श्रीलंका को लगा सातवां झटका..39वें ओवर की चौथी गेंद पर राहुल चाहर ने चमिका करुणारत्ने को अपना शिकार बनाया। चाहर का यह विकेट है।
37 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 217/6. रमेश मेंडिस 13 और चमिका करुणारत्ने 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
37वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल चाहर ने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। फर्नांडो ने 98 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली। बता दें कि इस मैच में राहुल चाहर का यह दूसरा विकेट है।
34 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 203/5. अविष्का फर्नांडो 74 और रमेश मेंडिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
29 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 171/3. अविष्का फर्नांडो 67 और चरित असलंका 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
26 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 154/3. अविष्का फर्नांडो 62 और चरित असलंका 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 104/1. अविष्का फर्नांडो 50 और भानुका राजपक्षा 32 रन बनाकर नाबाद हैं।
10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 55/1. अविष्का फर्नांडो 32 और भानुका राजपक्षा 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 25/0.अविष्का फर्नांडो 16 और मिनोद भानुका 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत को लगा नौवां झटका, राहुल चाहर 13 रन बनाकर आउट
42 ओवर्स के बाद भारत का स्कोर 222/8. राहुल चाहर 13 और नवदीप सैनी 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजों की जोड़ी इस वक्त मैदान पर मौजूद है। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और डेब्यूटेंट राहुल चाहर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में लगे हैं। दोनों के बीच एक अहम साझेदारी चल रही है। फिलहाल 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 212/8, राहुल चाहर (9*), नवदीप सैनी (8*)
अकिला धनंजय ने अपने सातवें ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने भारत के दो डेब्यूटेंट कृष्णप्पा गौतम और नितीश राणा को तीन गेंदों के अंदर पवेलियन की राह दिखा दी। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 195/8, नवदीप सैनी (0*), राहुल चाहर (1*)
बारिश के बाद टीम इंडिया के लिए फिलहाल सब कुछ नहीं जा रहा है। भारतीय टीम पिछले सात ओवरों में अपने तीन बड़े बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी है। इस बार सूर्यकुमार यादव को 40 के स्कोर पर अकीला ने एलबीडब्ल्यू किया। नए बल्लेबाज के तौर पर कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 190/6, नितीश राणा (5*), कृष्णप्पा गौतम (0*)
हार्दिक पांड्या का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा। हालांकि उन्होंने शुरुआत में कुछ तेज शॉट खेले लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें 19 रन के स्कोर पर जयाविक्रमा ने आउट किया। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 184/5, सूर्यकुमार यादव (38*), नितीश राणा (1*)
मनीष पांडे एक बार फिर से धीमी शुरुआत के बाद सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। वह इस मैच में 19 गेंदों में 11 रन ही बना पाए। उन्हें जयाविक्रमा ने अपना शिकार बनाया। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 158/4, सूर्यकुमार यादव (31*), हार्दिक पांड्या (1*)
बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है। हालांकि मैच में तीन-तीन ओवर की कटौती हुई है। यानी अब दो गेंदबाज 10 ओवर और तीन गेंदबाज 9 ओवर कर सकेंगे। भारत की तरफ से फिलहाल सूर्यकुमार यादव और मनीष पांडे क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से दोबारा शुरू होगा। बारिश की वजह से हुई देरी की वजह से मैच अब 47-47 ओवर का खेला जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में बारिश रुक गई है और कवर भी हटाए जा रहे हैं. उम्मीद है कि जल्दी ही मैच शुरू हो जाएगा।
जब तक मैच दोबारा से शुरू होता है तब तक हम आपको ले चलते हैं कोलंबो से सीधे टोक्यो। जी हां, जापान की राजधानी टोक्यो में एक साल के इंतजार के बाद आखिरकार आज से ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। राष्ट्रीय स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका है। इस साल 200 से अधिक देश और 11000 से अधिक खिलाड़ी खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा ले रहे हैं। बात करें भारत की तो यहां से इस बार 127 खिलाड़ी ओलंपिक में भाग ले रहे हैं।
कोलंबो में बारिश शुरू हो चुकी है जिसकी वजह से मैच को रोकना पड़ा है। सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। इससे पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मेहमान टीम की तरफ से पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन अपने-अपने अर्धशतक से चूक गए। फिलहाल मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
जयाविक्रमा की पांचवें ओवर की पहली गेंद पर स्वीप शॉट खेलना चाहते थे सूर्यकुमार लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी और मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दिया। हालांकि रिव्यू में सूर्यकुमार नॉट आउट दिए गए। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 147/3, मनीष पांडे (10*), सूर्यकुमार यादव (22*)
आज अपना वनडे डेब्यू कर रहे संजू सैमसन अपने पहले अर्धशतक से चार रनों से चूक गए। उन्हें 46 रन के स्कोर पर प्रवीण जयाविक्रमा ने अविष्का के हाथों कैच कराया। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 120/3, मनीष पांडे (4*), सूर्यकुमार यादव (1*)
श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक शानदार ओवर पूरा किया। शनाका ने अपने पहले ओवर में महज एक रन देकर शॉ का बड़ा विकेट अपने नाम किया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 102/2, संजू सैमसन (33*), मनीष पांडे (0*)
शानदार लय में नजर आ रहे पृथ्वी शॉ सीरीज के पहले अर्धशतक से एक रन से चूक गए। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने अपना शिकार बनाया। शॉ ने आउट होने से पहले 49 गेंदों में 49 रन बनाए।
धवन का विकेट गंवाने के बाद भारत ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाया है। पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन दोनों के बीच अभी तक एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 66/1, पृथ्वी शॉ (29*), संजू सैमसन (18*)
शिखर धवन का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद भारत की रनगति में तेजी बरकरार है। पृथ्वी शॉ श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सातवें ओवर में चमीरा की गेंद पर दो खूबसूरत चौके जड़े। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/1, पृथ्वी शॉ (26*), संजू सैमसन (7*)
भारतीय टीम को तीसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा ने तीसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर धवन को भानुका के हाथों कैच कराया। आउट होेने से पहले धवन ने 11 गेंदों में 13 रन का योगदान दिया। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 29/1, पृथ्वी शॉ (10*), संजू सैमसन (1*)
शिखर धवन ने दूसरे ओवर में पहली ही गेंद से आक्रामक रूप अपनाते हुए शुरुआत की तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़ दिए हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 23/0, शिखर धवन (13*), पृथ्वी शॉ (5*)
भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ओवर में 11 रन बटोरे। श्रीलंका की तरफ से दुष्मंत चमीरा की कमजोर गेंदबाजी। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर: 11/0, शिखर धवन (1*), पृथ्वी शॉ (5*)
टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी शुरू कर दी है। भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की है।
मेहमान श्रीलंका टीम ने भी इस मैच के लिए तीन बड़े बदलाव किए हैं।
टीम:
अविष्का फ़र्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजापक्षा, धनंजय डीसिल्वा, चरित असलंका, दसून शनका (कप्तान), रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ना, दुश्मांता चमीरा, अकिला धनंजय, प्रविण जयाविक्रमा
भारतीय टीम ने आखिरी वनडे के लिए कुल छह बदलाव किए हैं, वहीं इस मैच के लिए हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम:
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन साकरिया
भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया है। टीम में पांच डेब्यू सहित कुल छह बदलाव हुए हैं।
साल 1980 के बाद पहली बार एक वनडे मैच में भारत की ओर से पांच खिलाड़ी अपना डेब्यू करेंगे।
आखिरी मैच में नहीं खेलेंगे श्रीलंकाई ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा, पैर में लगी चोट के कारण हुए बाहर
टीम इंडिया ने तीसरे और आखिरी वनडे के लिए पांच युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। इनमें संजू सैमसन, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, चेतन साकरिया और राहुल चाहर डेब्यू करेंगे।
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत और श्रीलंका के बीच आज तीन मैचों की सीरीज आखिरी वन-डे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब से कुछ ही देर बाद शुरू होगा। टीम इंडिया इस सीरीज में शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और आज का यह मैच जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी।