श्रीलंका की टीम पहले विकेट के झटके से उबरने की कोशिश में लगी हुई है। कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ना मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं और धीरे-धीरे एक मजबूत साझेदारी करने में लगे हैं। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 24/1, कुसल मेंडिस (12*), दिमुथ करुणारत्ना (10*)
श्रेयस अय्यर एक शानदार पारी के बाद आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें लसिथ एम्बुलदेनिया ने 67 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत ने इसी के साथ अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। 67 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 283/8, अक्षर पटेल (0*), मोहम्मद शमी (5*)
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 270 रन से अधिक का स्कोर बना लिया है और इसी के साथ उसकी बढ़त भी बढ़कर 414 रन की हो गई है। 64 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 271/6, श्रेयस अय्यर (65*), रविचंद्रन अश्विन (8*)
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने मिलकर छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ी बिना किसी दिक्कत के भारत के स्कोर को आगे ले जा रहे हैं। 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 237/5, श्रेयस अय्यर (47*), रवींद्र जाडेजा (18*)
विराट कोहली एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अच्छी लय में नजर आ रहे विराट 16 गेंदों में 13 रन बनाकर प्रवीण जयाविक्रमा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत की बढ़त हालांकि 280 रन से अधिक की हो गई है।
भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 100 रन से अधिक बना लिए हैं। इसके साथ ही पहली पारी के आधार पर उसकी बढ़त भी 250 का पार हो गई है। भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर है।
भारत को हनुमा विहारी के रूप में तीसरा झटका लगा है। हनुमा 79 गेंदों में 35 रन बनाकर प्रवीण जयाविक्रमा की गेंद पर बोल्ड हुए।
दूसरे दिन का चायकाल हो चुका है। भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 204 रनों की हो गई है। रोहित शर्मा (30*) और हनुमा विहारी (8*) की जोड़ी क्रीज पर है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर: हनुमा विहारी (8*), रोहित शर्मा (30*)
मयंक अग्रवाल के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। उन्हें 22 रन के स्कोर पर लसिथ एम्बुलदेनिया ने धनंजय के हाथों कैच कराया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 43/1, हनुमा विहारी (1*), रोहित शर्मा (20*)
भारत ने दूसरी पारी में सधी हुई शुरूआत की है। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने मिलकर एक अच्छी साझेदारी करते हुए 27 रन जोड़ लिए हैं। भारत की बढ़त भी 170 रनों की हो गई है।
भारत ने 143 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू कर दी है। टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है जबकि श्रीलंका ने अपना आखिरी मैच खेल रहे सुरंगा लकमल को गेंद थमाई है।
रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच का अपना पहला विकेट ले लिया है। उन्होंने सुरंगा लकमल को पांच के स्कोर पर बोल्ड कर दिया है।
जसप्रीत बुमराह ने दिन के दूसरे ओवर में ही विकेट निकाल लिया है। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर लसिथ एम्बुलदेनिया को ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। श्रीलंका ने 95 के स्कोर पर अपना सातवां विकेट गंवा दिया है।
श्रीलंका के छह विकेट गिराने में अहम योगदान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल का रहा। बुमराह ने तीन और शमी ने दो विकेट लिए। अक्षर को एक विकेट मिला।
बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन 16 विकेट गिरे। ये किसी भी डे-नाइट टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2018 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए टेस्ट मैच में एक दिन में 13 विकेट गिरे थे।
पहले दिन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 98 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 26 गेंदों पर 39 रन, हनुमा विहारी ने 31 रन और विराट कोहली ने 23 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और 25 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।
डे-नाइट टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा। इस दिन दोनों टीमों को मिलाकर कुल 16 विकेट गिरे। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया श्रीलंका को जल्दी ऑलआउट कर दूसरी पारी में ज्यादा से ज्यादा बढ़त लेना चाहेगी।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट बेंगलुरु में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 252 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल निरोशन डिकवेला 13 रन और लसिथ एम्बुलडेनिया शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।