राहुल चाहर ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। इस गेंदबाज ने सदीरा समरविक्रमा (6) को पवेलियन भेजा। चाहर का यह मैच में तीसरा विकेट है।
नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 37/0. सदीरा समरविक्रमा 2 और धनंजय डिसिल्वा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। राहुल चाहर ने मिनोद भानुका (18) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। चाहर का यह दूसरा विकेट है।
छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 23/0. मिनोद भानुका 8 और सदीरा समरविक्रमा 0 रन बानकर नाबाद हैं। भारत ने पहले छह ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए थे।
पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 22/0. अविष्का फर्नांडो 12 और मिनोद भानुका 7 रन बानकर नाबाद हैं।
तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 12/0. अविष्का फर्नांडो 5 और मिनोद भानुका 4 रन बानकर नाबाद हैं।
18 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 66/8. कुलदीप यादव 14 और तेचन सकारिया 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को भुवनेश्वर कुमार के रूप में छठा झटका लगा। वह 16 रन बनाकर आउट हो गए। हसरंगा ने उन्हें शनाका के हाथों कैच आउट कराया।
12 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 44/5. भुवनेश्वर कुमार 12 और नितीश राणा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
तीसरे व निर्णायक मैच में महज 36 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 10 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 39/5. भुवनेश्वर कुमार 8 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
छह ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 29/4. भुवनेश्वर कुमार 2 और नितीश राणा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दो ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 12/1. ऋतुराज गायकवाड़ 7 और देवदत्त पडीक्कल 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, संदीप वारियर, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर।
टीम इंडिया की तरफ से संदीप वारियर ने डेब्यू किया है।