01:50 PM, 14-Mar-2022
IND vs SL Live Score: दूसरे टेस्ट का लेखा-जोखा
भारत की पहली पारी
भारत ने बेंगलुरु टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 252 रन पर ऑलआउट हो गई।
- श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 98 गेंदों पर 92 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए।
- इसके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रन और हनुमा विहारी ने 31 रन की पारी खेली।
- विराट कोहली 23 रन और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए।
- मयंक 4 रन, रवींद्र जडेजा चार रन, अश्विन 13 रन, अक्षर पटेल नौ रन और शमी पांच रन बनाकर आउट हुए।
- श्रीलंका की ओर से एम्बुलडेनिया और जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, धनंजय डिसिल्वा को दो और लकमल को एक विकेट मिला।
श्रीलंका की पहली पारी
भारत के 252 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई।
- एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। वहीं, निरोशान डिकवेला ने 21 रन की पारी खेली।
- श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
- कुसाल मेंडिस दो रन, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने चार रन, लाहिरू थिरिमाने आठ रन और चरिथ असलंका पांच रन बनाकर आउट हुए।
- इसके अलावा धनंजय डिसिल्वा ने 10 रन की पारी खेली। लोअर ऑर्डर में एम्बुलडेनिया एक रन, लकमल पांच रन और विश्वा फर्नांडो आठ रन बनाकर आउट हुए। जयविक्रमा एक रन पर नाबाद रहे।
- भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। उन्होंने भारतीय जमीन पर पहली बार पारी में पांच विकेट और ओवरऑल आठवीं बार पारी में पांच विकेट लिए।
भारत की दूसरी पारी
भारत ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 303 रन बनाए और इस तरह 446 रन की बढ़त हासिल की और श्रीलंका को पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया।
- भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई और 67 रन बनाकर आउट हुए।
- इसके अलावा ऋषभ पंत ने 50 रन की पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर पचास लगाया और टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।
- कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रन, विराट कोहली ने 13 रन और हनुमा विहारी ने 35 रन की पारी खेली।
- वहीं, मयंक अग्रवाल और रवींद्र जडेजा 22-22 रन, अश्विन 13 रन और अक्षर पटेल नौ रन बनाकर आउट हुए। शमी 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
- श्रीलंका की ओर से जयविक्रमा ने चार विकेट झटके। वहीं, एम्बुलडेनिया को तीन विकेट मिला। इसके अलावा विश्वा फर्नांडो और धनंजय ने एक-एक विकेट लिया।