारत को 3-0 से हराया था। तब से लगातार 11 बार भारत ने वनडे सीरीज अपने नाम की थी, लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार नहीं रख सकी और उसे 27 साल बाद श्रीलंका से वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। इसी के साथ भारत का श्रीलंका दौरा समाप्त हो गया है। भारत ने इस दौरे पर 3-0 से टी20 सीरीज जीती थी, लेकिन वनडे सीरीज में भारतीय टीम इस लय को जारी नहीं रख सकी। 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन बनाए थे, जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली थी। गेंदबाजी में स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने कमाल का प्रदर्शन किया और 5.1 ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, महेश तीक्ष्णा और जेफ्री वांडरसे को दो-दो विकेट मिले। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर 30 और विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हुए। 

08:17 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वाशिंगटन सुंदर आउट हुए

महेश तीक्ष्णा ने वाशिंगटन सुंदर को आउट कर भारत को नौवां झटका दिया। वाशिंगटन 25 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर कुलदीप यादव के साथ मोहम्मद सिराज मौजूद हैं। 

08:12 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: कुलदीप-वाशिंगटन टिके

लगातार गिरते विकटों के बीच कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर टिके हुए हैं। इन दोनों की सधी हुई बल्लेबाजी से भारत ने 25 ओवर की समाप्ति के बाद आठ विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए अभी और 112 रन बनाने हैं और उसके दो विकेट शेष हैं। 

विज्ञापन
07:45 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: शिवम दुबे पवेलियन लौटे

वांडरसे ने शिवम दुबे को आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। शिवम दुबे 14 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए फिलहाल 148 रनों की जरूरत है और उसके दो विकेट शेष हैं। 

07:39 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: रियान पराग आउट हए

वांडरसे ने रियान पराग को बोल्ड कर भारत को सातवां झटका दिया। रियान 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने महज 100 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
07:24 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वेलालागे ने श्रेयस को किया आउट

वेलालागे ने मैच का अपना चौथा विकेट लेते हुए श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। श्रेयस आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने महज 82 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं और उसे जीत के लिए 167 रन और बनाने हैं। 

07:19 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: अक्षर पटेल आउट हुए

वेलालागे ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 73 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वेलालागे का यह इस मैच का तीसरा विकेट था। अक्षर दो रन बनाकर आउट हुए। 

07:12 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: कोहली पवेलियन लौटे

वेलालागे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय पारी लड़खड़ा दी है और विराट कोहली को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है। कोहली 18 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत ने महज 71 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। 

07:05 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: पंत आउट हुए

भारतीय टीम को महेश तीक्ष्णा ने ऋषभ पंत को आउट कर तीसरा झटका दिया है। पंत तीक्ष्णा की गेंद पर आगे शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हुए और छह रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। 

06:54 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे बल्लेबाज के तौर पर पवेलियन लौट गए हैं। वेलालागे ने रोहित को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। रोहित 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने 53 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। 

06:41 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका

असिथा फर्नांडो ने शुभमन गिल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। रोहित ने गिल के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन गिल अपना विकेट गंवा बैठे। फर्नांडो ने गिल को बोल्ड कर श्रीलंका को शुरुआती सफलता दिलाई। गिल 14 गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे।

06:22 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत की पारी शुरू

श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं। 

05:51 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: भारत को मिला 249 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका ने तीसरे वनडे मुकाबले में अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के शानदार अर्धशतकों से भारत को 249 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाए। भारत के लिए अपना पहला वनडे मैच खेल रहे रियान पराग ने 54 रन देकर तीन विकेट झटके। श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका और फर्नांडो ने पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। फर्नांडो हालांकि शतक से चूक गए और 96 रन बनाकर आउट हुए। अंत में कामिंदू मेंडिस ने 19 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। 

05:42 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा सातवां झटका

श्रीलंकाई टीम को सातवां झटका लगा। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने कुसल मेंडिस को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। 

05:18 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वेलालागे आउट हुए

रियान पराग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेलालागे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। रियान ने वेलालागे को बोल्ड किया जो तीन गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। अपना पहला वनडे मुकाबला खेल रहे रियान का इस मैच का यह तीसरा विकेट है। 

05:13 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: वाशिंगटन ने लियानागे को आउट किया

वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जनिथ लियानागे को आउट कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। लियानागे 12 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। 

04:39 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका अविष्का फर्नांडो के रूप में लगा। उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 96 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चरिथ असलंका उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कुसल मेंडिस उतरे हैं। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 174/2 है।

04:03 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका

श्रीलंका को पहला झटका 89 रन के स्कोर पर लगा। अक्षर पटेल ने पथुम निसांका को पंत के हाथों आउट कराया। वह 45 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर कुसल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अविष्का फर्नांडो क्रीज पर मौजूद हैं।

02:55 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की धीमी शुरुआत

श्रीलंका की धीमी शुरुआत हुई है। निसांका और अविष्का के बीच छह ओवर में 27 रनों की साझेदारी हुई है।

02:37 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर मौजूद हैं। भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा।

02:11 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानज, कामिन्दु मेंडिस, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्षणा, जेफरी वेंदरसे, असिथा फर्नांडो।

02:09 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। रियान पराग को डेब्यू का मौका मिला है। वहीं, ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया है जबकि केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है।

02:02 PM, 07-Aug-2024

IND vs SL Highlights: श्रीलंका ने भारत को तीसरे वनडे में 110 रनों से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

Live Cricket Score Today, India vs Sri Lanka 3rd ODI 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत इस सीरीज में 1-0 से पीछे चल रहा है। अब टीम इंडिया की नजर 1-1 की बराबरी पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें